दिल्ली: बिंदापुर इलाके में टोल प्लाजा के विरोध में महापंचायत, पालम 360 खाप ने दी चेतावनी

United States News News

दिल्ली: बिंदापुर इलाके में टोल प्लाजा के विरोध में महापंचायत, पालम 360 खाप ने दी चेतावनी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिल्ली: बिंदापुर इलाके में टोल प्लाजा के विरोध में महापंचायत, पालम 360 खाप ने दी चेतावनी

नई दिल्ली, 7 सितंबर । दिल्ली के बिंदापुर इलाके में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर टोल प्लाजा के विरोध में रविवार को पालम 360 खाप की अध्यक्षता में एक महापंचायत हुई। इस दौरान सरकार से टोल हटाने की मांग की गई। मांग नहीं मानने की स्थिति में धरना देने और रास्तों को बाधित करने की चेतावनी भी दी गई। Advertismentयूईआर-2 पर टोल प्लाजा के विरोध में की गई महापंचायत में पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के साथ-साथ दिल्ली के 12 गांवों के प्रधान और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। महापंचायत का मुख्य उद्देश्य मुंडका-बक्करवाला और बामनोली-बृजवासन सीमा पर लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध करना था। चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, दिल्ली के इतिहास में कभी शहर के भीतर टोल प्लाजा नहीं लगाया गया। बक्करवाला और बामनोली-बृजवासन सीमा पर टोल प्लाजा स्थापित करना अनुचित है। हमारी मांग है कि टोल प्लाजा को दिल्ली की सीमा से बाहर स्थापित किया जाए जैसा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 किलोमीटर के दायरे में बस्तियों के लिए निशुल्क व्यवस्था है। सोलंकी ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 13 सितंबर को सुबह 10 बजे बक्करवाला-मुंडका टोल प्लाजा पर एक विशाल महापंचायत की जाएगी। सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा, हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे, लेकिन अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है तो हम टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे और आवाजाही पूरी तरह बंद कर देंगे। जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होता, एक भी गाड़ी नहीं गुजरने दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यूईआर-2 पर टोल टैक्स उनकी जमीन पर बनाए गए रास्तों पर लगाया गया है, जो अन्यायपूर्ण है। इस महापंचायत में खाप नेताओं, आरडब्ल्यूए, और युवा संगठन 360 दिल्ली-एनसीआर के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। --आईएएनएस एससीएच/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Patanjali: డిజిటల్ బ్యాంకింగ్ రంగంలోకి అడుగుపెడుతున్న పతంజలి సరికొత్త టెక్నాలజీ తో ఎంట్రీPatanjali: డిజిటల్ బ్యాంకింగ్ రంగంలోకి అడుగుపెడుతున్న పతంజలి సరికొత్త టెక్నాలజీ తో ఎంట్రీPatanjali’s Bharuwa Solutions: పతంజలి గ్రూప్ టెక్నాలజీ విభాగం లిమిటెడ్ (BSPL), AI టెక్నాలజీతో బహుభాషా (ద్విభాషా) 360° బ్యాంకింగ్ ERP వ్యవస్థను ప్రవేశపెట్టడం ద్వారా భారతీయ బ్యాంకింగ్ రంగంలో తన వ్యూహాత్మక చొరవను గర్వంగా ప్రకటించింది.
Read more »

Hawkeye 360: अमेरिका ने दी भारत को हॉकआई 360 देने की मंजूरी, जानें क्‍यों खास है यह 'हथियार', समुद्र में बढ़ेगी चीन की धड़कनHawkeye 360: अमेरिका ने दी भारत को हॉकआई 360 देने की मंजूरी, जानें क्‍यों खास है यह 'हथियार', समुद्र में बढ़ेगी चीन की धड़कनभारत को अमेरिका से हॉकआई 360 मिलने जा रहा है। ये पृथ्वी की निचली कक्षा में छोटे उपग्रहों के एक समूह को तैनात करता है। ये उपग्रह रेडियो आवृत्ति (आरएफ) उत्सर्जन और उसका भौगोलिक पता लगाते हैं। वे जहाजों, विमानों और तटीय प्रणालियों से संचार संकेतों को ट्रैक करते...
Read more »

अमेरिका से भारत को मिलेगा चील जैसा यह हथियार, आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा चीनअमेरिका से भारत को मिलेगा चील जैसा यह हथियार, आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा चीनHawkeye 360: अमेरिका ने भारत को हॉकआई 360 की डील की मंजूरी दी है. यह सेटेलाइट धरती की कक्षा के नीचे छोटे उपग्रहों के एक ग्रुप का फॉर्मेशन करता है. इससे जहाजों की ट्रैकिंग हो सकती है.
Read more »

सरकार की बड़ी तैयारी! सड़क पर 15 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, जानें प्लानसरकार की बड़ी तैयारी! सड़क पर 15 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, जानें प्लानHeavy Duty EV charger on road: सरकार देश के हाईवे, एक्सप्रेसवे और बस स्टॉप पर उच्च क्षमता वाले 360 किलोवाट चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की योजना बना रही है.
Read more »

Video: नोएडा में लग्जरी कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट, 360 डिग्री घूमी कारVideo: नोएडा में लग्जरी कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट, 360 डिग्री घूमी कारनोएडा सेक्टर-44 में एक युवक ने लग्जरी स्पोर्ट्स कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए 360 डिग्री घुमा दी. इस दौरान सड़क धुएं से भर गई और ट्रैफिक बाधित हुआ. स्टंट का वीडियो CCTV में कैद हुआ है. ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.
Read more »

360 की मौत, 426 लोग घायल... हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी, 1080 सड़कें यातायात के लिए बंद360 की मौत, 426 लोग घायल... हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी, 1080 सड़कें यातायात के लिए बंदशिमला में बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर हैं। इस मानसूनी सीजन में अब तक 360 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में कई सड़कें बिजली लाइनें और जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। भारतीय वायु सेना ने मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को बचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:19