शिमला में बारिश और भूस्खलन से हालात गंभीर हैं। इस मानसूनी सीजन में अब तक 360 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में कई सड़कें बिजली लाइनें और जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। भारतीय वायु सेना ने मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को बचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी...
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का प्रकोप जारी है। प्रदेश में इस मानसूनी सीजन के चलते अब तक 360 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य भर में 1,087 सड़कें, 2,838 बिजली आपूर्ति लाइनें और 509 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गई हैं। एसडीएमए के अनुसार, 20 जून, 2025 से अब तक आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है, जिनमें से 197 मौतें बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, डूबना, बिजली गिरना और अन्य मौसम संबंधी दुर्घटनाओं के कारण हुई हैं। इसी अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 163 और लोगों की जान गई है। 426 लोग घायल एसडीएमए की रिपोर्ट से पता चलता है कि मानसून से उत्पन्न आपदाओं में 426 लोग घायल हुए हैं और 1,440 पशुओं की मौत हुई है, जबकि 47 लोग लापता हैं। कुल आर्थिक नुकसान 3,979.
52 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान पहुंचा है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा हुई मौत मंडी जिले में वर्षा जनित मौतों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, उसके बाद कांगड़ा , कुल्लू , चंबा और शिमला का स्थान रहा। एसडीएमए ने बताया कि भूस्खलन से 37, अचानक बाढ़ से 9, बादल फटने से 17, डूबने की घटनाओं से 33, बिजली और गिरने से 15-15, और अन्य कारणों से 28 मौतें हुई हैं। एसडीएमए के एक प्रवक्ता ने कहा कि अवरुद्ध सड़कों, क्षतिग्रस्त जलापूर्ति योजनाओं और बाधित बिजली लाइनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मौसम में कृषि, बागवानी और पशुधन को अभूतपूर्व नुकसान हुआ है। चिनूक हेलिकॉप्टर से पचास तीर्थयात्री भरमौर पहुंचे इससे पहले, भारतीय वायु सेना ने मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं का बचाव अभियान शुरू किया।वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान में 50 तीर्थयात्री भरमौर से सुरक्षित चंबा पहुंच गए। बचाव अभियान हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी की देखरेख में चलाया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं को शुक्रवार को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा और फिर उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
Himachal Pradesh Rain Landslide Disaster Monsoon Deaths SDMA Report Mandi District Deaths Manimahesh Yatra Rescue Chinook Helicopter Rescue Himachal Pradesh Floods Himachal Pradesh Weather Related Accidents Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार की बड़ी तैयारी! सड़क पर 15 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक गाड़ी, जानें प्लानHeavy Duty EV charger on road: सरकार देश के हाईवे, एक्सप्रेसवे और बस स्टॉप पर उच्च क्षमता वाले 360 किलोवाट चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की योजना बना रही है.
Read more »
Video: नोएडा में लग्जरी कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट, 360 डिग्री घूमी कारनोएडा सेक्टर-44 में एक युवक ने लग्जरी स्पोर्ट्स कार से बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए 360 डिग्री घुमा दी. इस दौरान सड़क धुएं से भर गई और ट्रैफिक बाधित हुआ. स्टंट का वीडियो CCTV में कैद हुआ है. ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.
Read more »
Yamuna Flood: एक तो बारिश ऊपर से हरियाणा का पानी, दिल्ली के किसानों के लिए दोहरी मुसीबतलगातार बारिश के कारण दिल्ली के हरियाणा से सटे गांवों में खेती पर संकट आ गया है। झाड़ौदा कलां जैसे गांवों में धान ज्वार और बाजरा की फसलें खराब हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से जलभराव हो गया है और किसानों को सरकार से मुआवजे की उम्मीद है। पालम 360 ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया...
Read more »
Citroen Basalt X भारत में लॉन्च, वेंटीलेटेड सीटें, क्रूज कंट्रोल समेत प्रीमियम फीचर्स से लैससिट्रोन ने भारत में अपनी नई Citroen Basalt X कार लॉन्च की है जो मिड-स्पेक और टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर आधारित है। बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव हैं लेकिन इंटीरियर को नए थीम और फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें 360-डिग्री कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। Basalt X दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है 1.
Read more »
8 लाख रुपये से भी कम दाम में Citroen Basalt X लॉन्च, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग के साथ कई खास फीचर्ससिट्रोएन ने भारतीय बाजार में नई बसाल्ट एक्स रेंज लॉन्च की है, जो कि भारत की पहली इंटेलिजेंट इन-कार असिस्टेंट फीटर्स से लैस एसयूवी है। इसके साथ ही वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा समेत काफी सारी ऐसी खूबियां हैं, जो कि इस रेंज की एसयूवी में नहीं होतीं। बसाल्ट एक्स की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8 लाख रुपये से भी कम...
Read more »
GST कम होने से भारतीय GDP के पास बड़ा मौका, समझें- दिवाली से पहले मिली राहत के मायनेजीएसटी सुधारों के साथ, अगर हम स्वदेशी खपत को बढ़ावा दें, तो 2031 तक भारत की 426 लाख करोड़ रुपये की खपत को देश में ही रखा जा सकता है. यह धन विदेशी कंपनियों के बजाय भारतीय उद्योगों को मजबूत करेगा, जिससे रोजगार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी.
Read more »
