एक नए अध्ययन से पता चला है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह स्थानीय कारकों से होने वाले उत्सर्जन से अधिक है और पराली जलने का योगदान सीमित है।
पीटीआई, नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह अब साफ हो गई है। एक अध्ययन से पता चला है कि अक्टूबर-नवंबर के दौरान दिल्ली -एनसीआर का प्रदूषण काफी हद तक स्थानीय कारकों के कारण है और पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से 2022 में कुल पीएम 2.
5 के स्तर में 14 प्रतिशत का योगदान होगा। 'आकाश परियोजना' के तहत जापान के मानवता एवं प्रकृति अनुसंधान संस्थान के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में परिवर्तन 'ग्रेप' प्रदूषण रोधी उपायों के बढ़ाए जाने या घटाए जाने से संबंधित हो सकता है। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में लगाए सेंसर 'एनपीजे क्लाइमेट एंड एटमॉस्फेरिक साइंस' पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 2022 और 2023 के सितंबर-नवंबर महीनों के दौरान दर्ज किए गए सूक्ष्म कण पदार्थ (पीएम 2.5) के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 30 सेंसर लगाए गए। पराली जलाना किसानों के लिए आम बात धान की कटाई के बाद भूमि को साफ करने के लिए पराली जलाना एक किसानों के लिए सामान्य प्रक्रिया है, जिसे अक्सर अक्टूबर-नवंबर के महीनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पीएम 2.5 के स्तर में तेज और निरंतर वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। हालांकि, विश्लेषण से पता चला कि पंजाब में पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन ने अक्टूबर-नवंबर 2022 के दौरान दिल्ली-एनसीआर में कुल पीएम 2.5 में केवल मामूली (लगभग) 14 प्रतिशत का योगदान दिया। पराली जलाने की घटनाओं में 50 फिसदी कमी लेखकों ने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर स्थिर रहा, जबकि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं (जैसा कि उपग्रहों द्वारा दर्ज किया गया) में 2015-2023 के दौरान कम से कम 50 प्रतिशत की कमी आई। लेखकों ने लिखा, इससे संकेत मिलता है कि दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 द्रव्यमान और पंजाब में (फसल अवशेष जलाने) के बीच बहुत कम संबंध है, जो क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) को दर्शाता है। ग्रेप-4 सबसे कठोर ग्रेप वायु गुणवत्ता स्तरों के जवाब में चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने वाले प्रदूषण विरोधी उपायों के समूह को संदर्भित करता है। ग्रेप-4 सबसे कठोर है, जिसे तब लगाया जाता है जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 को पार कर जाता है और 'गंभीर प्लस' श्रेणी में पहुंच जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पीएम 2.5 का स्तर ग्रेप चरणों के बढ़ने या घटने के अनुरूप बदलता रहा। पीएम 2.5 के स्तर में कमी उन्होंने लिखा,दिल्ली-एनसीआर में पीएम 2.5 के स्तर में कमी मुख्य रूप से ग्रेप IV के कारण हुई, जब अन्य स्रोतों के अलावा सड़क यातायात और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रमुख पीएम 2.5 उत्सर्जन में कमी आई। हालांकि, 2022 और 2023 के लिए ग्रेप IV को रद्द के बाद पीएम 2.5 लोड में वृद्धि दर्ज की गई। लेखक प्रबीर पात्रा जो आकाश परियोजना के लीडर और जापान एजेंसी फॉर मरीन-अर्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रमुख वैज्ञानिक हैं। उन्होंने कहा,पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर को कवर करने वाले लगभग 30 साइटों के नेटवर्क पर माप के साथ, हम दिल्ली के पीएम 2.5 भिन्नताओं में धान की पराली जलाने के योगदान को पीएम 2.5 की विशेष घटनाओं और सप्ताह-मासिक औसत के आधार पर अलग करने में सक्षम हैं
ग्रेप प्रदूषण पराली जलाना दिल्ली पीएम 2.5 वायु गुणवत्ता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनसीआर में ग्रेप-3 के तहत सीएंडडी गतिविधियों पर पाबंदीएनसीआर में ग्रेप-3 के दौरान धूल पैदा करने वाली और वायु प्रदूषण फैलाने वाली सीएंडडी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध था।
Read more »
दिल्ली प्रदूषण में थोड़ा सुधारNCAP के छह साल बाद दिल्ली प्रदूषण में सुधार बहुत कम हुआ है।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में कमी से ग्रैप-3 पाबंदियों को हटा दिया गयादिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ प्रदूषण नियंत्रण योजना (ग्रैप-3) के प्रतिबंध हटाए गए हैं।
Read more »
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बेहतर हवा का गुणवत्तानई दिल्ली में इस बार गणतंत्र दिवस पर वायु गुणवत्ता बेहतर रही। बारिश, तेज हवाओं और प्रदूषण नियंत्रण उपायों की वजह से प्रदूषण कम रहा।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर ग्रेप-3 के कड़े प्रतिबंधदिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेप-3 के कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। पूरे एनसीआर में ग्रेप-3 के तहत सभी गैर-मुख्य सेवाओं से जुड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है।
Read more »
दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, पराली जलाने पर रोक लगाने के लिएदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और पराली जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पराली के प्रबंधन के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा सुझाए गए कदमों पर बैठक करने का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए एक राज्य या हितधारक को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.
Read more »
