Delhi Assembly Vidhan Sabha Session 2025 Live Updates; Follow Delhi CM Rekha Gupta, BJP Vs AAP MLAs, CAG Report Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
CM रेखा गुप्ता बोलीं- CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, इसी में शराब घोटाले का जिक्रदिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को LG वीके सक्सेना शपथ दिलाएंगे। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र एजेंडा विकसित दिल्ली सुनिश्चित करना तथा लोगों की पीड़ा एवं समस्याओं को दूर करना है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप के पास CAG रिपोर्ट पेश करने के लिए पर्याप्त समय था। बजाय इसके वह अब यह दिखावा करे कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी। 26 साल बाद दिल्ली में वापसी कर रही भाजपा 2015-2024 के दौरान CAG की लंबित 14 रिपोर्टों में बताई गई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर आप पर हमला करेगी। आप ने कहा है कि वह सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में भाजपा द्वारा दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए देने की चुनावी योजना को पारित न करने का मुद्दा उठाएगी।विधानसभा सत्र से एक दिन पहले रविवार को AAP विधायकों की बैठक हुई। इसमें 22 विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली में पहली बार कोई महिला विपक्ष की नेता होगी।भाजपा विधायकों की भी बैठक हुई भाजपा विधायकों की भी रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, 6 मंत्री और विधायक शामिल हुए। मीटिंग में 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के लिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा हुई। भाजपा विधायक राज कुमार भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव पवन राणा ने विधायकों को सदन में उनके संसदीय आचरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही आने वाले दिनों में सरकार तथा पार्टी संगठन के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई।रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद अपने 6 मंत्रियों के साथ सचिवालय में पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। एक घंटे की इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी गई थी। बैठक के बाद शाम के वक्त वे अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंची थी। उन्होंने यहां नदी की आरती की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया है।हरियाणा ने दिया दिल्ली को तीसरा CM: सुषमा-केजरीवाल रह चुके मुख्यमंत्री, 2 की शुरुआत RSS से, एक IRS अफसर रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM: RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की CM ने पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी: BJP बोली- बिहार-पूर्वांचल की संस्कृति की पहचान; वित्त मंत्री ने भी बजट वाले दिन पहनी थीपहली बार की MLA रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया; शपथ कलRSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहेंकेजरीवाल का हिसार तो रेखा का जींद से नाता, कुर्सी की खींचतान में सुषमा को सौंपी थी कमानवीआरएस मंजूर हुआ; 2029 के आम चुनाव कराएंगे, बोले- होम कैडर में अच्छा अनुभव रहाहरियाणा में पिछले 12 दिनों से तापमान में गिरावटमुरैना में 28 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम पारा.
CM रेखा गुप्ता बोलीं- CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, इसी में शराब घोटाले का जिक्रदिल्ली विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को LG वीके सक्सेना शपथ दिलाएंगे। उसके बाद प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। CM रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, एलजी सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट पेश की जाएगी। फिर LG के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए विधानसभा में चर्चा होगी।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र एजेंडा विकसित दिल्ली सुनिश्चित करना तथा लोगों की पीड़ा एवं समस्याओं को दूर करना है। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप के पास CAG रिपोर्ट पेश करने के लिए पर्याप्त समय था। बजाय इसके वह अब यह दिखावा करे कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण रिपोर्ट पेश नहीं की जा सकी। 26 साल बाद दिल्ली में वापसी कर रही भाजपा 2015-2024 के दौरान CAG की लंबित 14 रिपोर्टों में बताई गई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर आप पर हमला करेगी। आप ने कहा है कि वह सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में भाजपा द्वारा दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए देने की चुनावी योजना को पारित न करने का मुद्दा उठाएगी।विधानसभा सत्र से एक दिन पहले रविवार को AAP विधायकों की बैठक हुई। इसमें 22 विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी को विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली में पहली बार कोई महिला विपक्ष की नेता होगी।भाजपा विधायकों की भी बैठक हुई भाजपा विधायकों की भी रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, 6 मंत्री और विधायक शामिल हुए। मीटिंग में 8वीं दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र के लिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा हुई। भाजपा विधायक राज कुमार भाटिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव पवन राणा ने विधायकों को सदन में उनके संसदीय आचरण के बारे में जानकारी दी। साथ ही आने वाले दिनों में सरकार तथा पार्टी संगठन के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई।रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की CM पद की शपथ ली थी। इसके बाद अपने 6 मंत्रियों के साथ सचिवालय में पहली कैबिनेट मीटिंग की थी। एक घंटे की इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी गई थी। बैठक के बाद शाम के वक्त वे अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना घाट पहुंची थी। उन्होंने यहां नदी की आरती की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने भी अपने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया है।हरियाणा ने दिया दिल्ली को तीसरा CM: सुषमा-केजरीवाल रह चुके मुख्यमंत्री, 2 की शुरुआत RSS से, एक IRS अफसर रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM: RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की CM ने पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी: BJP बोली- बिहार-पूर्वांचल की संस्कृति की पहचान; वित्त मंत्री ने भी बजट वाले दिन पहनी थीपहली बार की MLA रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया; शपथ कलRSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहेंकेजरीवाल का हिसार तो रेखा का जींद से नाता, कुर्सी की खींचतान में सुषमा को सौंपी थी कमानवीआरएस मंजूर हुआ; 2029 के आम चुनाव कराएंगे, बोले- होम कैडर में अच्छा अनुभव रहाहरियाणा में पिछले 12 दिनों से तापमान में गिरावटमुरैना में 28 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम पारा
Delhi Vidhan Sabha Live Rekha Gupta Atishi Marlena Delhi BJP AAP Mlas CAG Report Vijender Gupta Bharatiya Janata Party
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi New CM LIVE: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोहदिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
Read more »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। वे 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
Read more »
Delhi CM Oath Live Updates: रेखा गुप्ता कितने बजे शपथ लेंगी, जानिए गेस्ट से लेकर ट्रैफिक रूट तक हर बातRekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की सीएम के तौर पर रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह की सारी जरूरी बातें यहां जानिए...
Read more »
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, गुरुवार को रामलीला मैदान में होगी शपथरेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी। वह गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।
Read more »
रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथरेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे से दिल्ली के रामलीला मैदान में शुरू होगा। पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य राजनेता भी इस समारोह में शामिल होंगे।
Read more »
14 कैग रिपोर्ट में CM रेखा गुप्ता खोलेंगी आप की पोल, विधानसभा में मचेगा हंगामाशराब घोटाला, शीशमहल... 14 कैग रिपोर्ट में CM रेखा गुप्ता खोलेंगी AAP की कलई, दिल्ली विधानसभा में मचेगा हंगामा
Read more »
