दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा.
दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर जश्न का माहौल. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास के बाहर जश्न का माहौल है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री.
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. वह शालीमार बाग सीट से जीतकरविधायक बनी हैं. बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. कल दोपहर रामलीला मैदान में वह सीएम पद कीशपथ ग्रहण करेंगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी, सीएम के नाम का ऐलान कुछ ही पलों में. सभी विधायक बीजेपी मुख्यालय पर पहुंच चुके हैं.दिल्ली बीजेपी दफ्तर पर बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी है. पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद मीटिंग को संबोधित कर रहे हैं.कुछ ही देर में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा. विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और प्रवेश वर्मा के साथ अलग मीटिंग कर रहीं प्रभारी अलका गुर्जर. विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और प्रवेश वर्मा जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को प्रभारी अलका गुर्जर के साथ अलग से बैठक के लिए बुलाया गया है. लगभग सभी विधायक बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं और किसी भी वक्त सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है. पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसका पालन करेंगे: रविंदर सिंह नेगी. विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी ने कहा, "पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे.". तिलक, गुलाब और पटका से विधायकों का स्वागत. बीजेपी दफ्तर में पहुंचने वाले विधायकों का माथे पर तिलक लगाकर, गुलाब देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया जा रहा है. इसके बाद सभी MLA विधायक दल की बैठक में शामिल होने अंदर जा रहे हैं. प्रवेश वर्मा भी बीजेपी दफ्तर पहुंचे. नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के विधायक प्रवेश वर्मा भी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिएबीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने पद के लिए चेहरा चुन लिया है: हरीश खुराना. मोती नगर विधानसभा से बीजेपी के विधायक हरीश खुराना ने कहा, "दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है और जल्द ही सरकार काम करना शुरू कर देगी. सीएम के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. पीएम मोदी ने पद के लिए चेहरा चुन लिया है. जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि सीएम कौन होगा.". बीजेपी दफ्तर पहुंचे पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद. दिल्ली विधायक दल के नेता चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में विधायक दल की मीटिंग शुरू हो जाएगी. विजेंद्र गुप्ता का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल. दिल्ली बीजेपी दफ्तर पर विधायक दल की बैठक के लिए विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है. सूत्रों की मानें तो विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं और उनके नाम पर भी चर्चा चल रही है. आज शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी.. दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी. नई मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था. विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा. इससे जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-
Oath-Taking Time Change Delhi Government Formation BJP Meeting Ramlila Maidan February 20 Morning Ceremony Aaj Tak BJP Leaders Swearing-In Preparations दिल्ली दिल्ली का सीएम कौन दिल्ली चुनाव बीजेपी दिल्ली मुख्यमंत्री बीजेपी विधायक दल की बैठक पीएम मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ में जाम, दिल्ली में नए CM की शपथप्रयागराज में महाकुंभ 2025 में रविवार की छुट्टी के कारण 25 किमी तक जाम लग गया। दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी के विदेश यात्रा के बाद होगा।
Read more »
दिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण 18 फरवरी कोनई दिल्ली में बीजेपी को 27 सालों बाद सत्ता मिली है। 18 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में होगा। भाजपा विधायक दल की बैठक 17 फरवरी को होगी।
Read more »
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियांदिल्ली में रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरदार तरीके से चल रही हैं. 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है. लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि 19 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम घोषित किया जा सकता है.
Read more »
Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बदला समय, अब 11 बजे शुरू होगा समारोहदिल्ली एनसीआर Delhi CM Oath taking ceremony time change updates in hindi दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बदला समय, अब 11 बजे शुरू होगा समारोह
Read more »
Delhi CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर, तैनात किए जाएंगे 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मीDelhi CM Oath Ceremony Preparations 5000 security personnel will be deployed, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर | राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Delhi New CM Final: दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह पर बड़ी खबर | PM Modi | Parvesh VermaDelhi New CM Final: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 19 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है. इसमें यह फैसला किया जाएगा कि किसे दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी. वैसे अभी इस पद को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है.
Read more »
