दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और कोहरे के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 19 से 21 अक्टूबर तक सुबह कोहरे का अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है, जबकि दिन में गर्मी और रात में ठंड का अनुभव हो रहा है। AQI 22 अक्टूबर तक सुधार की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में इन दिनों लोगों के ऊपर प्रदूषण और धुंध के साथ ही सुबह के समय हल्के कोहरे का सितम पड़ रहा है. 19 अक्टूबर से लेकर 21अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. ऐसे में दिल्ली का प्रदूषण यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले से ही 200 के पार है.
ऊपर से कोहरा दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त विजिबिलिटी को कम कर सकता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में सिर्फ 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिस वजह से प्रदूषण से लोगों का दम घुट रहा है. वहीं, दोपहर की धूप भी काफी तेज हो रही है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में दिन बेहद गर्म रहा है. लोग गर्मी से परेशान नजर आए, जबकि रात होने के बाद तापमान गिरने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है. प्रमुख शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम दिल्ली 34/18 219 नोएडा 32/22 254 गाजियाबाद 32/21 254 गुड़गांव 31/21 209 ग्रेटर नोएडा 32/21 206 दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहा प्रदूषण भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो 19 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है. तापमान पूरे दिल्ली एनसीआर का 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. वहीं, हवाओं की गति बढ़ती हुई नजर नहीं आ रही है. हवाओं की गति न बढ़ने की वजह से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण बढ़ रहा है और अभी बढ़ते रहने की संभावना है. 22 अक्टूबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होने की कोई संभावना नहीं है. तीन दिन लगेगी ठंड दिल्ली एनसीआर में 19 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक हल्का कोहरा सुबह के वक्त रहने की वजह से लोगों को सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है. जबकि रात और शाम होते ही ठंडी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में 22 अक्टूबर से फिर से मौसम साफ हो जाएगा और पूरा मौसम शुष्क रहेगा और तो और धुंध छाई रहेगी, लेकिन कोहरा रहने का पूर्वानुमान नहीं है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजियाबाद की हवा देश में सबसे खराब, AQI 307 दर्जगाजियाबाद में वायु प्रदूषण का स्तर दिवाली से पहले बढ़ा, AQI 307 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब। प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी।
Read more »
दीपावली से पहले ही राजस्थान की हवा जहरीली! जयपुर और भिवाड़ी समेत 5 शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किलदीपावली से पहले राजस्थान की हवा में फिर घुला जहर. जयपुर, भिवाड़ी, भरतपुर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में AQI खराब श्रेणी में पहुंचा. मानसरोवर जयपुर में 260 दर्ज. पिछले साल दीपावली पर जयपुर की हवा सबसे जहरीली रही थी, AQI 350 पार किया था.
Read more »
ठंड की दस्तक के साथ खराब हुई इस शहर की हवा, AQI पहुंचा 194बारिश के दौरान वायु प्रदूषण न के बराबर रहा, लेकिन ठंड की आहट के बीच राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब होने लगी है। जुलाई से सितंबर तक लखनऊ में एक्यूआइ का स्तर 100-105 के आसपास ही रहा। शुक्रवार को सीजन का सर्वाधिक औसत आयु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ दर्ज किया गया। सुबह के समय शहर के छह प्रमुख क्षेत्रों का औसत एक्यूआइ 160 दर्ज किया गया, जो यलो...
Read more »
दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, AQI 350 के पार... सांसों में घुल रहा धीमा जहरदिल्ली-एनसीआर की हवा दिवाली से पहले गंभीर रूप से खराब हो चुकी है. शनिवार क्टूबर की सुबह औसत AQI 254 रहा, जबकि आनंद विहार (390), वज़ीरपुर (351) और जहांगीरपुरी (342) समेत कई इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्तर दर्ज हुआ. PM 2.5 और PM 10 कण WHO सीमा से कई गुना अधिक पाए गए.
Read more »
Delhi AQI Today: National Capitals Air Quality Remains Poor Ahead Of DiwaliDelhi AQI Today: The AQI remained largely in the poor category in Delhi on Saturday ahead of the Diwali festivities. This comes after Stage I of the Graded Response Action Plan (GRAP) was imposed in Delhi-NCR earlier in the week.
Read more »
MP में 200 पुलिस वालों के साथ शुरू हुआ एंटी डकैत अभियान, पांच पर केस दर्जमध्य प्रदेश के चंबल में डकैतों की वापसी से दहशत है। इनामी डकैत योगेंद्र गुर्जर ने ग्वालियर में एक गर्भवती महिला का अपहरण किया और बाद में उसके परिवार को गांव तबाह करने की धमकी दी। पुलिस ने 200 जवानों के साथ एंटी डकैत ऑपरेशन शुरू किया है। डकैत पर कई मामले दर्ज हैं और एक थाना प्रभारी को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार डर के कारण...
Read more »
