मध्य प्रदेश के चंबल में डकैतों की वापसी से दहशत है। इनामी डकैत योगेंद्र गुर्जर ने ग्वालियर में एक गर्भवती महिला का अपहरण किया और बाद में उसके परिवार को गांव तबाह करने की धमकी दी। पुलिस ने 200 जवानों के साथ एंटी डकैत ऑपरेशन शुरू किया है। डकैत पर कई मामले दर्ज हैं और एक थाना प्रभारी को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार डर के कारण...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के चंबल में करीब 15 साल की शांति के बाद फिर से डकैत की सक्रियता ने पुलिस को सतर्क और कई गांवों के लोगों को दहशत में डाल दिया है। अबकी 25 हजार रुपये का इनामी डकैत योगेंद्र उर्फ योगी गुर्जर ने ग्वालियर और मुरैना जिलों के जंगल को अशांत किया है। उसने अपने गैंग के साथ आठ अक्टूबर को ग्वालियर के तिघरा स्थित गुर्जा गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण कर लिया। हालांकि, 24 घंटे बाद ही पुलिस की घेराबंदी पर डकैत अंजू को तो छोड़कर भाग गए, लेकिन अब इस डकैत ने मंजू के परिवार वालों को उनके गांव को भंवरपुरा बनाने की धमकी दी है। पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन इसके बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को छह थानों से करीब 200 जवानों को बुलाकर सालों बाद जंगल में एंटी डकैत आपरेशन शुरू किया। ग्वालियर और मुरैना के सीमावर्ती जंगल में सुबह छह बजे से सात घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया। 20 किलोमीटर तक पुलिस जंगल में घूमी। बता दें कि ग्वालियर के भंवरपुरा गांव में डकैतों ने वर्ष 2007 में सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया था। डकैतों के गड़रिया गैंग ने इस गांव में 12 लोगों के हाथ पीछे से बांधने के बाद उन सबको गोलियों से भून दिया था। इसके बाद पुलिस की सख्ती का ही असर था कि वर्ष 2010 से डकैतों द्वारा कोई घटना सामने नहीं आई थी। पुलिस के अनुसार, डकैत योगेंद्र उर्फ योगी पर पूर्व से ही 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में कोर्ट में पेश न होने की वजह से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उधर, डकैत की तलाश में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने टीम नहीं भेजी और स्टाफ के साथ दीवाली की खरीदारी करने बाजार पहुंच गए। इस पर एसएसपी धर्मवीर सि्ंह ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। धमकी से दहशत में परिवार, घर जाने के लिए तैयार नहीं डकैत के चंगुल से छूटने के बाद अंजू गुर्जर ने ग्वालियर में बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से उनकी छुट्टी हो चुकी है, लेकिन अंजू के ससुराल वाले दहशत में अपने गांव नहीं जा रहे हैं। ससुर ब्रजलाल का कहना है कि डकैत द्वारा चरवाहों के जरिये उन तक धमकी पहुंचाई गई है कि दीवाली तक उनके गांव गुर्जा को भंवरपुरा बना डालेंगे। यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली का तोहफा! DA में 3 फीसदी का इजाफा.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के चंबल में करीब 15 साल की शांति के बाद फिर से डकैत की सक्रियता ने पुलिस को सतर्क और कई गांवों के लोगों को दहशत में डाल दिया है। अबकी 25 हजार रुपये का इनामी डकैत योगेंद्र उर्फ योगी गुर्जर ने ग्वालियर और मुरैना जिलों के जंगल को अशांत किया है। उसने अपने गैंग के साथ आठ अक्टूबर को ग्वालियर के तिघरा स्थित गुर्जा गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर नौ माह की गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण कर लिया। हालांकि, 24 घंटे बाद ही पुलिस की घेराबंदी पर डकैत अंजू को तो छोड़कर भाग गए, लेकिन अब इस डकैत ने मंजू के परिवार वालों को उनके गांव को भंवरपुरा बनाने की धमकी दी है। पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन इसके बाद हरकत में आए पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को छह थानों से करीब 200 जवानों को बुलाकर सालों बाद जंगल में एंटी डकैत आपरेशन शुरू किया। ग्वालियर और मुरैना के सीमावर्ती जंगल में सुबह छह बजे से सात घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया गया। 20 किलोमीटर तक पुलिस जंगल में घूमी। बता दें कि ग्वालियर के भंवरपुरा गांव में डकैतों ने वर्ष 2007 में सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया था। डकैतों के गड़रिया गैंग ने इस गांव में 12 लोगों के हाथ पीछे से बांधने के बाद उन सबको गोलियों से भून दिया था। इसके बाद पुलिस की सख्ती का ही असर था कि वर्ष 2010 से डकैतों द्वारा कोई घटना सामने नहीं आई थी। पुलिस के अनुसार, डकैत योगेंद्र उर्फ योगी पर पूर्व से ही 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में कोर्ट में पेश न होने की वजह से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। उधर, डकैत की तलाश में तिघरा थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने टीम नहीं भेजी और स्टाफ के साथ दीवाली की खरीदारी करने बाजार पहुंच गए। इस पर एसएसपी धर्मवीर सि्ंह ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। धमकी से दहशत में परिवार, घर जाने के लिए तैयार नहीं डकैत के चंगुल से छूटने के बाद अंजू गुर्जर ने ग्वालियर में बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से उनकी छुट्टी हो चुकी है, लेकिन अंजू के ससुराल वाले दहशत में अपने गांव नहीं जा रहे हैं। ससुर ब्रजलाल का कहना है कि डकैत द्वारा चरवाहों के जरिये उन तक धमकी पहुंचाई गई है कि दीवाली तक उनके गांव गुर्जा को भंवरपुरा बना डालेंगे। यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली का तोहफा! DA में 3 फीसदी का इजाफा
Anti-Dacoit Operation Madhya Pradesh Crime Gwalior Kidnapping Yogendra Gurjar Dacoit Chambal Region MP Police Operation Bhanwarpura Massacre Dacoit Threat Gurja Village Gwalior News Gwalior Latest News Gwalior News In Hindi Gwalior Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खेसारी चुनाव जीतेंगे या नहीं, इसमें डाउट है, मनोज तिवारी का आ गया पहला रिएक्शनBJP MP Manoj Tiwari Video: भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल के चुनाव लड़ने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
महाकालेश्वर आने वाले भक्तों को दिखेगा अद्भुत नजारा, भस्म आरती में होगी विशेष प्रस्तुति; जानें क्या होने वाला है नयाMP News: उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जल्द ही बैंड की शानदार प्रस्तुति देखने को मिलेगी.बैंड प्रस्तुति से मंदिर में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय धार्मिक अनुभव प्राप्त होगा.
Read more »
Kalyan Bandyopadhyay on Sukanta Mazumder: তুই শ্রীরামপুরে আয়, তারপর তুই ঘরে ফিরে যাস কী করে দেখব! তোর মস্তানি বের করে দেব...Sreerampur TMC MP Kalyan Banerjee attacks Sukanta Mazumder on SIR issue from Delhi
Read more »
MPPGCL Vacancy 2025: बिजली कंपनी में शुरू हुई भर्ती, महीने की सैलरी 1.70 लाख तक, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाईMP Govt Jobs 2025 Apply: एमपी की बिजली कंपनी में भर्ती निकली है। जूनियर इंजीनियर, ऑफिस असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों के लिए फॉर्म निकले हैं।
Read more »
Siddaramaiah Criticises Sudha And Narayana Murthy For Skipping Karnataka Caste SurveyKarnataka Chief Minister Siddaramaiah on Friday criticised Rajya Sabha MP Sudha Murty and Infosys founder Narayana Murthy for refusing to take part in the state’s caste-based socio-economic survey.
Read more »
MP Weather: कैसा रहेगा प्रदेश में दिवाली के बाद का मौसम?MP Weather: कैसा रहेगा प्रदेश में दिवाली के बाद का मौसम?
Read more »
