भारत की राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' का आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। इस समिट के साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' भी होगा, जिसमें AI से जुड़े उत्पादों और समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती सहित विभिन्न क्षेत्रों में AI के उपयोग से होने वाले बदलावों को प्रदर्शित करना है। युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और स्टार्टअप्स से सीधी बातचीत भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।
भारत की राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट के साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ भी लगेगा, जहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट एआई प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस पेश करेंगी। इस आयोजन का मकसद यह दिखाना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती समेत अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे उपयोग कर बदलाव लाया जा सकता है, जिससे आम लोगों की जिंदगी बेहतर होगी। आम लोगों के लिए क्या होगा खास? 1.
मेगा AI एक्सपो करीब 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले एक्सपो में 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। यहां लोग लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है। 2. युवाओं के लिए खास प्रोग्राम छात्रों और युवाओं के लिए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनसे युवाओं को समझाया जाएगा कि AI टूल्स का उपयोग पढ़ाई और करियर में कैसे किया जा सकता है। 3. रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान एक्सपो में ऐसे AI मॉडल्स का प्रदर्शन होगा जो फसल की बीमारी पहचानने, अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा देने और भाषा अनुवाद को आसान बनाने में मदद करेंगे। 4. स्टार्टअप्स से सीधी बातचीत भारतीय और विदेशी स्टार्टअप्स अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। आम लोग इन टेक इनोवेटर्स से सीधे बातचीत कर भविष्य की तकनीक को समझ सकेंगे। 5. एक्सपीरियंस जोन थीमैटिक पैवेलियन्स में विजिटर्स स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और AI ट्यूटर जैसे टूल्स का खुद अनुभव ले सकेंगे। 100+ देशों की भागीदारी, दिग्गज सीईओ होंगे शामिल इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। राजनेताओं के साथ टेक दुनिया के बड़े नाम भी इस इवेंट में मौजूद रहेंगे। समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय उद्योग जगत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के एन चंद्रशेखरण, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के सुनिल भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी। पांच दिनों का पूरा कार्यक्रम 16 फरवरी: एक्सपर्ट्स और नीति-निर्माताओं के बीच राउंडटेबल चर्चा होगी। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया एआई एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे। 17 फरवरी: खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगों की मदद पर आधारित 6 विशेष रिसर्च बुक्स लॉन्च होंगी। 18 फरवरी: टॉप वैज्ञानिक और रिसर्चर अपनी नई रिसर्च पेश करेंगे। कंपनियां AI टेक्नोलॉजी का लाइव डेमो देंगी।। 19 फरवरी: प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और 100 से ज्यादा वैश्विक दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे। इसमें AI निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 20 फरवरी: GPAI काउंसिल की बैठक में सदस्य देश AI को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने पर चर्चा करेंगे। 7 चक्र और 3 सूत्रों पर आधारित होगा समिट समिट की चर्चाएं सात प्रमुख विषयों- ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI रिसोर्सेज का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास पर आधारित होंगी। पूरी रूपरेखा तीन सूत्रों पर टिकी है: पीपल : AI को मानव प्रगति और सांस्कृतिक विविधता के सम्मान के साथ जोड़ना। प्लैनेट : जिम्मेदार इनोवेशन को बढ़ावा देना। प्रोग्रेस : एआई के जरिए सबको विकास का समान अवसर मिले।
AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो दिल्ली युवा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | PM Modi | Narendra Modi | AI Impact Summit 2026 PM Modi will inaugurate today | AI Impact Summit 2026 held at Bharat Mandapam | AI Impact Summit 2026 schedule | India AI Summit | देश
Read more »
AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स समेत 100 ग्लोबल CEO शामिल होंगे; 300 कंपनियां दिखा...India AI Impact Summit 2026 begins today in Delhi. Follow latest updates on AI innovations and global tech leaders.
Read more »
आज AI Impact Summit 2026, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे शुरुआत, इसलिए खास ये इवेंटAI Impact Summit 2026 : देश की राजधानी में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका उद्घाटन करने पहुंचेंगे. यह इवेंट भारत मंडपम में होगा. इस इवेंट के दौरान दुनियाभर के कई देशों के लीडर, CEO और डेलिगेशन शामिल होगा.
Read more »
India AI Impact Summit 2026 kicks off today; PM Modi hails it as testament to youth powerThe India-AI Impact Summit 2026, being convened between February 16-20, is the first global AI summit to be hosted in the Global South.
Read more »
AI समिट के चलते दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर हाईटेक पहरा, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी फोर्सAI Summit 2026 Delhi: भारत सरकार की ओर से सभी राष्ट्राध्यक्षों को बुलेटप्रूफ कारें मुहैया कराई गई है। एयरपोर्ट के पास कारकेड की गाड़ियों के लिए विशेष पार्किंग बनाई गई है।
Read more »
India AI Impact Summit 2026: हमें क्या हासिल होगाIndia AI Impact Summit 2026 की शुरुआत सोमवार से हो रही है। 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली समिट के साथ ही AI एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है। समिट करीब 65 देश शामिल होंगे। 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स की मौजूदगी रहेगी। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। वह 19 फरवरी को समिट का...
Read more »
