दिल्ली में जल की जंग तेज: कल 12 बजे से आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन, पहले जाएंगी राजघाट फिर भोगल में बैठेंगी

Atishi News

दिल्ली में जल की जंग तेज: कल 12 बजे से आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन, पहले जाएंगी राजघाट फिर भोगल में बैठेंगी
Delhi Water CrisisDelhi Jal BoardPm Modi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में जल संकट के बीच दिल्ली के हक का पानी दिलवाने के लिए जल मंत्री आतिशी 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी।

आतिशी का अनशन दोपहर 12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में होगा। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने बताया कि दिल्लीवालों को अतिरिक्त पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन, हरियाणा ने पानी नहीं दिया है। इस वजह से अब पानी सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, सेवा करने की इकाई : प्रियंका आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि जल बोर्ड ने दिल्ली की जनता को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर जो पैसे खर्च किए हैं, उसे भाजपा घाटा बता रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, बल्कि सेवा करने की इकाई है। आठ सालों में दिल्ली सरकार ने 7300 किमी नई पाइप लाइन डालने, 3700 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने और नए डब्ल्यूटीपी बनाने समेत कई कार्य किए हैं। पीएम को पत्र लिख मांगी मदद इससे पहले आतिशी ने प्रधानमंत्री मोदी को इस विषय पर चिट्ठी भी लिखी और हरियाणा से पानी न मिलने के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। आतिशी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि दिल्ली को हरियाणा से यमुना में 613 एमजीडी पानी मिलता है, लेकिन 18 जून को मात्र 513 एमजीडी पानी ही मिला है। दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ की आबादी वाली दिल्ली को मात्र 1050 एमजीडी, वहीं तीन करोड़ की आबादी वाले हरियाणा को 6500 एमजीडी पानी मिलता है। आतिशी के मुताबिक, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन पर्याप्त पानी होने के बावजूद हरियाणा दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलवाएं वरना अब उन्हें अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठना होगा। आतिशी ने कहा कि जब तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलेगा, तब तक वह अनशन पर बैठी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति है। दिल्ली वालों को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत है, लेकिन, दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है। आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 एमजीडी है। उन्होंने कहा कि 1 एमजीडी पानी से 28,500 लोगों को आपूर्ति होती है। ऐसे में दिल्ली में जब हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है, तो इससे 28 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी की कमी को लेकर आप विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी मिलने गए, लेकिन वह विधायकों से नहीं मिले।.

आतिशी का अनशन दोपहर 12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में होगा। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने बताया कि दिल्लीवालों को अतिरिक्त पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन, हरियाणा ने पानी नहीं दिया है। इस वजह से अब पानी सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, सेवा करने की इकाई : प्रियंका आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि जल बोर्ड ने दिल्ली की जनता को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर जो पैसे खर्च किए हैं, उसे भाजपा घाटा बता रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, बल्कि सेवा करने की इकाई है। आठ सालों में दिल्ली सरकार ने 7300 किमी नई पाइप लाइन डालने, 3700 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने और नए डब्ल्यूटीपी बनाने समेत कई कार्य किए हैं। पीएम को पत्र लिख मांगी मदद इससे पहले आतिशी ने प्रधानमंत्री मोदी को इस विषय पर चिट्ठी भी लिखी और हरियाणा से पानी न मिलने के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। आतिशी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि दिल्ली को हरियाणा से यमुना में 613 एमजीडी पानी मिलता है, लेकिन 18 जून को मात्र 513 एमजीडी पानी ही मिला है। दिल्ली में 100 एमजीडी पानी की कमी से 28 लाख लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ की आबादी वाली दिल्ली को मात्र 1050 एमजीडी, वहीं तीन करोड़ की आबादी वाले हरियाणा को 6500 एमजीडी पानी मिलता है। आतिशी के मुताबिक, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन पर्याप्त पानी होने के बावजूद हरियाणा दिल्ली को 100 एमजीडी पानी देने को तैयार नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलवाएं वरना अब उन्हें अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठना होगा। आतिशी ने कहा कि जब तक दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलेगा, तब तक वह अनशन पर बैठी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भीषण गर्मी की स्थिति है। दिल्ली वालों को ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत है, लेकिन, दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है। आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में कुल पानी की सप्लाई 1050 एमजीडी है। उन्होंने कहा कि 1 एमजीडी पानी से 28,500 लोगों को आपूर्ति होती है। ऐसे में दिल्ली में जब हरियाणा से 100 एमजीडी पानी कम मिल रहा है, तो इससे 28 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी की कमी को लेकर आप विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भी मिलने गए, लेकिन वह विधायकों से नहीं मिले।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Water Crisis Delhi Jal Board Pm Modi Aap Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar आतिशी दिल्ली में पानी संकट दिल्ली जल बोर्ड पीएम मोदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पानी की बर्बादी करने वाले पर लगेगा 2,000 रुपये का जुर्माना, दिल्ली की मंत्री ने जल बोर्ड के CEO को लिखा पत्रDelhi Jal Board: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे तुरंत दिल्ली भर में 200 टीमें तैनात करें।
Read more »

दिल्ली में जल संकट: AAP ने हरियाणा पर लगाया साजिश करने का आरोप, आतिशी बोलीं- लगातार कम पानी छोड़ा जा रहादिल्ली में जल संकट: AAP ने हरियाणा पर लगाया साजिश करने का आरोप, आतिशी बोलीं- लगातार कम पानी छोड़ा जा रहादिल्ली को पानी देने के मामले में दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर साजिश करने का आरोप लगाया है। जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा दिल्ली के खिलाफ साजिश कर रहा है।
Read more »

Water Woes: जल संकट पर दिल्ली ने हरियाणा सरकार को घेरा, कहा- किल्लत बढ़ाने के लिए षड्यंत्र रच रही पड़ोसी सरकारWater Woes: जल संकट पर दिल्ली ने हरियाणा सरकार को घेरा, कहा- किल्लत बढ़ाने के लिए षड्यंत्र रच रही पड़ोसी सरकारदिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पेयजल संकट के मामले में एक बार फिर हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Read more »

पानी के बाद अब बिजली की किल्लत: दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, मंत्री आतिशी ने बताई कटौती की वजहपानी के बाद अब बिजली की किल्लत: दिल्ली के कई इलाकों में बत्ती गुल, मंत्री आतिशी ने बताई कटौती की वजहपहले से पानी की किल्लत से जुझ रही दिल्ली में अब बिजली की कमी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दी है।
Read more »

Delhi Water Crisis: AAP मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, 21 जून तक दिल्ली को नहीं मिला पानी तो करेंगी अनिश्चितकालीन अनशनDelhi Water Crisis: AAP मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, 21 जून तक दिल्ली को नहीं मिला पानी तो करेंगी अनिश्चितकालीन अनशनDelhi Water Crisis: दिल्ली में AAP मंत्री आतिशी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बताई राजधानी में पानी की किल्लत की बात, जानें क्यों कही अनशन की बात
Read more »

दिल्ली जल संकट : पीएम मोदी को आतिशी ने लिखा पत्र, नहीं निकला हल तो 21 जून से करेंगी अनशनदिल्ली जल संकट : पीएम मोदी को आतिशी ने लिखा पत्र, नहीं निकला हल तो 21 जून से करेंगी अनशनआतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट से जूझ रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:36:39