बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि AAP के कई पार्षद नयी सरकार के तहत अपने वार्डों के विकास के लिए भाजपा में आने को तैयार हैं.
दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद अब बीजेपी ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की कोशिश में है. आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में इन आप पार्षदों ने भाजपा का हाथ थामा.
अब सवाल उठ रहा है कि क्या एमसीडी में अगला मेयर बीजेपी का होगा...? AAP के जो पार्षद बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल शामिल हैं. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'पिछली दिल्ली सरकार के सभी गलत काम खत्म होने वाले हैं, उन्हें सजा दी जाएगी. फिर चाहे वह शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या फिर मोहल्ला क्लिनिक घोटाला. हर उस व्यक्ति को सजा मिलेगी जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.'{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});#WATCH | MCD Councillors Anita Basoya, Sandeep Basoya, Nikhil Chaprana, Dharmavir and others join BJP in the presence of Delhi's BJP President Virendraa Sachdeva, in Delhi. pic.twitter.com/7ZfAXtcXqM— ANI February 15, 2025हाल ही में विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद, दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन सरकार' बनाने के लिए बीजेपी की नजर महापौर के पद पर है. महापौर के लिए चुनाव अप्रैल में होने हैं. आम आदमी पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए महापौर चुनाव में तीन मतों से जीत हासिल की थी. बीजेपी नेताओं ने बुधवार को कहा कि भाजपा आसानी से अपने पार्षद को महापौर बनवा सकती है.बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 48 सीट जीतने वाली भाजपा के पास दिल्ली नगर निगम में 14 मनोनीत सदस्यों में से 10 होंगे, जबकि ‘आप' के पास चार होंगे. इसके अलावा, ‘आप' के कई पार्षद नयी सरकार के तहत अपने वार्डों के विकास के लिए भाजपा में आने को तैयार हैं. अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम में ‘आप' के 121 पार्षदों में से तीन ने विधानसभा चुनाव जीता, जबकि भाजपा के 120 पार्षदों में से आठ सदन के लिए चुने गए.नगर निगम के 2022 के चुनावों में, ‘आप' ने 134 वार्ड में जीत दर्ज की थी, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन वार्ड में जीत हासिल की थी. भाजपा नेताओं के अनुसार, महापौर का चुनाव पार्टी को दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए ‘ट्रिपल इंजन सरकार' बनाने का अवसर प्रदान करेगा. एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के सात सांसद, ‘आप' पार्षदों के पाला बदलने का अनुमान और मनोनीत सदस्य के तौर पर आठ विधायकों के नियुक्त होने से यह स्पष्ट है कि पार्टी महापौर का पद जीतेगी. उन्होंने कहा, ‘आप के कई पार्षद हमसे संपर्क कर चुके हैं, लेकिन हमने उन्हें अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है. नवंबर में हुए महापौर चुनाव में आप के कई पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था.' भाजपा लगभग 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर पांच फरवरी को हुए चुनाव में उसने 48 सीट जीती हैं.
AAP Councilors AAP Councilors Join BJP Delhi Triple Engine Government दिल्&Zwj ली आम आदमी पार्टी पार्षद बीजेपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशनों पर एंटी इंडिया स्‍लोगन मामले में FIR, आतंकी पन्‍नू ने लिखवाने का किया था दावाआतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत विरोधी स्लोगन लिखवाने का दावा किया था. पन्नू ने कहा था कि दिल्ली के पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, पंचशील पार्क और आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन पर एंटी इंडिया स्लोगन उसने लिखवाए हैं.
Read more »
एलन मस्‍क और विकिवीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्क और जिमी वेल्स के बीच अदावत काफी पुरानी है. एलन मस्क विकिपीडिया को कट्टर वाम समर्थक बताते रहे हैं. एलन मस्क और जिमी वेल्स के बीच ये अदावत वैसे तो बीते कई सालों से चली आ रही है, ये हाल के दिनों में काफी तेज हो गई है.
Read more »
दिल्‍ली चुनाव में 'बटोग तो कटोगे' की एंट्री, CM योगी ने केजरीवाल को जानें किन-किन मुद्दों पर घेरायूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी सरकार ने दिल्ली को ‘कूड़े के ढेर’ में बदल दिया और इसे ‘अव्यवस्था का अड्डा’ बना दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसने में मदद की.
Read more »
दिल्‍ली में वोटिंग पर्सेंटेज क्‍या दे रहा संकेत, क्‍या BJP करेगी उलटफेर? 2 घंटों में 8.10 % वोटिंगदिल्ली में उत्तर पूर्व की घोंडा, गोकुलपुर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और सीलमपुर विधानसभा सीटों पर शुरुआती 2 घंटों में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला है. वहीं, पश्चिमी दिल्ली की हरिनगर, जनकपुरी, मादीपुर, मोतीनगर, नांगलोई जाट, राजौरी गार्डन और तिलकनगर सीटों पर सबसे धीमी गति से मतदान हो रहा है.
Read more »
'शीशमहल' में नहीं रहेंगे दिल्‍ली के नए सीएम, जानें बंगले को लेकर BJP ने क्या बनाया है प्लानबीजेपी ने ‘शीशमहल' को दिल्ली चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने इस घर में करोड़ रुपये का खर्च किया था. पूरे घर को लग्जरी होटल की तरह बनवाया . बीजेपी ने इस घर से जुड़े कई वीडियो भी शेयर किए थे.
Read more »
दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार बनाने की कवायद तेज, AAP के तीन पार्षद हुए बीजेपी में शामिलदिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की कवायत तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी के तीन मौजूदा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई है.
Read more »
