दिल्ली में उत्तर पूर्व की घोंडा, गोकुलपुर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और सीलमपुर विधानसभा सीटों पर शुरुआती 2 घंटों में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला है. वहीं, पश्चिमी दिल्ली की हरिनगर, जनकपुरी, मादीपुर, मोतीनगर, नांगलोई जाट, राजौरी गार्डन और तिलकनगर सीटों पर सबसे धीमी गति से मतदान हो रहा है.
दिल्&zwj ;ली में शुरुआती 2 घंटों में वोटरों में जोश देखने को नहीं मिल रहा है. सुबह 9 बजे तक सिर्फ 8.10 % वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 10.70 प्रतिशत मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्&zwj ;ली की सीटों में हुआ है.
वहीं, नई दिल्ली जिले की सीटों पर वोटिंग के प्रति वोटरों में सबसे कम रुझान देखने को मिल रहा है. यहां शुरुआती 2 घंटों में 6.51 प्रतिशत मतदान हुआ है. दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इस बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी. ये तो 8 फरवरी को पता चलेगा, जब मतगणना होगी, लेकिन वोटिंग परसेंट काफी कुछ संकेत दे रहा है. दिल्ली के कई इलाकों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. वहीं, नई दिल्ली जैसे इलाकों में मतदान प्रतिशत काफी दर्ज किया जा रहा है. जिलामतदान प्रतिशतसेंट्रल दिल्ली6.67%ईस्ट दिल्ली8.21%नई दिल्ली6.51%नॉर्थ दिल्ली7.12%उत्तर पूर्व दिल्ली10.70%उत्तर पश्चिम दिल्ली7.66%शाहदरा 8.92%दक्षिण दिल्ली8.43%दक्षिण पूर्व दिल्ली8.36दक्षिण पश्चिम दिल्ली9.34%पूर्वी दिल्ली 6.76%हॉट सीट्स पर कितना वोटिंग प्रतिशतसीटमतदान प्रतिशतनई दिल्ली7.41%कालकाजी6.19%जंगपुरा7.33%पटपड़गंज8.70%दिल्ली में पिछले चुनावों में कितना प्रतिशत मतदान दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आमतौर पर ठीकठाक वोटिंग होती है. मतदान प्रतिशत आमतौर पर 60 प्रतिशत से ऊपर होता है. पिछले 2015 और 2020 के मतदान इसके गवाह रहे हैं. साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में बंपर वोटिंग देखने को मिली थी, तब लगभग 67.47% मतदान हुआ था. इसके बाद दिल्ली में 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कुछ घटा... ये 62.60 प्रतिशत रहा था. इस बार कुल कितना मतदान प्रतिशत दर्ज किया जाता है, इससे भी कई संकेत सामने आएंगे. हालांकि, दिल्ली में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बुधवार का दिन चुना है. आमतौर पर वीकेंड के दिन मतदान होने पर कुछ लोग वीकेंड मनाने के लिए घूमने निकल जाते हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});दिल्ली में कब कितना मतदान प्रतिशतचुनाव सालमतदान प्रतिशत2020 62.60%201567.47%2013 66.02%2008 57.60%2003 53.42%1998 48.99%199361.75%क्या कहता है वोटिंग प्रतिशत?दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों में काफी कुछ संकेत देता रहा है. पिछले 2 चुनावों की बात करें, तो आम आदमी पार्टी वोटिंग प्रतिशत में अव्वल रही है और दूसरी सभी पार्टियों को सीटों की गिनती में बेहद पीछे छोड़ती रही है. साल 2020 के चुनावों की बात करें, तो आम आदमी पार्टी को 53.6%, बीजेपी को 38.5 प्रतिशत और कांग्रेस को कांग्रेस को 4.3 फीसदी वोट मिले थे. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 60 से ज्यादा सीटें जीती थीं. साल 2015 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशतपार्टीवोटिंग पर्सेंटआम आदमी पार्टी53.6 %बीजेपी38.5 %कांग्रेस4.3 %साल 2015 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशतपार्टीवोटिंग पर्सेंटआम आदमी पार्टी54.3 %बीजेपी32.2 %कांग्रेस9.7 % दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा. वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं. इनमें पुरुष 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं. इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं. युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं.
Delhi Voting Arvind Kejriwal Delhi Assembly Election Delhielection2025 Delhi Election 2025 Delhi Police Delhi Poll वोटिंग प्रतिशत अरविंद केजरीवाल दिल्&Zwj ली विधानसभा चुनाव दिल्&Zwj ली पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्‍ली: हत्‍या के 6 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस, खंगाले 80 से ज्‍यादा सीसीटीवीशाहदरा मर्डर को लेकर पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे 80 सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई और छह घंटे में मामले को सुलझा लिया गया.
Read more »
सबकुछ जल गया लेकिन मां गंगा पर कम नहीं हुआ विश्‍वास, जानिए महाकुंभ में लगी आग पर क्‍या बोले चश्‍मदीदFire Breaks Out At Mahakumbh: महाकुंभ में कैसे लगी आग? चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल
Read more »
दिल्‍ली के मेट्रो स्‍टेशनों पर एंटी इंडिया स्‍लोगन मामले में FIR, आतंकी पन्‍नू ने लिखवाने का किया था दावाआतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत विरोधी स्लोगन लिखवाने का दावा किया था. पन्नू ने कहा था कि दिल्ली के पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, पंचशील पार्क और आरकेपुरम मेट्रो स्टेशन पर एंटी इंडिया स्लोगन उसने लिखवाए हैं.
Read more »
एलन मस्‍क और विकिवीडिया बॉस में अदावत पुरानी, जानें 'शब्‍द युद्ध' फिर क्‍यों हुआ शुरू?एलन मस्क और जिमी वेल्स के बीच अदावत काफी पुरानी है. एलन मस्क विकिपीडिया को कट्टर वाम समर्थक बताते रहे हैं. एलन मस्क और जिमी वेल्स के बीच ये अदावत वैसे तो बीते कई सालों से चली आ रही है, ये हाल के दिनों में काफी तेज हो गई है.
Read more »
दिल्ली चुनाव: आंबेडकर नगर में उम्‍मीदवारों से ज्‍यादा PM मोदी और केजरीवाल की चर्चा, जानिए क्‍या है वोटर का मूडदिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में आंबेडकरनगर विधानसभा सीट के मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ही अधिक परिचित नजर आते हैं. कुछ लोग तो उम्मीदवारों के नाम तक भी नहीं जानते हैं.
Read more »
LIVE: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, क्‍या अयोध्‍या में मिली हार का बदला ले पाएगी बीजेपीमिल्कीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद और भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभानु पासवान के बीच दिखाई दे रहा है. इन दो मुख्य राजनीतिक दलों के अलावा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), मौलिक अधिकार पार्टी और राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं.
Read more »
