दिल्ली में कितनी सीटें जीतेंगे? केजरीवाल का जवाब- आखिरी वक्त में कांग्रेस को शिफ्ट हो गया पूरा मुस्लिम वोट
Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली में कितनी सीटें जीतेंगे? केजरीवाल का जवाब- आखिरी वक्त में कांग्रेस को शिफ्ट हो गया पूरा मुस्लिम वोट कंचन वासदेव May 18, 2019 7:52 AM दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में हुए हालिया चुनाव से ऐन पहले मुस्लिमों का वोट कांग्रेस को ‘शिफ्ट’ हो गया। बता दें कि दिल्ली की 7 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। राजधानी में कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘देखते हैं क्या होता है? दरअसल, चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था कि आम आदमी पार्टी को आएगी। लास्ट मोमेंट पर पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। मतदान के ठीक पहले की रात ऐसा हुआ। हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या है? पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है, वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया है। वे 12 से 13 पर्सेंट हैं।’ बता दें कि केजरीवाल पंजाब के राजपुरा में ठहरे हुए थे। आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां 19 मई को मतदान होना है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमें हमारे काम के आधार पर वोट देंगे।’ क्या पार्टी पुराने चेहरों को ही दोबारा मौका देगी, यह पूछने पर केजरीवाल ने कहा, ‘देखते हैं। हम हर किसी की परफॉर्मेंस का आकलन करेंगे।’ लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर उनका क्या आकलन है, इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘अगर वे ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं करते तो मोदी जी को वापस नहीं आना चाहिए लेकिन मुझे नहीं पता कि वे ऐसा करेंगे कि नहीं।’ आप प्रमुख ने कहा, ‘अगर केंद्र में बिना शाह और मोदी वाली सरकार आती है और आम आदमी पार्टी को पर्याप्त सीटें मिलती हैं तो हम दिल्ली को राज्य के दर्जा दिए जाने की शर्त पर समर्थन देंगे।’ 20017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर केजरीवाल ने कहा, ‘इसकी कई वजहें थीं। एक कारण यह बताया जा रहा था कि मैं किसी के घर रुक गया।’ केजरीवाल का इशारा उनके मोगा में खालिस्तानी लिंक वाले शख्स के यहां ठहरने को लेकर था। केजरीवाल के मुताबिक, विपक्ष ने इसे मुद्दा बना दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘इन लोगों ने बोला कि केजरीवाल आतंकियों से मिला हुआ है। दो दिन पहले जब मैं बरनाला में था तो एक पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए गया। वहां मैंने हिंदू समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने मुझसे यह सवाल पूछा। मैंने उनसे पूछा कि मैं तुम सबको शक्ल से आतंकवादी लगता हूं? अगर मैं आतंकवादी होता तो बच्चों के लिए स्कूल नहीं खुलवाता। मैं उन्हें बंदूकों और बमों की ट्रेनिंग देता।’ केजरीवाल ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली में कितनी सीटें जीतेंगे? केजरीवाल का जवाब- आखिरी वक्त में कांग्रेस को शिफ्ट हो गया पूरा मुस्लिम वोट कंचन वासदेव May 18, 2019 7:52 AM दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। Lok Sabha Elections 2019: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में हुए हालिया चुनाव से ऐन पहले मुस्लिमों का वोट कांग्रेस को ‘शिफ्ट’ हो गया। बता दें कि दिल्ली की 7 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। राजधानी में कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘देखते हैं क्या होता है? दरअसल, चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था कि आम आदमी पार्टी को आएगी। लास्ट मोमेंट पर पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। मतदान के ठीक पहले की रात ऐसा हुआ। हम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या है? पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है, वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया है। वे 12 से 13 पर्सेंट हैं।’ बता दें कि केजरीवाल पंजाब के राजपुरा में ठहरे हुए थे। आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां 19 मई को मतदान होना है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमें हमारे काम के आधार पर वोट देंगे।’ क्या पार्टी पुराने चेहरों को ही दोबारा मौका देगी, यह पूछने पर केजरीवाल ने कहा, ‘देखते हैं। हम हर किसी की परफॉर्मेंस का आकलन करेंगे।’ लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर उनका क्या आकलन है, इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘अगर वे ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं करते तो मोदी जी को वापस नहीं आना चाहिए लेकिन मुझे नहीं पता कि वे ऐसा करेंगे कि नहीं।’ आप प्रमुख ने कहा, ‘अगर केंद्र में बिना शाह और मोदी वाली सरकार आती है और आम आदमी पार्टी को पर्याप्त सीटें मिलती हैं तो हम दिल्ली को राज्य के दर्जा दिए जाने की शर्त पर समर्थन देंगे।’ 20017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर केजरीवाल ने कहा, ‘इसकी कई वजहें थीं। एक कारण यह बताया जा रहा था कि मैं किसी के घर रुक गया।’ केजरीवाल का इशारा उनके मोगा में खालिस्तानी लिंक वाले शख्स के यहां ठहरने को लेकर था। केजरीवाल के मुताबिक, विपक्ष ने इसे मुद्दा बना दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘इन लोगों ने बोला कि केजरीवाल आतंकियों से मिला हुआ है। दो दिन पहले जब मैं बरनाला में था तो एक पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए गया। वहां मैंने हिंदू समुदाय के लोगों से बातचीत की। उन्होंने मुझसे यह सवाल पूछा। मैंने उनसे पूछा कि मैं तुम सबको शक्ल से आतंकवादी लगता हूं? अगर मैं आतंकवादी होता तो बच्चों के लिए स्कूल नहीं खुलवाता। मैं उन्हें बंदूकों और बमों की ट्रेनिंग देता।’ केजरीवाल ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लिया। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
How to Vote: इस नंबर पर SMS भेजकर चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम– News18 हिंदीHow to Vote in Lok Sabha Election How to check name in Voter List through SMS Delhi voters,, लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान की शुरुआत हो गई है. इस चरण में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों के मतदाता शामिल होंगे. बात करें दिल्ली की तो यहां चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में मतदान हो रहे हैं. तो अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है तो लोकसभा चुनावों में मतदान करना आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी.
Read more »
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates: दिल्ली में 9 बजे तक 3.74% वोटिंग, कई जगह EVM खराब– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा इलेक्शन २०१९): आज दिल्ली के चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में मतदान हो रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव ने दिल्ली के राजनीतिक समीकरण को कांग्रेस के खिलाफ कर दिया और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का उदय हुआ. लेकिन 2019 के चुनाव में कांग्रेस राजधानी में अपनी खोई जमीन को फिर से पाने के लिए पूरी जोर लगा रही है.
Read more »
Lok Sabha Elections 2019 Live Updates: छठे चरण के लिए मतदान संपन्न, 6:00 बजे तक 59.70% वोटिंग– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा इलेक्शन २०१९): आज दिल्ली के चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली में मतदान हो रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव ने दिल्ली के राजनीतिक समीकरण को कांग्रेस के खिलाफ कर दिया और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का उदय हुआ. लेकिन 2019 के चुनाव में कांग्रेस राजधानी में अपनी खोई जमीन को फिर से पाने के लिए पूरी जोर लगा रही है.
Read more »
छठे चरण में 63% मतदान, पश्चिम बंगाल में हिंसा, दिल्ली में कम मतदानछठे चरण के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज, 'शिशुपाल' के 'पूर्ण राजनैतिक वध' में अब दो सौ दिन और– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के तहत रविवार को छठवें चरण में मतदान किया गया. छठवें चरण में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले गए. दिल्ली में औसत 59.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अब सबकी नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि इस बाद दिल्ली में किस पार्टी को कितनी सीटें नसीब होगीं. लेकिन नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने बगैर नाम लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.
Read more »
स्कूलों का हालः पहली परफार्मेंस ग्रेडिंग में दिल्ली को मिला ग्रेड-4, रिपोर्ट में खुलासास्कूलों का हालः पहली परफार्मेंस ग्रेडिंग में दिल्ली को मिला ग्रेड-4, रिपोर्ट में खुलासा Delhi school SchoolGrading
Read more »
को-लोकेशन मामले में सेबी के आदेश को चुनौती देगी NSE, बोर्ड बैठक में फैसलाएनएसई, को-लोकेशन के मामले में सेबी के आदेश को सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल SAT में चुनौती देगी. कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में ये फैसला किया है. बोर्ड के मुताबिक एक्सचेंज के पास खुद को निर्दोष साबित करने के ठोस आधार हैं.
Read more »
केजरीवाल बोले- सोचा था दिल्ली की सातों सीट जीत लेंगे, लेकिन आखिरी लम्हों में...– News18 हिंदीबीजेपी के दोबारा सत्ता में आने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं हुई तो मोदी जी की वापसी मुश्किल है.
Read more »
अमेरिका का यह बाबा चलाता था अपना अलग धर्म, महिला भक्तों से करता था नेकेड मीटिंग– News18 हिंदीअमेरिका का ये गुरू मीटिंग में महिलाओं को नग्न अवस्था में आने को कहता था
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: मुस्लिम वोटर्स को लेकर केजरीवाल के बयान पर शीला दीक्षित का पलटवार– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले दिल्ली में सियासत गरमा गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आखिरी समय में मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ चले गए. इस पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि केजरीवाल क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं. हर किसी को अधिकार है कि वह जिस भी पार्टी को वोट देना चाहे दे सकता है.
Read more »
