6 जुलाई को झमाझम बारिश होने के बाद से ही दिल्ली के तापमान में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही रूक-रूक कर हल्की बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने लखनऊ व आसपास के इलाकों में बादलों के छाने व सोमवार को रुक-रुककर बारिश होने संभावना जताई है. मानसून के प्रभाव से सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वायुमंडल में बढ़ी आद्र्रता से आगामी 24 घंटों में कहीं तेज कहीं धीमी बारिश होने के आसार हैं.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी-नम हवाओं से आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. अच्छी बारिश के लिए ऐसी परिस्थिति अनुकूल हैं. सोमवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर का 28 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 28 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को हुई बारिश की वजह से दोपहर बाद लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर पूर्वी भारत में मानसून की बरसात, मुंबई में फिर भारी बारिश का अनुमानWeather forecast Today, Monsoon and Temperature today, Mumbai Rains India LIVE Updates: मुंबई में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी मुंबई और उसके आसपास के इलाको में भारी बारिश हुई। जिससे कई जगह जलभराव की समस्या हुई।
Read more »
मौसम अपडेट : देशभर में छाया मानसून, इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनीनई दिल्ली। मानसून के देश के सभी हिस्सों में पहुंचने पर उत्तरी और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में कई स्थानों पर बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में अनेक स्थानों तथा पश्चिमी हिस्सों में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। यह सिलसिला नौ जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।
Read more »
गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-एनसीआर में कुछ घंटे में बारिश के आसार
Read more »
मुंबई में विजिबिलिटी कम होने से 3 फ्लाइट डायवर्ट, दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने कहा- 17 राज्यों में अगले 3 से 4 दिन भारी बारिश हो सकती है गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान में भारी बारिश, नासिक में 24 घंटे में 17 सेमी से ज्यादा पानी बरसा | weather department warns heavy rain in 17 states for next 3 to 4 days
Read more »
