निजी स्कूलों के लिए फीस बढ़ोतरी का रास्ता हुआ साफ (twtpoonam)
दिल्ली हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशालय की पिछले साल के उस सर्कुलर को निरस्त कर दिया है जिसमें प्राइवेट स्कूल्स को फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी. हाईकोर्ट द्वारा इस सर्कुलर को निरस्त करने के बाद दिल्ली के 400 से ज्यादा निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है.
इसके अलावा प्राइवेट स्कूल पिछले सत्र 2017-18 की बढ़ी हुई फीस भी अभिभावकों से वसूलने के लिए भी स्वतंत्र होंगे. दिल्ली के 400 से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की बात कहकर अभिभावकों से पिछले साल जो फीस वसूली थी, अब हाईकोर्ट से आए आदेश के बाद वो भी नहीं लौटानी होगी. शिक्षा निदेशालय ने पिछले साल 13 अप्रैल को सर्कुलर जारी किया था कि प्राइवेट स्कूलों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए फीस बढ़ाने से रोका जा रहा है. इसके अलावा शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों को ये भी निर्देश दिए कि वो बढ़ाकर ली गई फीस अभिभावकों को वापस कर दे. दिल्ली सरकार के इस आदेश के खिलाफ 400 प्राइवेट स्कूलों के संगठनों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी. जिस पर उन्हें कोर्ट से पिछले साल मई में ही अंतरिम राहत मिल गई थी और हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के इस आदेश को लागू करने से तब तक के लिए रोक दिया था,जब तक वह इस पर अपना फैसला न सुना दे. हाईकोर्ट ने स्कूल एक्शन कमेटी की उस दलील को भी मान लिया है जिसमें वह फीस वृद्धि शिक्षा निदेशालय के 17 अक्टूबर 2017 में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर कर सकते हैं. इसके आधार पर शिक्षा निदेशालय ने गैर सहायता वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. 2017 में शिक्षा विभाग ने तीन आदेशों में फीस बढ़ाने की मंजूरी दी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: जानें दिल्ली की सातों सीट पर कब होंगे चुनावदिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं - चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली.
Read more »
AAP ने घेरा BJP दफ्तर, दिल्ली के लिए मांगा पूर्ण राज्य का दर्जाआम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि बीजेपी और कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा कर भूल गए.
Read more »
हुर्रियत नेता मीरवाइज के दिल्ली तलब होने पर बवाल, महबूबा ने उठाए सवालअलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी को पूछताछ के लिए लिए दिल्ली बुलाए जाने पर जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने जताया विरोध
Read more »
प्रदूषण केस: SC ने दिल्ली सरकार से पूछा- सिर्फ 692 इकाइयों के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों?– News18 हिंदीराजधानी दिल्ली में 30,000 प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां बंद करने के बाद केवल 692 इकाइयों पर कार्रवाई करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के द्वारा दाखिल रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली सरकार से पूछा है कि 30,000 में से 692 इकाइयों के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई है.
Read more »
भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »
दिल्ली में सातों सीट जीतने के लिए शीला दीक्षित ने अजमेर भेजी चादरचुनावों के मद्देनजर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अजमेर शरीफ में 7 सीटों की जीत के लिए चादर भेजी है. शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वो चादर सुपुर्द की जिसे अजमेर शरीफ में कांग्रेस की दुआ के लिए चढ़ाया जाएगा.
Read more »
दिल्ली पुलिस के एक्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे AAP नेताआम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस के तीन सीनियर अफसरों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की गई है. इन अफसरों पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की.
Read more »
विचाराधीन कैदियों ने HC को लिखा खत, कोर्ट ने दिल्ली सरकार को थमाया नोटिसदिल्ली हाईकोर्ट को कुछ वक्त पहले पांच विचाराधीन कैदियों की तरफ से एक खत मिला. इस खत में विचाराधीन कैदियों ने अपनी शिकायत में बताया कि लंबे वक्त से उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके केस में कई बरस बीतने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया है. भेजे गए खत पर संज्ञान लेते हुए अब हाइकोर्ट ने इस खत पर सुनवाई की जरुरत समझते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है.
Read more »
