दिल्ली की लोकसभा सीटों पर रहा जिसका राज, उसे ही मिला हिन्दुस्तान का ताज

United States News News

दिल्ली की लोकसभा सीटों पर रहा जिसका राज, उसे ही मिला हिन्दुस्तान का ताज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

जानिए कि क्यों ज़रूरी है दिल्ली की लोकसभा सीटें। LokSabhaElections2019

देश की राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटें देश के सियासी मिजाज की झलक दे जाती हैं. पिछले 22 सालों में हिन्दुस्तान की सत्ता पर उसी पार्टी का राज रहा है, जिसने लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता का विश्वास जीता है.

इस अवधि में दिल्ली की जनता ने कभी भारतीय जनता पार्टी तो कभी कांग्रेस को सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीती थीं और केंद्र में मोदी की सरकार बनी थी तो 2009 में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जताया था और सातों सीटें पार्टी की झोली में दी थी.1998 से दिल्ली का साथ उसी पार्टी को मिला है जिसने केंद्र में अपनी सरकार बनाई है. 1998 में बीजेपी को दिल्ली में 7 में से 6 सीटें मिली. तब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी ने कई दलों के सहयोग से एनडीए बनाई और केंद्र में गठबंधन की सरकार बनाई. गठबंधन की ये सरकार मात्र 13 महीने चली और 1999 में एक बार फिर से लोकसभा चुनाव हुए. 1999 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर फतह हासिल की. इस बार भी हालांकि केंद्र में पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला लेकिन बीजेपी ने केंद्र में गठबंधन की सरकार बना ही ली. अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. इससे पहले 1996 में भी वाजपेयी 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने थे. तब भी बीजेपी ने दिल्ली की सात में से 6 लोकसभा सीटें जीती थीं.2004 के लोकसभा चुनाव में सत्ता का चक्र घुमा, कमल निशान से दिल्ली के लोगों का मोहभंग हुआ और बीजेपी को यहां मात्र 1 सीट मिली. कांग्रेस ने दिल्ली में 6 सीटें हासिल की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह देश के पीएम बने. 2009 में भी दिल्ली में वोटिंग का यही पैटर्न रहा. इस बार कांग्रेस ने दिल्ली में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली और सभी सातों सीटों पर अपना परचम लहराया. डॉ मनमोहन सिंह दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. बीजेपी को जीरो सीटें देकर और केंद्र की सत्ता से दूर रखकर दिल्ली वालों ने एक बार फिर से साबित कर दिया गया जो उनका मिजाज रहता है, देश भी उसी रास्ते पर चलता है.लोकसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली के मतदाताओं ने अपना पुराना पैटर्न बरकरार रखा. 2014 में देश की तरह दिल्ली में मोदी लहर देखने को मिला. दिल्ली की सभी सातों सीटें कांग्रेस के कब्जे से चली गईं और बीजेपी के खाते में आईं. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. हालांकि, साल 2013 में ही दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी दस्तक दे चुकी थी, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में AAP कोई भी छाप छोड़ने में नाकाम रही. यहां एक तथ्य यह भी दिलचस्प है कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों का पैटर्न लोकसभा के मतदान से अलग रहता है. दिल्ली में 1998 से लेकर 2013 तक लगातार कांग्रेस सत्ता में रही. बावजूद इसके पार्टी को दिल्ली में 1998 और 99 के लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी. 2019 के लोकसभा में दिल्ली में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी तीनों ही पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही हैं. क्या इस बार के नतीजे कोई नया चुनावी समीकरण बनाएंगे? चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानLok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »

दिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपादिल्ली में दो सीटों पर APP और बाकी पर BSP को समर्थन करेगी सपासपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आरएस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा कार्यकर्ता बसपा उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे. यादव ने कहा, ‘हम नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.’ बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है.
Read more »

शिवसेना ने सूखे पर किया बीजेपी का बचाव, विपक्ष पर राजनीति करने का आरोपशिवसेना ने सूखे पर किया बीजेपी का बचाव, विपक्ष पर राजनीति करने का आरोपशिवसेना का कहना है कि सूखे पर हर विरोधी सरकार, सत्तारूढ़ सरकार के प्रयासों को कम आंकती है. इसलिए विपक्ष की आलोचनाओं पर मौजूदा सरकार को ध्यान नहीं देना चाहिए.
Read more »

अब पूरब की पिच पर सियासी घमासान! मोदी, प्रियंका, अखिलेश और माया का इम्तिहान– News18 हिंदीअब पूरब की पिच पर सियासी घमासान! मोदी, प्रियंका, अखिलेश और माया का इम्तिहान– News18 हिंदीपश्चिम, अवध और मध्य क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद अब लोकसभा चुनाव की बयार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की तरफ बह रही है. पूर्वांचल के 27 लोकसभा सीटों पर छठे और सातवें चरण का मतदान होना है. दरअसल, दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए पूर्वांचल में जीत काफी अहम भूमिका अदा करती है. कहा जाता है कि जिसने पूर्वांचल में जीत हासिल की उसकी ताजपोशी दिल्ली में तय मानी जाती है. Lok sabha election 2019 moves towards purvanchal litmus test for pm narendra modi priyanka gandhi mayawati and akhilesh yadav UPAT
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय, ये है हर सीट का समीकरणदिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय, ये है हर सीट का समीकरण
Read more »

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी बन सकती है दिल्ली में भाजपा की परेशानीकेंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी बन सकती है दिल्ली में भाजपा की परेशानीकेंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी बन सकती है दिल्ली में भाजपा की परेशानी LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 GovernmentEmployees Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

TVS ने RS 50,070 कीमत में लॉन्च की Radeon, जानें फीचर्स– News18 हिंदीTVS ने RS 50,070 कीमत में लॉन्च की Radeon, जानें फीचर्स– News18 हिंदीTVS की इस नई बाइक के हैं कमाल के फीचर्स, जानें इससे जुड़ा सबकुछ TVS
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:07:18