दिल्ली महिला आयोग की मदद से देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ puneetaajtak
दिल्ली महिला आयोग की 181 महिला हेल्पलाइन ने गुरुवार को दिल्ली के अमन विहार के एक घर में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. आयोग की टीम ने घर में 6-7 पुरुषों और 3 लड़कियों को हिरासत में ले लिया.
इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है. एजेंट गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, महिला आयोग को एक अंजान आदमी का फ़ोन आया और उसने बताया कि दिल्ली के अमन विहार में उसके घर के बराबर में एक घर में देह व्यापार चल रहा है. महिला आयोग ने देर न करते हुए इस फोन के आधार पर गुरुवार सुबह दिल्ली महिला आयोग की एक टीम उस क्षेत्र में भेजी और स्थानीय लोगों से बात की. उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि दिन में उस घर में देह व्यापार होता है. आयोग की टीम ने बारीकी से उस घर की निगरानी रखी और देखा कि सुबह 10.30 बजे 4 लड़कियां उस घर में आयीं. उसके लगभग 15 मिनट बाद 1 लड़की वहां से चली गयी. इसके बाद स्कूटर और मोटर साइकिलों से लोग घर में आने लगे. उनको फ़ोन पर बात करने के बाद ही घर में घुसने दिया जा रहा था. घर के चारों तरफ बांस की चिक लगी हुईं थीं, जिससे घर के अंदर की गतिविधियों को देखना मुश्किल था. बता दें कि घर के मालिक गौतम ने खुद को रंगे हाथों पकड़े जाने पर 4 लड़कों को पीछे के दरवाजे निकाल दिया, मगर उनको आसपास रहने वाले लोगों ने पकड़ लिया. इससे पहले कि आयोग की टीम लड़कियों से कुछ बात कर पाती, गौतम ने लड़कियों से कहा कि वे यह न कहें की उनसे यह काम जबर्दस्ती करवाया जा रहा है, क्योंकि वह उनको पैसे देता है. उसने दिल्ली महिला आयोग की टीम से बात करके मामले को रफा दफा करवाने की कोशिश भी की. इसके बाद आयोग की टीम सभी लोगों को अमन विहार थाने लेकर गई, जहां लड़कियों ने कहा कि वे सभी बालिग हैं और अपनी मर्जी से देह व्यापार का धंधा कर रही थीं. उन्होंने बताया कि एक ग्राहक के उनको 250 रुपये मिलते थे, एक महिला ने बताया कि वह अनाथ है, दूसरी ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और उसके साथ मारपीट करता है, वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए यह काम करती है. तीसरी लड़की, जो असम की थी, उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पूरे मामले पर कहा कि ''देह व्यापार गुलामी का सबसे बुरा रूप है. पूरे देश में व्यावसायिक रूप से महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण किया जा रहा है. यह बहुत ही शर्म की बात है कि राजधानी में यह घिनौना अपराध इतने बड़े पैमाने पर हो रहा है. हालांकि महिलाओं ने कहा कि वे अपने आप से देह व्यापार में शामिल थीं, मगर यह सच्चाई है कि उनका शोषण किया जा रहा है. कोई भी महिला बिना जबर्दस्ती के दिन में 7 पुरुषों के साथ नहीं सो सकती. मालीवाल ने कहा कि मेरा यह मानना है कि उनको एक समय पर इन महिलाओं को इस काम में धकेला गया होगा, और अब वे इसमें फंस गयी हैं क्योंकि उनके पास कोई दूसरा चारा नहीं है. उन्होंने कहा कि आयोग इन महिलाओं की काउंसलिंग करेगा और इन को कोई दूसरा सम्मानजनक रोजगार दिलवाने में मदद करेगा. इसके अलावा पुलिस को कोठे के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और उस घर को सील करना देना चाहिए''.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जहां पिता कभी करते थे काम, उस यूनिवर्सिटी में बेटी बनी वाइस चासंलर– News18 हिंदीjamia millia islamia first woman vice vice-chancellor, news18hindi, hindi news,news in hindi, जामिया मिलिया इस्लामिया के 99 साल के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति बनी हैं नजमा अख्तरजहां पिता कभी करते थे काम, उस यूनिवर्सिटी में बेटी बनी वाइस चासंलर
Read more »
रेप से बचने के लिए महिला ने खुद को बताया HIV पॉजिटिव, भागा आरोपी– News18 हिंदीएक महिला ने रेप से बचने के लिए खुद को एचआईवी पॉजिटिव बताया और इतना सुनते ही आरोपी वहीं भाग निकला.
Read more »
सानिया मिर्जा बोलीं, महिला खिलाड़ियों को भी पुरुषों के समान मिले पुरस्कार राशिनई दिल्ली। देश की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने जोर देकर कहा है कि महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के बराबर समान पुरस्कार राशि मिलनी चाहिए।
Read more »
जयाप्रदा के खिलाफ 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर फंसे आजम खान, महिला आयोग सख्तजया प्रदा के खिलाफ आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.
Read more »
मध्यप्रदेश : कांग्रेसी मंत्री के भतीजे की महिला ट्रैफिक सूबेदार से बदतमीजी, ट्रांसफर की दी धमकीमंत्री सज्जन सिंह वर्मा का पार्षद भतीजा अभय वर्मा फोन पर बात करते हुए स्कॉर्पियो चला रहा था कि ट्रैफिक जवान ने उसे रोक लिया। madhyapradesh OfficeOfKNath ChouhanShivraj MPPoliceOnline
Read more »
VIDEO: दूसरी जाति में शादी करने पर महिला सजा, वीडियो वायरल होने के बाद 13 गिरफ्तारVideo Viral मध्य प्रदेश के झबुआ में कुछ लोगों ने एक महिला को दूसरी जाति के युवक से शादी करने की वजह से सजा के तौर पर पति को कंधों पर उठाकर ले जाने का फरमान सुनाया था PunishmentForLoveMarriage LoveMarriage
Read more »
दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फंसी साड़ी, चलती ट्रेन के साथ खिंचती गई महिलादिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर मंगलवार सुबह कुछ ऐसा दिल दहला देने वाला वाकया हुआ जिसमें एक महिला की जान पर बन आई। DelhiMetro OfficialDMRC
Read more »
दिल्ली मेट्रो के दरवाजे में फंसी साड़ी, चलती ट्रेन के साथ प्लेटफॉर्म पर खिंचती गई महिला-With Saree Stuck in Delhi Metro Door, Woman Gets Dragged on Platform onm– News18 Hindiदिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के वरिष्ठ अधिकारी ने मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर घटना की पुष्टि की.
Read more »
BJP समर्थकों ने महिला से जबरन लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे!Lok Sabha Election 2019: न्यूज रिपोर्ट्स में आगे सूत्रों के हवाले से कहा गया कि बीजेपी समर्थक बेंलगुरू दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या के लिए चुनावी प्रचार कर रहे थे।
Read more »
बिहारः जेल में महिला कैदियों के यौन शोषण के आरोप के बाद जांच समिति का गठनबिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के केंद्रीय कारावास में सज़ा काट चुकी एक महिला ने बीते दिनों प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है और ऐसा न करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है.
Read more »
मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में साड़ी फंसने से प्लेटफार्म पर घिसटती गई महिला40 वर्षीय गीता अपनी बेटी के साथ मेट्रो ट्रेन में नवाजा से मोती नगर जाने के लिए चढ़े थे. जब मेट्रो ट्रेन मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची. तब गीता और उसकी बेटी ट्रेन से उतरे लेकिन गीता की साड़ी मेट्रो ट्रेन के कोच में फंस गई और ट्रेन चलने लगी.
Read more »
