दिल्ली बम धमाका केस में एक्शन: हापुड़ से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका

Dr Farooq Arrested Hapur News

दिल्ली बम धमाका केस में एक्शन: हापुड़ से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका
Hapur Gs Medical Collage Doctor ArrestedDelhi Police Action In HapurHapur Crime News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 51%

Delhi Blast Hapur Dr. Farooq Arrested: दिल्ली बम धमाका केस में हापुड़ में बड़ा एक्शन हुआ है। दिल्ली पुलिस ने हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूख को हिरासत में लिया है।

हापुड़: दिल्ली में हुए भीषण बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज में छापेमारी कर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.

फारूख को गिरफ्तार किया।शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि डॉ. फारूख का नाम विस्फोटकों की आपूर्ति और नेटवर्किंग से जुड़ा हुआ है। कानपुर में कार्डियोलॉजिस्ट की भी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद इस गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। कानपुर से गिरफ्तार डॉक्टर का भी जम्मू कश्मीर से जुड़ाव रह है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस को डॉ. फारूख के बारे में जानकारी गिरफ्तार आतंकी मुजम्मिल से पूछताछ के दौरान मिली थी। मुजम्मिल ने अपने बयान में खुलासा किया कि दिल्ली विस्फोट की साजिश में फारूख की अहम भूमिका थी। इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम बुधवार देर रात हापुड़ पहुंची और कॉलेज परिसर में छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया।जम्मू-कश्मीर के हैं निवासीपुलिस जांच में पता चला है कि डॉ. फारूख जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी हैं। वे लगभग एक वर्ष से जीएस मेडिकल कॉलेज, पिलखुवा में कार्यरत थे। वह कॉलेज परिसर में ही रहते थे और अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय थे। हालांकि, उनके सहकर्मियों का कहना है कि वे निजी तौर पर बहुत कम बातचीत करते थे और अपने में सीमित रहते थे।कॉलेज के स्टाफ के मुताबिक, डॉ. फारूख अपने विषय में निपुण थे, मरीजों और छात्रों के प्रति जिम्मेदार थे, लेकिन निजी जीवन में बहुत संकोची थे। वे शायद ही कभी किसी सामाजिक कार्यक्रम में दिखे हों।इन मामलों का है शकदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियों को संदेह है कि डॉ. फारूख विस्फोटकों की आपूर्ति और साजिश के लॉजिस्टिक सपोर्ट में शामिल थे। माना जा रहा है कि उन्होंने हमले की योजना को अंजाम देने में तकनीकी सहायता और संसाधन मुहैया कराए। सूत्रों का कहना है कि अब तक की पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। इनसे यह संकेत मिल रहे हैं कि डॉ. फारूख किसी संगठित आतंकी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं जो मेडिकल प्रोफेशन को कवर के रूप में इस्तेमाल करता है।फिलहाल उन्हें दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनसे पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।अलफलाह यूनिवर्सिटी से हैं एमबीबीएसपुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. फारूख ने अपनी एमबीबीएस और एमडी की डिग्री फरीदाबाद स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई निजी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में कार्य किया। लगभग एक वर्ष पहले वे जीएस मेडिकल कॉलेज पिलखुवा में गायनेकोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुए थे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, उनकी प्रोफेशनल छवि एक समर्पित डॉक्टर की थी, लेकिन अब पुलिस जांच के बाद कॉलेज प्रबंधन भी चौंक गया है।कॉलेज प्रशासन ने की है पुष्टिजीएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर डॉ. फारूख की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि वे पूरी तरह पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने पुलिस टीम को परिसर में तलाशी की पूरी अनुमति दी थी। जांच एजेंसियों को अब तक कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हापुड़ जिला प्रशासन ने भी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कॉलेज और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।छात्रों-स्टाफ में दहशत का माहौलगिरफ्तारी की खबर फैलते ही कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। कई छात्रों ने बताया कि डॉ. फारूख बहुत गंभीर स्वभाव के थे और किसी से निजी बातचीत करने से बचते थे। एक छात्र ने कहा कि हमें यकीन नहीं हो रहा कि इतने शांत स्वभाव के व्यक्ति पर ऐसे गंभीर आरोप लग सकते हैं।आतंकी नेटवर्क की तलाश तेजसुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या डॉ. फारूख का संबंध हाल ही में गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों डॉ. शाहीन सईद और डॉ. मोहम्मद आरिफ से भी था, जिनके नाम दिल्ली विस्फोट जांच में पहले ही सामने आ चुके हैं। इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि यह नेटवर्क संभावित तौर पर मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े युवाओं को भर्ती कर आतंकी गतिविधियों में शामिल कर रहा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Hapur Gs Medical Collage Doctor Arrested Delhi Police Action In Hapur Hapur Crime News Delhi Blast Hapur News डॉ. फारूक हापुड़ से गिरफ्तार हापुड़ जीएस मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर गिरफ्तार हापुड़ न्यूज यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

டெல்லியில் மீண்டும் வெடிச்சத்தம்: சம்பவ இடத்திற்கு விரைந்த காவல்துறைடெல்லியில் மீண்டும் வெடிச்சத்தம்: சம்பவ இடத்திற்கு விரைந்த காவல்துறைDelhi Blast: டெல்லியின் மஹிபால்பூர் பகுதியில் உள்ள ராடிசன் ஹோட்டல் அருகே வெடிச்சத்தம் கேட்டதை தொடர்ந்து அப்பகுதியில் பரபரப்பான சூழல் உள்ளது.
Read more »

Delhi Mahipalpur Blast: ফের দিল্লিতে বিস্ফোরণ! বিকট শব্দ...ছুটে গেল দমকল, তোলপাড় রাজধানী...Delhi Mahipalpur Blast: ফের দিল্লিতে বিস্ফোরণ! বিকট শব্দ...ছুটে গেল দমকল, তোলপাড় রাজধানী...Delhi Mahipalpur Blast: Explosion sound heard in Delhi Mahipalpur near Radisson Hotel, fire tender rush to spot
Read more »

Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: ৬ ডিসেম্বর ৬ জায়গা! বিস্ফোরক বোঝাই ৩২ গাড়ি! দিল্লিকে রক্তে লাল করে বাবরির প্রতিশোধ! ভয়ংকর আপডেট...Delhi Red Fort Blast: Doctor Module had plan 6 Blasts On December 6 In Delhi-NCR, Babri Revenge Plan
Read more »

Delhi Red Fort Blast Update: Dr Muzammil और Umar की Diary से खुला बड़ा राजDelhi Red Fort Blast Update: Dr Muzammil और Umar की Diary से खुला बड़ा राजलाल किला ब्लास्ट केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बता दें कि जांच में मिली डॉक्टर मुजम्मिल शकील और उमर की डायरियों ने कई बड़े राज खोले हैं.
Read more »

Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »

दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...दावा- तुर्किये से हुई थी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग: सेशन ऐप से आतंकियों को मिल रहे थे निर्देश; तुर्किये ने...Delhi Red Fort Blast Terrorist Turkey App Mystery; Follow Delhi Lal Qila Car Blast Investigation, Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:32