दिल्लीवालों को कॉल कर सर्वे कर रही है AAP, पूछे जा रहे हैं ये 2 सवाल

United States News News

दिल्लीवालों को कॉल कर सर्वे कर रही है AAP, पूछे जा रहे हैं ये 2 सवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार का निकाला अनोखा तरीका! (PankajJainClick) IndiaElects LokSabhaElections2019

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के तहत दिल्ली में कॉलिंग कैम्पेन की शुरुआत की है. फोन कॉल के जरिए वॉलंटियर्स लोगों से 2 सवाल पूछ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सर्वे के लिए 10 डिजिट वाले साधारण मोबाइल नंबर को चुना गया है, जिसे मोबाइल स्क्रीन पर देखकर आप तुरंत उठा सकते हैं.

फोन कॉल की पुष्टि के लिए 'आजतक' ने आम आदमी पार्टी नेता से बातचीत की. 'आजतक' से बातचीत के दौरान दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने माना कि आम आदमी पार्टी कॉलिंग सर्वे के तहत दिल्ली के लोगों को फोन करवा रही है. गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी कॉलिंग सर्वे काफी लंबे वक्त से सर्वे चल रहा है. इस सर्वे के तहत एक प्राइमरी रिपोर्ट भी पार्टी को मिली और आगे भी यह सर्वे चलता रहेगा. कॉल सेंटर के अलावा आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स लोगों को कॉल कर रहे हैं. कॉलिंग सर्वे के दौरान फोन 'आजतक' संवाददाता को भी आया, जहां कॉलर खुद को आम आदमी पार्टी का बताते हुए सवाल पूछ रहा है. सर्वे में 2 सवाल पूछे जा रहे हैं, पहला कि क्या केजरीवाल के काम से खुश हैं? दूसरा, कि 12 मई को आप किसे वोट देंगे? चुनाव आयोग से अनुमति के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि इस सर्वे में कोई कानूनी दिक्कत नहीं है. सर्वे के लिए एजेंसी, न्यूज़ चैनल किसी भी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. किसी से बात करना या सर्वे करना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है. गोपाल राय ने बताया कि सर्वे की प्राइमरी रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को आम आदमी पार्टी के पूर्ण राज्य पर प्रचार का समर्थन मिल रहा है. आने वाले दिनों में सर्वे की डिटेल रिपोर्ट आम आदमी पार्टी जारी करेगी.वहीं आम आदमी पार्टी के कॉलिंग सर्वे पर दिल्ली कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है. दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में भ्रम की राजनीति कर लोगों को कंफ्यूज रहे हैं. यह आचार संहिता का सीधा सीधा उल्लंघन है. चुनाव आयोग को पूरे मामले में कार्रवाई करनी चाहिए. कांग्रेस एक लिखित शिकायत चुनाव आयोग को भेजेगी. हालांकि दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के कॉलिंग सर्वे पर कोई आपत्ति नहीं जताई. आजतक से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसा कॉल करने में कोई दिक्कत नहीं है, कॉल तो करना ही चाहिए पार्टियों को कि हमारा काम कैसा लगा. लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी कॉल करके कह रही थी कि आपका वोट बीजेपी ने कटवा दिया है, उस झूठ से हमें आपत्ति थी, जिसके बाद हम चुनाव आयोग गए और गिरफ्तारियां भी हुईं. आपको बता दें कि हाल ही आम आदमी पार्टी द्वारा हायर किए गए कॉल सेंटर के खिलाफ़ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से पार्टी नेता भड़क गए थे. साथ ही, आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने पुलिस स्टेशन से लेकर चुनाव आयोग के बाहर धरना देकर विरोध भी किया था. फिलहाल, एक बार फिर AAP ने कॉल सेंटर की मदद ली है, जो दिल्ली में 12 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले विवाद की नई वजह बन सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Meerut : लोगों ने BJP को दी चेतावनी, कहा- प्रत्याशी नहीं बदले तो दबाएंगे नोटाMeerut : लोगों ने BJP को दी चेतावनी, कहा- प्रत्याशी नहीं बदले तो दबाएंगे नोटालोगों का कहना है, ‘‘हम बीजेपी समर्थक हैं, लेकिन अगर पार्टी राजेंद्र को ही दोबारा मैदान में उतारना पसंद करती है तो हम नोटा का इस्तेमाल करेंगे। वह कभी गांव की हालत देखने नहीं आए। हमारे गांव में कोई विकास नहीं हुआ।’’
Read more »

BJP ज्वाइन कर सकती हैं जया प्रदा, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं चुनौतीBJP ज्वाइन कर सकती हैं जया प्रदा, रामपुर में आजम खान को दे सकती हैं चुनौतीसमाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुकीं अभिनेत्री जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकती हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जया प्रदा को बीजेपी रामपुर से लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha elections 2019) प्रत्याशी बना सकती है.
Read more »

अखिलेश ने ट्वीट कर BJP को घेरा, चुनावी रणनीति-प्रचार पर कसा तंजअखिलेश ने ट्वीट कर BJP को घेरा, चुनावी रणनीति-प्रचार पर कसा तंजउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस ट्वीट में बीजेपी के प्रचार के तरीकों, रणनीति पर तंज कसा.
Read more »

मिशन शक्ति से चिढ़ा पाकिस्तान, भारत के बारे में बोली ये बात– News18 हिंदीमिशन शक्ति से चिढ़ा पाकिस्तान, भारत के बारे में बोली ये बात– News18 हिंदीपाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है कि अंतरिक्ष का सैन्यकरण नहीं किया जाना चाहिए.
Read more »

विजय माल्या को लगा बड़ा झटका, उसके शेयर बेच कर ED को मिले 1008 करोड़ रुपयेविजय माल्या को लगा बड़ा झटका, उसके शेयर बेच कर ED को मिले 1008 करोड़ रुपयेविजय माल्या के पास UBL के 74,04,932 शेयर थे जो किंगफिशर एयरलाइंस ने लोन के बदले बैंक के पास रखे थे.
Read more »

शत्रु बोले- बीजेपी से निकलना दर्दनाक, अब लालू के साथ करूंगा काम!शत्रु बोले- बीजेपी से निकलना दर्दनाक, अब लालू के साथ करूंगा काम!बीजेपी से नाराज शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी से अलगाव को दर्दनाक बताया है. साथ ही शत्रुघ्न ने कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में अब वे काम करेंगे.
Read more »

LIVE: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्टLIVE: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्टIndiaElects भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 12वीं लिस्ट जारी कर कर दी है
Read more »

रेप की कोशिश करने वाले का प्राइवेट पार्ट काट कुत्ते को खिला दियारेप की कोशिश करने वाले का प्राइवेट पार्ट काट कुत्ते को खिला दियाइस घटना के बाद यह युवक जमीन पर गिरकर काफी देर तक तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसकी यह हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले की खबर जब पुलिस को लगी तो उसके होश उड़ गए।
Read more »

दो अप्रैल को घोषणा पत्र जारी कर राहुल गांधी करेंगे 'न्याय' देने का वादा- Amarujalaदो अप्रैल को घोषणा पत्र जारी कर राहुल गांधी करेंगे 'न्याय' देने का वादा- Amarujalaदो अप्रैल को घोषणा पत्र जारी कर राहुल गांधी करेंगे 'न्याय' देने का वादा NYAY NyayScheme NYAYForIndia RahulGandhi INCIndia
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:20:23