दिल्ली सरकार के फैसले को HC ने पलटा, ऑनलाइन पेंशन नहीं होगी बंद

United States News News

दिल्ली सरकार के फैसले को HC ने पलटा, ऑनलाइन पेंशन नहीं होगी बंद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

पेंशन पाने की प्रकिया अब पहले की तरह ही लागू होगी, पेंशन लेने वाले लोग सरकारी पोर्टल पर ही जाकर अप्लाई कर सकते हैं (twtpoonam)

दिल्ली हाईकोर्ट ने वृद्धावस्था और विधवा पेंशन को विधायक के जरिए रिलीज करने से जुड़े केस में दिल्ली सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया है. पेंशन पाने की प्रकिया अब पहले की तरह ही लागू होगी. पेंशन लेने वाले लोग सरकारी पोर्टल पर ही जाकर अप्लाई कर सकते है.

दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन पेंशन बंद कर दी थी. इतना ही नहीं सोशल वेलफेयर ऑफिस को भी सरकार ने बंद कर दिया था. पेंशन के ल‌िए विधायक कार्यालय में ही जाकर अप्लाई करना पड़ रहा था. पासवर्ड भी विधायक कार्यालय से ही अप्लाई करने पर मिलता था. इस वजह से लोगों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट से विधायक के दफ्तर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था. एक आरोप ये भी था कि विधायक कार्यालय में पार्टी से जुड़े लोगों को ही लाभ दिया जा रहा था. पेंशन को लेकर इन ऑफिसों में कोई भी शेड्यूल नहीं बना था. इस वजह से वृद्ध और विधवाएं पेंशन के ल‌िए धक्के खाने के ल‌िए मजबूर थीं. जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के सोशल वेलफेयर विभाग सचिव से पिछली सुनवाई पर जवाब मांगा था, जिस पर ही उन्होंने कहा था कि आधार कार्ड की अनिवार्यता से लोगों को परेशानी हो रही थी. इसलिए तय किया गया कि यह पेंशन विधायक के माध्यम से रिलीज की जाए. लेकिन हाईकोर्ट ने पाया कि विधायक के माध्यम से पेंशन लेने में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पहले के मुकाबले अब ज्यादा परेशानी है, इसलिए दिल्ली सरकार को पोर्टल को ही बेहतर करने के प्रयास करने चाहिए. हाईकोर्ट ने सुझाव दिया कि पोर्टल को ऑटो मोड में भी ओपन रहने दिया जाए. जिससे अगर किसी बेनिफिशरी की मृत्यु हो जाए तो पोर्टल में अप्लाई करने का स्पेस ख़ुद बन जाए. इससे राजनीतिक हस्तक्षेप भी हटेगा और अप्लाई करने वाले व्यक्ति को भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, दिल्‍ली सरकार ने विधवा और बुजुर्गों को आसानी से पेंशन उपलब्‍ध कराने के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्‍म करने का फैसला किया था. सरकार की सोच थी कि आधार कार्ड की अनिवार्यता से लोगों को परेशानी हो रही थी. लेकिन दिल्ली सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई. याचिका के जरिए दिल्ली सरकार के पेंशन रिलीज करने के एक मात्र अधिकार इलाके के विधायक को सौंपे जाने को लेकर किए गए सरकार के फैसले को चुनौती दी गई. याचिका में दिल्ली सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी को भी उदाहरण के तौर पर कोर्ट के सामने पेश किया गया. याचिकाकर्ता का कहना था कि एक तरफ तो सरकार डोर स्टेप डिलीवरी के जरिए बेहतर सुविधाएं और लोगों की समस्या जल्द सुलझाने का दावा कर रही है. वहीं वृद्धों और विधवाओं के ल‌िए खुद सरकार परेशानी का सबब बन रही है. हाई कोर्ट ने इस पर दिल्ली सरकार से हलफनामा मांगा और दिल्ली सरकार के वकील ने हलफनामे के तहत कोर्ट को बताया कि पेंशन योजना में शिकायतों के आधार पर ही यह फैसला लिया गया था. लेकिन हाई कोर्ट सरकार के हलफनामे से असंतुष्ट था. कोर्ट का कहना था कि यह एक सरकारी स्कीम है. ऐसे में दिल्ली सरकार अपने विधायक को ऐसे अधिकार भला कैसे दे सकती है और वो भी पहले आओ पहले पाओं के आधार पर. कोर्ट का कहना था कि अगर सरकार को कुछ शिकायतें मिली हैं तो उसका समाधान सोशल वेलफेयर विभाग द्वारा किया जाना चाहिए. इसीलिए हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार के इस फैसले को निरस्त कर दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा महासंग्राम शुरू होते ही साथियों ने दिखाए सख्त तेवरकांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा महासंग्राम शुरू होते ही साथियों ने दिखाए सख्त तेवरनई दिल्ली। चुनाव मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मात देने के लिए कांग्रेस ने महागठबंधन का जो दांव चला था, लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद फेल होता नजर आ रहा है। ब
Read more »

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही अध्‍यक्ष को धमकाया, फिर मारी पलटीबीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपने ही अध्‍यक्ष को धमकाया, फिर मारी पलटीसांसद ने अपने पत्र में यह भी लिखा है, 'यह उल्लेख करना भी आवश्यक है कि मेरे जनपद में आने से पहले भाजपा का कोई भी प्रतिनिधित्व एक दशक से जनपद में नहीं था। आज छ: के छ: विधायक और एक एमएलसी भाजपा का है।
Read more »

3 हजार मुर्गियों के बाड़े में लोमड़ी का बच्चा घुसा, मुर्गियों ने ही घेरकर मार डाला3 हजार मुर्गियों के बाड़े में लोमड़ी का बच्चा घुसा, मुर्गियों ने ही घेरकर मार डालाChickens have grouped and killed a juvenile fox | लोमड़ी का बच्चा अंदर आया, तभी बाड़े में लगा ऑटोमैटिक दरवाजा बंद हो गया
Read more »

न्यूजीलैंड: शूटर ने 2 दिन पहले ही बता दी थी हमले की पूरी प्लानिंग– News18 हिंदीन्यूजीलैंड: शूटर ने 2 दिन पहले ही बता दी थी हमले की पूरी प्लानिंग– News18 हिंदी49 लोगों का हत्यारा मुस्लिमों से बदला लेना चाहता था. उसने अपनी मंशा एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 74 पेज के मैनिफेस्टो में जाहिर की थी.
Read more »

हुजूर ने ली रूही की जान, अपने ही खतरनाक जाल में फंस गई बेलाहुजूर ने ली रूही की जान, अपने ही खतरनाक जाल में फंस गई बेलाNaagin 3, 16 March 2019 Written Episode: 'नागिन-3' में मेकर्स एक के बाद एक हैरान कर देने वाले ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं। शो की कहानी में अब नया मोड़ आ गया है।
Read more »

राजस्थान में सरकार बनाने वाली पार्टी को ही मिलती हैं लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटेंराजस्थान में सरकार बनाने वाली पार्टी को ही मिलती हैं लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटेंराज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गयीं थी. इससे पहले केवल एक बार ही सारी की सारी सीटें किसी एक पार्टी के खाते में गयी
Read more »

इस चुनाव में मोदी ही चैलेंजर, मोदी ही डिफेंडर : सुधीर चौधरीइस चुनाव में मोदी ही चैलेंजर, मोदी ही डिफेंडर : सुधीर चौधरीIn this election Modi is the challenger and defender | हर लोकसभा चुनाव से पहले लोग सिर्फ़ एक ही सवाल पूछते हैं, अबकी बार कौन जीतेगा? लेकिन इस बार, सिर्फ़ ये नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी होगी या नहीं? इसने सारे मुद्दों को खत्म कर दिया।
Read more »

पाक में महिलाओं ने नारा दिया, मैं ही रोटी क्यों बेलूं, आप भी चूल्हा जलाओपाक में महिलाओं ने नारा दिया, मैं ही रोटी क्यों बेलूं, आप भी चूल्हा जलाओDear men heres why Pakistans women are asserting their rights | औरत मार्च निकालने पर महिला सामाजिक कार्यकर्ता निघत दाद कट्टरपंथियों के निशाने पर
Read more »

चुनाव 2019: कांग्रेस ने जैसे ही बेटे को बनाया प्रत्याशी, पिता ने तोड़ लिया नाताचुनाव 2019: कांग्रेस ने जैसे ही बेटे को बनाया प्रत्याशी, पिता ने तोड़ लिया नाताजयवीर सिंह ने कहा कि वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. अरविंद ने बीजेपी का विरोध किया था और पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:37:39