दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, निगरानी के लिए पुलिस टीमें तैनात

United States News News

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, निगरानी के लिए पुलिस टीमें तैनात
United States Latest News,United States Headlines

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, निगरानी के लिए पुलिस टीमें तैनात

नई दिल्ली, 1 जुलाई । दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंगलवार से एक महत्वपूर्ण यातायात नियम लागू कर दिया गया है। राजधानी में 10 साल से अधिक पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल से अधिक पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई ऐसी गाड़ी ईंधन भरवाने की कोशिश करती है तो उसे जब्त किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस और यातायात कर्मियों के साथ मिलकर सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है।मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से तस्वीरें आईं, जहां आम जनता के लिए पेट्रोल पंपों पर नोटिस लगाए गए हैं। मेहरौली-बदरपुर रोड स्थित लाल कुआं के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें रात 12 बजे के बाद प्रशासन की ओर से निर्देश प्राप्त हो गए थे कि तय समय सीमा से पुरानी गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जाए।उन्होंने कहा, अब हम गाड़ियों की स्थिति और रजिस्ट्रेशन साल देखकर ही ईंधन भर रहे हैं। यदि कोई जबरदस्ती करता है तो उसके लिए हमें पुलिस की मदद लेने के लिए नंबर दिए गए हैं।इसी तरह चिराग दिल्ली स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट और ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात दिखी, जो 10 साल पुरानी डीजल गाड़ी और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कड़ी निगरानी रख रही है।ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट के सब इंस्पेक्टर धर्मवीर ने कहा, दिल्ली सरकार के इस फैसले का सख्ती से पेट्रोल पंप पर पालन करवा रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही ड्यूटी लगा दी गई है। लोकल थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी हमारी मदद कर रहे हैं।उन्होंने कहा, तमाम पेट्रोल पंप पर कैमरे और हूटर लगा दिए गए हैं। अगर कोई तयशुदा पैमाने पर खरी न उतरती गाड़ी आती है तो कैमरा उसको डिटेक्ट कर लेता है, जिसके बाद ऑटोमेटिक हूटर बजने लग जाता है।--आईएएनएसडीसीएच/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

10 साल पुरानी कारों को कोर्ट रोक सकता है, खतरनाक पुराने विमानों को क्यों नहीं?10 साल पुरानी कारों को कोर्ट रोक सकता है, खतरनाक पुराने विमानों को क्यों नहीं?हमारे देश में 10 साल पुरानी कारों को लोगों को लिए खतरा मान लिया जाता है पर खतरनाक विमानों के लिए कोई आयु सीमा नहीं निर्धारित नहीं की गई है.
Read more »

Delhi News: हर महीने जब्त हो रहीं 3 हजार से ज्यादा पुरानी गाड़ियां, नीचे देखें 19 जून तक जब्ती के आंकड़ेDelhi News: हर महीने जब्त हो रहीं 3 हजार से ज्यादा पुरानी गाड़ियां, नीचे देखें 19 जून तक जब्ती के आंकड़ेदिल्ली सरकार ने 10 से 15 साल पुरानी गाड़ियों पर सख्त फैसला लिया है। बता दें कि 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल से चलने वाली पुरानी गाड़ियों को फ्यूल नहीं मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस भी ऐसी गाड़ियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
Read more »

उम्र पूरी कर चुके वाहनों को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी तेज, 350 टीमें गठित; 1 जुलाई से सभी पंपों पर रहेगी तैनातउम्र पूरी कर चुके वाहनों को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी तेज, 350 टीमें गठित; 1 जुलाई से सभी पंपों पर रहेगी तैनातदिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। 1 जुलाई से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन भरने से रोका जाएगा। उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा और वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं और निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। फिलहाल सीएनजी वाहनों को छूट दी गई...
Read more »

दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इस साल 18 हजार से अधिक गाड़ियों को किया जब्त; ANPR कैमरे लगाए गएदिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इस साल 18 हजार से अधिक गाड़ियों को किया जब्त; ANPR कैमरे लगाए गएदिल्ली में 1 जुलाई से पुराने वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार ने सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए हैं। यातायात पुलिस ने भी पुरानी गाड़ियों की धरपकड़ तेज कर दी है और इस साल 19 जून तक 18 हजार से ज्यादा गाड़ियां जब्त की हैं। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार प्रयासरत...
Read more »

दिल्ली में आज से इन वाहनों को No Fuel... पेट्रोल पंपों पर पुलिस की रहेगी नजर, जानिए कौन सी गाड़ियां हो गईं कबाड़दिल्ली में आज से इन वाहनों को No Fuel... पेट्रोल पंपों पर पुलिस की रहेगी नजर, जानिए कौन सी गाड़ियां हो गईं कबाड़No Fuel For Old Vehicles: आज से दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) व्हीकल्स यानी पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी.
Read more »

दिल्ली में आज से उम्र पूरी कर चुके वाहनों के लिए ईंधन पर प्रतिबंध लागू, धरपकड़ के लिए 350 टीमें गठितदिल्ली में आज से उम्र पूरी कर चुके वाहनों के लिए ईंधन पर प्रतिबंध लागू, धरपकड़ के लिए 350 टीमें गठितदिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंपों पर 350 टीमें तैनात की हैं। ये टीमें उम्र पूरी कर चुके वाहनों को जब्त करेंगी और जुर्माना लगाएंगी। दिल्ली के 498 पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगे हैं। डीजल के लिए 10 साल और पेट्रोल के लिए 15 साल की समय सीमा तय की गई...
Read more »



Render Time: 2026-04-12 12:42:33