दिल्ली में आज से इन वाहनों को No Fuel... पेट्रोल पंपों पर पुलिस की रहेगी नजर, जानिए कौन सी गाड़ियां हो गईं कबाड़

No Fuel For Old Vehicles News

दिल्ली में आज से इन वाहनों को No Fuel... पेट्रोल पंपों पर पुलिस की रहेगी नजर, जानिए कौन सी गाड़ियां हो गईं कबाड़
Delhi Government New RuleOld Vehicle Ban DelhiPolice Deployed Petrol Pump

No Fuel For Old Vehicles: आज से दिल्ली में एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) व्हीकल्स यानी पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी.

No Fuel For Old Vehicles : आज यानी 1 जुलाई 2025 से दिल्ली सरकार पुराने वाहनों के प्रयोग पर लगाम लगाने के लिए बड़े एक्शन प्लान के साथ पूरी तरह तैयार है. दिल्ली सरकार प्रदूषण पर सबसे बड़ा प्रहार करने जा रही है.

जिसके तहत में एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल्स, यानी ऐसे पुराने वाहन जिनकी उम्र तय समय से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें चिन्हित कर जब्त किया जाएगा. सरकार का कहना है कि दिल्ली में End-of-life vehicles पर आज से जुर्माना लगेगा. जिन गाड़ियों की उम्र पूरी हो चुकी होगी, उन्हें आज से जब्त किया जाएगा. Advertisement15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और दस साल पुरानी डीजल गाड़ियों को आज से दिल्ली में ईंधन भी नहीं मिलेगा. पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का चालान भी होगा. जिन दोपहिया वाहनों की उम्र पूरी होगी, उसकी जब्ती पर मालिक पर 5 हजार रुपया का जुर्माना होगा.इस नए नियम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट , ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और दिल्ली पुलिस सहित अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की टीमें दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर मौजूद रहेंगी. क्या है नया नियम?सबसे पहले यह जान लें कि, आखिर नया नियम क्या है. बीते दिनों कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने अपनी तरफ से यह स्पष्ट किया था कि, 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में ऐसे पुराने वाहन जो अपनी तय उम्र सीमा पूरी कर चुके हैं उन्हें पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. नियम के अनुसार, 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल की श्रेणी में रखा गया है. Advertisement इस नए नियम को लागू करने के लिए दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपो पर ऑटोमेटिक नंबरप्लेट रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से ऐसे पुराने वाहनों की पहचान की जाएगी. कैसे काम करेगा ये सिस्टम?ऑटोमेटिक नंबरप्लेट रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम में हाई-क्वॉलिटी कैमरों का इस्तेमाल किया गया है. जो पेट्रोल पंप पर आने वाले सभी वाहनों के नंबर प्लेट से उनकी डिटेल्स का पता लगाएंगे. यदि इस दौरान कोई एंड-ऑफ-लाइफ कैटेगरी का पुराना वाहन फ्यूल स्टेशन पर आता है और उसकी पहचान होती है तो पेट्रोल पंप पर ही सार्वजनिक तौर पर घोषणा होगी और वाहन को जब्त कर लिया जाएगा. हालांकि अधिकारियों ने आजतक को बताया कि, वाहन मालिकों को एक बार मौका दिया जाएगा, वो जुर्माना अदा कर अपना वाहन ले सकते हैं. लेकिन अगर वो समय रहते नियम का पालन नहीं करते हैं तो वाहन को फाइनली जब्त कर लिया जाएगा.नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलपुराने वाहनों की पहचान होने पर पेट्रोल पंप मैनेजमेंट के पास ये पूरा अधिकार होगा कि, वो उक्त वाहन को फ्यूल देने से इंकार कर दे. हालांकि अभी सरकार ने यह नियम केवल पेट्रोल और डीजल वाहनों के लिए लागू किया है. अभी CNG वाहनों को इससे बाहर रखा गया है. यदि पेट्रोल पंप ऑपरेटर या वाहन मालिक किसी तरह की हिला-हवाली करता है तो इसके लिए भी सख्त एक्शन प्लान तैयार किया गया है. Advertisement दिल्ली में इस नियम को शांतिपूर्ण ढंग से लागू करने के लिए और किसी भी तरह के विवाद से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. क्योंकि बीते दिनों पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने फ्यूल स्टेशन पर पुलिस बल की मांग की थी. एसोसिएशन ने आशंका जताई थी कि, फ्यूल की आपूर्ति करने से मना करने पर पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स और वाहन मालिक के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है. फ़्यूल स्टेशन पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनातीदिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने आज तक से बातचीत में बताया कि " इस समय दो तरह के पेट्रोल पंप हैं जहां सर्विसेज दी जा रही हैं. एक तो वो हैं जो सुबह 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक चलते हैं और दूसरे वो हैं जो 24 घंटे तक सुविधा दे हैं. संवेदनशीलता के हिसाब से पेट्रोल पंपों की पहचान की जा चुकी है. साथ ही साथ यह भी देखा जा रहा है कि कौन से पेट्रोल पंप ऐसे हैं जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की जरूरत है. इसके अलावा ऐसे पेट्रोल पंपों की भी पहचान की गई है जहां पर एंड ऑफ लाइफ व्हीकल के आने की आशंका ज्यादा है." Advertisement CNG वाहनों को राहतशुरुआत में सरकार ने यह फैसला लिया था कि, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी इन तीनों पावरट्रेन वाले पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. लेकिन फिलहाल 15 साल से पुराने सीएनजी वाहनों को राहत दी गई है. दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर निहारिका राय ने आज तक को बताया कि, "1 जुलाई से दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के साथ-साथ अन्य सभी प्रवर्तन एजेंसियों की टीमें की नजरें पेट्रोल पंपों पर रहेंगी. फिलहाल सरकार और सरकारी तंत्र का पूरा फोकस 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रहेगा." पेट्रोल पंप पर भी होगी कार्रवाईअधिकारियों ने बताया कि, संवेदनशील इलाकों के सभी पेट्रोल पंपों को चिन्हित कर लिया गया है. यदि किसी फ्यूल स्टेशन पर नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कुछ ऐसे पेट्रोल पंपों की भी पहचान की है, जहां पर नियमों का उल्लंघन होने की ज्यादा संभावना है. ऐसे स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात करने की योजना है. बता दें कि, बीते दिनों सरकार ने इस नए नियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर को आधिकारिक रूप से जारी किया था. जिसमें पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स को सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए थें. Advertisement दिल्ली के आसपास भी लगेंगे कैमरेइस नए नियम को फिलहाल केवल दिल्ली में लागू किया गया है. जिसके तहत केवल दिल्ली के पेट्रोल पंपो पर ही ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन कैमरे लगाए गए हैं. लेकिन आगामी 1 नवंबर से दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोनीपत के पेट्रोल पंपों पर भी इन कैमरों को लगाने की योजना है. हालांक अभी दिल्ली के बाहर पुराने वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. क्यों लागू हुआ है ये नियम?सरकार अपने इस नए नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल पॉलिसी के जरिए सड़कों से पुराने, अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाकर दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना चाहती है. संयुक्त टीमों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने वाहनों को स्वयं ही स्क्रैपेज के लिए भेजें. ताकि किसी भी तरह की अपात स्थिति से बचा जा सके. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Delhi Government New Rule Old Vehicle Ban Delhi Police Deployed Petrol Pump End-Of-Life Vehicle Policy Delhi Fuel Ban For Old Cars Delhi Pollution Control Rule Petrol Pump Police Force No Fuel Supply Old Vehicles Delhi Vehicle Ban 2025 New Fuel Policy Delhi Strict Action Old Vehicles Delhi Pollution Free Delhi Plan दिल्ली में पेट्रोल-डीजल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भविष्य में इन नौकरियों का रहेगा बोलबाला, जानिए कौन-कौन से कोर्स करने होंगे?भविष्य में इन नौकरियों का रहेगा बोलबाला, जानिए कौन-कौन से कोर्स करने होंगे?भविष्य में इन नौकरियां का रहेगा बोलबाला, जानिए उनके लिए कौन-कौन से कोर्स करने होंगे?
Read more »

जब लिवर हो बीमार, तो चेहरा, गला और अंडरआर्म्स भी देने लगते हैं गवाही, इन 5 इशारों को तुरंत पहचानेंजब लिवर हो बीमार, तो चेहरा, गला और अंडरआर्म्स भी देने लगते हैं गवाही, इन 5 इशारों को तुरंत पहचानेंलिवर में जरा सी खराबी नजर आने पर हमें सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि अगर इनको नजरअंदाज किया गया तो लॉन्ग टर्म में हमारी सेहत को तगड़ा नुकसान हो सकता है.
Read more »

उम्र पूरी कर चुके वाहनों को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी तेज, 350 टीमें गठित; 1 जुलाई से सभी पंपों पर रहेगी तैनातउम्र पूरी कर चुके वाहनों को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारी तेज, 350 टीमें गठित; 1 जुलाई से सभी पंपों पर रहेगी तैनातदिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। 1 जुलाई से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन भरने से रोका जाएगा। उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा और वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं और निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। फिलहाल सीएनजी वाहनों को छूट दी गई...
Read more »

दिल्ली में अब इन वाहन चालकों की भी खैर नहीं, 1 जुलाई से तेज होगी धड़पकड़; पढ़ें पूरी डिटेलदिल्ली में अब इन वाहन चालकों की भी खैर नहीं, 1 जुलाई से तेज होगी धड़पकड़; पढ़ें पूरी डिटेलदिल्ली में बिना पीयूसीसी वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। 1 जुलाई से पेट्रोल पंपों पर ऐसे वाहनों का 10 हजार का चालान कटेगा। परिवहन विभाग ने 520 पेट्रोल पंपों पर कैमरा सिस्टम लगाया है। सरकार ने प्रदूषण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है पहले चेतावनी दी जाती थी लेकिन अब सीधे चालान काटा जाएगा। वाहन चालकों को पीयूसीसी प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी गई...
Read more »

दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इस साल 18 हजार से अधिक गाड़ियों को किया जब्त; ANPR कैमरे लगाए गएदिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, इस साल 18 हजार से अधिक गाड़ियों को किया जब्त; ANPR कैमरे लगाए गएदिल्ली में 1 जुलाई से पुराने वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार ने सभी पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए हैं। यातायात पुलिस ने भी पुरानी गाड़ियों की धरपकड़ तेज कर दी है और इस साल 19 जून तक 18 हजार से ज्यादा गाड़ियां जब्त की हैं। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार प्रयासरत...
Read more »

कल से इन वाहनों को दिल्‍ली में नहीं मिलेगा ईंधन, पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की रहेगी नजर, CM रेखा गुप्‍ता का...कल से इन वाहनों को दिल्‍ली में नहीं मिलेगा ईंधन, पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की रहेगी नजर, CM रेखा गुप्‍ता का...Delhi News: दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने यह साफ कर दिया है कि कल यानी मंगलवार से राजधानी में अपनी समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा. ऐसे वाहनों की निगरानी पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों से की जाएगी.
Read more »



Render Time: 2026-05-06 07:53:58