दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर मामला निपटा देती थी, लेकिन अब ज्यादातर मामलों को कोर्ट में भेजा जा रहा है। इसका मतलब है कि अब चालान काटने वालों को कोर्ट में जाकर जवाब देना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ज्यादातर लोगों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कारण यह है कि ऑन स्पॉट काटे जा रहे ज्यादातर चालानों को अब ट्रैफिक पुलिस निपटारे के लिए कोर्ट में भेज रही है, ताकि वॉयलेशन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं, जिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में ऑन स्पॉट जुर्माना लेकर चालान का निपटारा करने का प्रावधान है, ऐसे कंपाउंडिंग ऑफेंस के मामलों में भी अब ट्रैफिक पुलिस बेहद सख्ती से काम ले रही है और खुद जुर्माना लेकर चालान का निपटारा करने के बजाय आरोपी को कोर्ट जाने के लिए कह रही है।ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ एक से अधिक चालान पेंडिंग हैं, तो अब ई-चालान मशीनों के जरिए मौके पर ही इसका पता चल जाता है। ऐसे में कई बार नियमों का उल्लंघन कर चुके लोगों की पहचान भी आसानी से होने लगी है और उन्हें केवल जुर्माना लेकर छोड़ा नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें कोर्ट में भेजा जा रहा है, ताकि कोर्ट उन पर उचित जुर्माना लगा सके या जरूरत के मुताबिक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में निर्णय ले सके। साथ ही जिनका कोई पेंडिग चालान नहीं है, उन्हें भी कोर्ट भेजा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से कैमरों के जरिए जारी किए जाने वाले नोटिस चालानों के मामलों में भी अब यही ट्रेंड देखा जा रहा है।पिछले साल 39,50,506 नोटिस कोर्ट भेजे गए ट्रैफिक पुलिस की एक ताजा स्टडी से पता चलता है कि पिछले साल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 17,26,510 ऑन स्पॉट चालान काटे थे, जिनमें से 17,04,372 चालान कोर्ट के थे। केवल 22,138 चालानों के मामले में कुल 1,26,04,000 रुपये का जुर्माना लेकर चालान का ऑन स्पॉट निपटारा कर दिया गया। इससे पहले 2022 में 46,596 चालानों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया था। इसी तरह अगर नोटिस चालानों की बात करें, तो पिछले साल कुल 55,79,415 नोटिस जनरेट किए गए थे, जिनमें से 39,50,506 नोटिस कोर्ट में भेज दिए गए। केवल 1,41,447 नोटिसों का ट्रैफिक पुलिस ने खुद से निपटारा करके 15,77,11,100 रुपये का जुर्माना वसूला। इससे पहले 2022 में 2,63,251 नोटिसों का ट्रैफिक पुलिस ने खुद निपटारा किया था और कुल 32,95,59,700 रुपये का जुर्माना वसूला था।कैमरे लगने के बाद मिली काफी मदद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 10 सालों में ऑन स्पॉट चालान का यह सबसे कम कंपाउंडिंग अमाउंट है, क्योंकि ज्यादातर चालान कोर्ट में भेज दिए गए। नोटिस चालानों के मामलों में भी पिछले साल ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वसूला गया जुर्माना 2022 के मुकाबले लगभग आधा था। दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए ट्रैफिक पुलिस तकनीक के इस्तेमाल पर अब खासा जोर दे रही है। उसी का नतीजा है कि 2019 से लेकर अब तक 43 जंक्शन पर 209 रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे और 66 सड़कों पर 125 ओवर स्पीडिंग डिटेक्शन कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे सड़कों पर लेन वॉयलेशन और क्रॉसिंग पर स्टॉप लाइन वॉयलेशन करने वालों की धरपकड़ में भी मदद मिल रही है। इन कैमरों के जरिए हर साल 50 लाख से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जा रहा है और उन्हें नोटिस चालान भेजे जा रहे हैं।.
नई दिल्ली: दिल्ली में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ज्यादातर लोगों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कारण यह है कि ऑन स्पॉट काटे जा रहे ज्यादातर चालानों को अब ट्रैफिक पुलिस निपटारे के लिए कोर्ट में भेज रही है, ताकि वॉयलेशन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं, जिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में ऑन स्पॉट जुर्माना लेकर चालान का निपटारा करने का प्रावधान है, ऐसे कंपाउंडिंग ऑफेंस के मामलों में भी अब ट्रैफिक पुलिस बेहद सख्ती से काम ले रही है और खुद जुर्माना लेकर चालान का निपटारा करने के बजाय आरोपी को कोर्ट जाने के लिए कह रही है।ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ एक से अधिक चालान पेंडिंग हैं, तो अब ई-चालान मशीनों के जरिए मौके पर ही इसका पता चल जाता है। ऐसे में कई बार नियमों का उल्लंघन कर चुके लोगों की पहचान भी आसानी से होने लगी है और उन्हें केवल जुर्माना लेकर छोड़ा नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें कोर्ट में भेजा जा रहा है, ताकि कोर्ट उन पर उचित जुर्माना लगा सके या जरूरत के मुताबिक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में निर्णय ले सके। साथ ही जिनका कोई पेंडिग चालान नहीं है, उन्हें भी कोर्ट भेजा जा रहा है। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से कैमरों के जरिए जारी किए जाने वाले नोटिस चालानों के मामलों में भी अब यही ट्रेंड देखा जा रहा है।पिछले साल 39,50,506 नोटिस कोर्ट भेजे गए ट्रैफिक पुलिस की एक ताजा स्टडी से पता चलता है कि पिछले साल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल 17,26,510 ऑन स्पॉट चालान काटे थे, जिनमें से 17,04,372 चालान कोर्ट के थे। केवल 22,138 चालानों के मामले में कुल 1,26,04,000 रुपये का जुर्माना लेकर चालान का ऑन स्पॉट निपटारा कर दिया गया। इससे पहले 2022 में 46,596 चालानों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया था। इसी तरह अगर नोटिस चालानों की बात करें, तो पिछले साल कुल 55,79,415 नोटिस जनरेट किए गए थे, जिनमें से 39,50,506 नोटिस कोर्ट में भेज दिए गए। केवल 1,41,447 नोटिसों का ट्रैफिक पुलिस ने खुद से निपटारा करके 15,77,11,100 रुपये का जुर्माना वसूला। इससे पहले 2022 में 2,63,251 नोटिसों का ट्रैफिक पुलिस ने खुद निपटारा किया था और कुल 32,95,59,700 रुपये का जुर्माना वसूला था।कैमरे लगने के बाद मिली काफी मदद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 10 सालों में ऑन स्पॉट चालान का यह सबसे कम कंपाउंडिंग अमाउंट है, क्योंकि ज्यादातर चालान कोर्ट में भेज दिए गए। नोटिस चालानों के मामलों में भी पिछले साल ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वसूला गया जुर्माना 2022 के मुकाबले लगभग आधा था। दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए ट्रैफिक पुलिस तकनीक के इस्तेमाल पर अब खासा जोर दे रही है। उसी का नतीजा है कि 2019 से लेकर अब तक 43 जंक्शन पर 209 रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरे और 66 सड़कों पर 125 ओवर स्पीडिंग डिटेक्शन कैमरे लगाए जा चुके हैं। इससे सड़कों पर लेन वॉयलेशन और क्रॉसिंग पर स्टॉप लाइन वॉयलेशन करने वालों की धरपकड़ में भी मदद मिल रही है। इन कैमरों के जरिए हर साल 50 लाख से अधिक लोगों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जा रहा है और उन्हें नोटिस चालान भेजे जा रहे हैं।
Delhi Traffic Police Online Traffic Challan Status Delhi Lg Proposed New Traffic Rules Delhi Road Safety Policy Vehicle Pollution Rules In Delhi Delhi Traffic Rules In Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली के डॉक्टर को लगी इंस्टाग्राम पर रील देखने की लत, लालच में पड़े और ऐसे गंवा बैठे लाखों रुपयेइंस्टाग्राम पर रील देखने के चक्कर में दिल्ली के एक डॉक्टर ठगी का शिकार हो गए। स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर उनसे 7.
Read more »
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, साइबर ठग ऐसे कर रहे ग्राहकों से ठगीFake E-Shopping Portal App: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है. अगर आपने जरा सी भी चूक की तो आपके भारी-भरकम चूना लग सकता है.
Read more »
गोलगप्पे खाने के हैं शौकीन, तो हो जाएं सावधान इससे हो सकती हैं बेहद खतरनाक बीमारियांगोलगप्पे खाने के हैं शौकीन, तो हो जाएं सावधान इससे हो सकती हैं बेहद खतरनाक बीमारियां
Read more »
फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है ये खट्टा फल, किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिएLemon Side Effects: अगर आप भी इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में विटामिन सी से भरपूर नींबू का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाएं.
Read more »
दिनभर करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्सSmartphone Using Tips: कुछ लोग मूवी देखने या गेम खेलने या किसी और वजह से दिनभर फोन यूज करते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? आइए आपको बताते हैं फोन का ज्यादा यूज करने से आपको क्या हेल्थ प्रॉबल्म्स हो सकती हैं.
Read more »
मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान, महिला की हालत बिगड़ने के बाद मौत और कई गंभीरMomos become the cause of death, are you eating poison?
Read more »
