Delhi West Delhi Tantrik Arrested Poison Laddoo Murder UP Rajasthan Cases.
धनवर्षा के नाम पर जहर मिले लड्डू खिलाए; UP-राजस्थान में पहले भी 2 मर्डर केसदिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम कमरुद्दीन उर्फ बाबा है। वह खुद को तांत्रिक और मौलाना बताया था। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में धनवर्षा का लालच देकर तीन लोगों की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन लोगों को जहर मिले लड्डू खिलाए और नकदी लेकर फरार हो गया था। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। दिल्ली के पीरगढ़ी फ्लाईओवर के पास 8 फरवरी को एक बंद कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में की गई। रणधीर ड्राइवर की सीट पर और बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे।डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाने में PCR कॉल आई थी। सूचना थी कि एक कार में तीन लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल है, बेहोश पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइविंग सीट पर करीब 76 साल का बुजुर्ग बैठा मिला। एक 42 साल के व्यक्ति को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हुआ था। करीब 40 साल की महिला कार के अंदर पड़ी थी।कार से शराब, कोल्ड ड्रिंक, नकदी और दस्तावेज बरामद वाहन की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, नकदी, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। मृतकों की पहचान बापरौला निवासी रंधीर , नगली डेयरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिव नरेश और जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई। परिजनों ने आत्महत्या से इनकार किया और मौत की परिस्थितियों पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।पुलिस की तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीनों की कमरुद्दीन से लगातार बातचीत हो रही थी। तीनों पहले घटना से एक दिन पहले और फिर घटना वाले दिन गाजियाबाद के लोनी गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तब कार में एक और व्यक्ति मौजूद था। आगे की जांच में पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति कमरुद्दीन था, जो लोनी से कार में बैठा और बाद में उसी जगह कार छोड़कर फरार हो गया, जहां तीनों बेहोश मिले।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले जहांगीरपुरी निवासी सलीम के जरिए लक्ष्मी की उससे पहचान हुई थी। बाद में लक्ष्मी ने शिव नरेश और रंधीर से उसकी मुलाकात कराई। कमरुद्दीन ने तीनों को दहनवर्षा के लिए विशेष पूजा कराने का झांसा दिया। उसने उनसे 2 लाख रुपये नकद, शराब और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था करने को कहा।घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर जहर मिले लड्डू तैयार किए और लोनी से दिल्ली तक कार में उनके साथ आया। रास्ते में उसने पूजा के नाम पर उन्हें शराब, कोल्ड ड्रिंक और जहर मिले लड्डू खिलाए। डीसीपी के मुताबिक, लड्डू और पेय पदार्थ लेने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी नकदी लेकर फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की मौजूदगी कार में होने की पुष्टि सबूतों से हुई है। रूट के CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकेशन डेटा से जांच में बनाए गए घटनाक्रम की पुष्टि हुई।डीसीपी के अनुसार, कमरुद्दीन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इसी तरह के दो हत्या के मामले पहले भी दर्ज हैं। साल 2014 में राजस्थान के धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाने में IPC की धारा 143, 363 और 302 के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं, 2025 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाने में BNS की धारा 103 और 123 के तहत एक और FIR दर्ज है। पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित साथियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है।राहुल ने कहा-अभी दे रहा; नेता विपक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी सरकारFIR में आपराधिक धाराएं जोड़ीं, रिजिजू बोले- राहुल संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहेसभी 6 पैरा गाना जरूरी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई; सिनेमाघरों को छूटMP के 15 जिलों में तापमान 30°C पार, उत्तराखंड के मुनस्यारी में पारा माइनस 29°Cलखनऊ में तेज धूप, स्थिर रहेगा तापमानफरवरी में ठंड ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड.
..पारा 7.6°Cगोरखपुर में सुबह-शाम लग रही ठंडीहिमाचल में आज रात बारिश-बर्फबारी के आसारहरियाणा के 15 जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान
Poison Laddoo Murder UP Rajasthan Murder Cases Kamruddin Tantrik West Delhi Crime Murder Case Update Tantrik Arrested Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Police Nabs Man Behind Anti-Kejriwal Graffiti In Metro StationsDelhi Police arrested person behind Life threatening graffiti to Arvind Kejriwal in Delhi Metro.
Read more »
MP-UP समेत 5 राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव चलेगी: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, कई इलाके पानी में डूबेIMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature
Read more »
प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन पारा 46° पार: बिहार के बाद झारखंड में भी 15 जून तक स्कूल बंद; गुजरात में 4 द...IMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature
Read more »
भास्कर अपडेट्स: आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने तिरूपति मंदिर में सिल्क से बने कपड़े भेंट किएbreaking news live updates headlines 4 October rajasthan delhi mp uttar pradesh maharashtra mumbai
Read more »
देश में बढ़ा प्रदूषण, 11 शहरों का AQI 300 पार: भिवाड़ी में हवा सबसे खराब, यहां AQI का लेवल 610 रिकॉर्ड हुआ; घ...India Air Pollution; AQI Level Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Rajasthan Update
Read more »
New Year 2026: नए साल को लेकर दिल्ली-NCR में कड़ी ट्रैफिक पाबंदियां, जारी की गई Traffic AdvisoryDelhi NCR News | Delhi NCR News in Hindi | Delhi Traffic Advisory | New Year Delhi Traffic Advisory | traffic restrictions in Delhi-NCR for New Year celebrations | Delhi Police traffic advisory issued | Delhi News |
Read more »
