MP-UP समेत 5 राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव चलेगी: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, कई इलाके पानी में डूबे

IMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update News

MP-UP समेत 5 राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव चलेगी: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, कई इलाके पानी में डूबे
Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kash
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

उत्तर भारत में मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार हीटवेव से जूझ रहे हैं। 9 जून को प्रयागराज 45.9° के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं टीकमगढ़, गया और रोहतक में भी पारा 44° दर्ज किया गया। 13 जून तक जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून के तक पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लू चलने की संभावना है। साथ ही, 11 और 12 जून को ओडिशा में हीटवेव का असर रहेगा। मानसून तय समय से 2 दिन पहले मुंबई पहुंच गया। जिसके चलते मुंबई में भारी बारिश हुई। IMD ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शनिवार 8 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। अब 8 दिन बाद मानसून जबलपुर, बालाघाट के रास्ते मप्र में एंट्री ले सकता है। आमतौर पर मानसून मुंबई पहुंचने के बाद 5 दिन में एमपी में पहुंचता है।आईएमडी ने 10 जून को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कोस्टल कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 11 और 12 जून को गुजरात के कई जिलों में बारिश की संभावना है। गुजरात में मानसून पहुंचने की तय तारीख 15 जून है। संभावना है कि यह समय से पहले पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी वाली मानसून ब्रांच के 13-14 जून से रफ्तार पकड़ने और पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार पहुंचने की उम्मीद है।मध्यप्रदेश: एक हफ्ते प्री-मानसून की एक्टिविटी, निवाड़ी, दतिया-छतरपुर में गर्मी मध्यप्रदेश में मानसून 17 से 18 जून तक एंटर होगा। इससे पहले, प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी रहेगी। सोमवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार को धार, रतलाम, छिंदवाड़ा समेत कई शहरों में बारिश हुई तो निवाड़ी, दमोह और छतरपुर गर्म रहे। ऐसा ही मौसम अगले एक सप्ताह बना रहेगा।दिनभर गर्मी के बाद राजस्थान में रविवार देर शाम जैसलमेर, बीकानेर के बॉर्डर एरिया पर मौसम में बदलाव हुआ। यहां आंधी चलने के बाद बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश। जयपुर, कोटा, भरतपुर के आसपास के जिलों में रविवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। गर्मी तेज रही। सबसे गर्म दिन कल जालोर में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.

7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र ने आज राज्य के 11 जिलों में दोपहर बाद आंधी चलने, बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकती है। रविवार को बारिश होने से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग में आज भी प्रदेश के 16 जिलों में भीषण लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बांका, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, पटना, अरवल, औरंगाबाद रोहतास, कैमूर, बक्सर, और भोजपुर शामिल है। इसके अलावा अन्य बचे सभी जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून 9 दिनों से बंगाल के इस्लामपुर में अटका हुआ है। लिहाजा, बिहार में मानसून की एंट्री देर से हो सकती है।हरियाणा में एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पश्चिमी रेगिस्तानी से आ रही गर्म हवाएं भीषण गर्मी का कारण बनने जा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है। इसके कारण 14 जून तक प्रदेश में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।झारखंड के कई जिले एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा है। प्रदेश के पलामू इलाके में सबसे भीषण गर्मी पड़ रही। मौसम विभाग ने आज से लेकर 15 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के गढ़वा और पलामू जिले में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।ओडिशा में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण अब 12 जून को; CM कैंडिडेट चुनने राजनाथ सिंह- भूपेंद्र यादव ऑब्जर्वर बनाए गए24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11; 7 महिलाएं, पहली बार जीते 33मोदी कैबिनेट में 72 मंत्री, 33 नए चेहरे, 11 गैर-भाजपाई; कश्मीर में आतंकी हमला, 10 मौतें; भारत से 15वां वर्ल्ड कप मैच हारा पाकिस्तान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kash

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mumbai Dust Storm : उफ्फ! ऐसी आंधी, धूल के ऐसे गुबार, आखिर मुंबई की ऐसी हालत हो क्यों गई?Mumbai Dust Storm : उफ्फ! ऐसी आंधी, धूल के ऐसे गुबार, आखिर मुंबई की ऐसी हालत हो क्यों गई?मुंबई में धूल भरी आंधी और बारिश से दिन में ही अंधेरा सा होने लगा.
Read more »

MP समेत 9 राज्यों में 5 दिन तक हीटवेव चलेगी: ​​​​​​​UP के आगरा में तापमान 47 डिग्री पहुंचा; केरल-तमिलनाडु म...MP समेत 9 राज्यों में 5 दिन तक हीटवेव चलेगी: ​​​​​​​UP के आगरा में तापमान 47 डिग्री पहुंचा; केरल-तमिलनाडु म...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Rajasthan, Punjab, Haryana, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Gujarat, Bihar and West Bengal Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारWeather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारHeatwave: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।
Read more »

Heat Wave: लू लगने से क्यों हो जाती है मौत? जानें बचने के उपायHeat Wave: लू लगने से क्यों हो जाती है मौत? जानें बचने के उपायHeat Wave Treatment By Doctor: बिहार समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों हीटवेव का खतरा जारी है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पश्चिम बंगाल के नादिया में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बताई मर्डर की यह वजहपश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में अब तक कई लोगों की हत्या हो चुकी है। कुछ दिन पहले नंदीग्राम में बीजेपी और टीएमसी वर्करों के बीच मारपीट हो गई थी।
Read more »

Weather Forecast: जानिए कब किस राज्य में पहुंचेगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहतWeather Forecast: जानिए कब किस राज्य में पहुंचेगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहतIMD की जारी रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है और अगले पांच दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:29:24