Delhi Assembly Election Results: बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देकर आम आदमी पार्टी (AAP) को सबसे बड़ा झटका दिया है.
Delhi Election Result s: दिल्ली चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मिट्टी पलीद हो गई है. पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक अपनी सीट नहीं बचा सके. उन्हें नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया.
केजरीवाल को हार की खबर आने के फौरन बाद वर्मा सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए. दोनों के बीच क्या चर्चा हुई, यह अब तक सामने नहीं आया है. माना जा रहा है कि केजरीवाल को हराने के बाद वर्मा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हो सकते हैं. मतगणना के दौरान केजरीवाल कभी पिछड़ते तो कभी बढ़त हासिल करते रहे. केजरीवाल के साथ-साथ AAP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा से हार गए. #WATCH | BJP candidate from New Delhi, Parvesh Verma leaves from the residence of Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/lETwgOBBQi — ANI February 8, 2025 दिल्ली में बीजेपी की आंधी, देखें नतीजों का हर अपडेट बीजेपी की एकतरफा जीत, कांग्रेस साफ चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रूझानों और परिणामों के अनुसार, बीजेपी 70 सदस्यीय विधानसभा की 48 सीट पर जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है. शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस किसी सीट पर आगे नहीं है. पिछले दस सालों से दिल्ली के राजनीतिक कैनवस पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है. बीजेपी 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी. 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने लगातार तीसरी बार करारी हार झेली है. उसका कोई भी उम्मीदवार बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया. PM मोदी करेंगे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं. विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं.
Delhi Election Result Parvesh Verma Seat Arvind Kejriwal Constituency Arvind Kejriwal Vidhan Sabha Seat Arvind Kejriwal Latest News अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव रिजल्ट दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LG ने केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा- झूठे बयान से बचेंदिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के उप-राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन्हें झूठे और भ्रामक बयान से बचने की सलाह दी है.
Read more »
दिल्ली में LG ने केजरीवाल को झूठे बयान से बचने की सलाह दीदिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल (LG) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर झूठे और भ्रामक बयान देने से बचने की सलाह दी है.
Read more »
शरद पवार ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को दिया समर्थनएनसीपी के दिग्गज नेता शरद पवार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान किया है।
Read more »
बीजेपी नेता पर पंजाबियों के दुरुपयोग का आरोपबीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने पंजाब सरकार और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
Read more »
दिल्ली के सिंहासन पर राज: ZEENIA सर्वे ने कर दिया साफ, ये नेता हैं CM के लिए पहली पसंदZEE NEWS और ICPL ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सबसे बड़ा सर्वे किया है। ZEENIA के सर्वे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता की पहली पसंद हैं।
Read more »
अरविंद केजरीवाल चुनाव हारे, बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दी पटखनीArvind Kejriwal lost the election: नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने चुनाव हराया है। अरविंद केजरीवाल का चुनाव हारना आम आदमी पार्टी के बड़ा सेटबैक माना जा रहा है। जीत दर्ज करने के बाद प्रवेश वर्मा गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे...
Read more »
