दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के उप-राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उन्हें झूठे और भ्रामक बयान से बचने की सलाह दी है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिसायी खींचतान का दौर जारी है. इस बार दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी एक बार फिर अपनी जमीन तलाशने की तैयारी में दिख रही है. राजधानी में जारी चुनावी संग्राम के बीच दिल्ली के उप-राज्यपाल (LG) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली के LG ने अपने इस पत्र में अरविंद केजरीवाल को झूठे और भ्रामक बयान से बचने की सलाह दी है.
LG ने अपने इस पत्र में आरोप लगाया है कि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने शकूर बस्ती में जो बयान दिया है वो झूठा है. उन्होंने अपने इस पत्र में कहा है कि डीडीए की कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए. केजरीवाल बोले- 'जहां झुग्गी वहां मकान' योजना सिर्फ दिखावा \केजरीवाल ने भाजपा की 'जहां झुग्गी वहां मकान' योजना की आलोचना की और इसे दिखावा बताया. केजरीवाल ने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने (भाजपा) झुग्गीवासियों के लिए केवल 4,700 फ्लैटों का निर्माण किया है. केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की योजना झुग्गीवासियों की आवासीय जरूरतों को पूरा किए बिना उनके कब्जे वाली जमीन पर कब्जा करने की है. \'वे सभी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर देंगे' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे (भाजपा) सभी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर देंगे और वहां रहने वाले लोगों की कोई चिंता किए बिना जमीन का अधिग्रहण कर लेंगे. केजरीवाल के साथ आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन भी थे, जो शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं. जैन 2013, 2015 और 2020 में जीतने के बाद चौथी बार इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे
KEJRIWAL LG DELHI ELECTION BJP AAP
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केजरीवाल ने नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा, शाह के बाबा साहेब पर बयान को लेकरअमित शाह के बयान पर AAP आक्रामक, केजरीवाल ने नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा।
Read more »
Nitish Kumar: नीतीश के करीबी ने केजरीवाल को लिखा लेटर, कहा- आपकी असली पीड़ा मैं समझ सकता हूंअरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर डॉ.
Read more »
LG ने केजरीवाल को पत्र लिखकर नरकीय सुविधाओं पर निशाना साधादिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की कमी और नरकीय नागरिक सुविधाओं पर निशाना साधा है।
Read more »
LG ने केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली की बदहाली के लिए किया जिम्मेदारदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली की बुनियादी ढांचे की समस्याओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। एलजी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने 10 सालों तक दिल्ली की समस्याओं को अनदेखा किया और अब चुनाव के नजदीक आने पर उनकी आंखें खुली हैं।
Read more »
दिल्ली के LG ने मुख्यमंत्री आतिशी को लिखा पत्र, केजरीवाल पर निशाना साधादिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. एलजी ने केजरीवाल के 'अस्थायी' मुख्यमंत्री कहने पर आपत्ति जताई है और दिल्ली सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए हैं.
Read more »
रिपब्लिकन सांसद न्याय विभाग को घेरेंअमेरिकी अटार्नी जनरल से लांस गुडेन ने पत्र लिखकर पूछा है कि भारत के अरबपति गौतम अदाणी और उनकी कंपनियों के खिलाफ जांच से भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान हो सकता है।
Read more »
