Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
दिल्ली पुलिस ने एक स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दक्षिणी दिल्ली में वसंत कुंज स्थित एक प्रबंधन संस्थान की कई छात्राओं ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
बताया गया है कि छात्राओं के उत्पीड़न संबंधी शिकायत 4 अगस्त को वसंत कुंज उत्तर थाने में दर्ज की गई थी. अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान की प्रबंधन समिति की सदस्य हैं. जांच के दौरान प्रबंधन संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम की 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए. इनमें से 17 छात्रों ने आरोप लगाया कि सरस्वती ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील संदेश भेजे और अवांछित यौन गतिविधियां कीं. अधिकारियों ने बताया कि संस्थान के कुछ फैकल्टी सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी छात्राओं पर उनकी मांगें मानने का दबाव डाला. बताया गया है कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में 16 पीड़ित छात्राओं ने मजिस्ट्रेट के सामने गवाही दी. जांचकर्ताओं को संस्थान के बेसमेंट में जाली राजनयिक नंबर प्लेट – 39 यूएन 1 वाली एक वोल्वो कार भी मिली, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सरस्वती करते थे. इसके बाद 25 अगस्त को एक अलग एफआईआर दर्ज की गई और वाहन को जब्त कर लिया गया. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामला सामने आने के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से सक्रिय रूप से बच रहा है.वहीं, संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पहले स्वामी पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था, अवैध और अनुचित गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप पीठ ने उनके साथ सभी संबंध समाप्त कर लिए हैं. शृंगेरी पीठ ने स्पष्ट किया है कि श्री शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है और यह संस्था पीठ के अधीन चल रही है. संस्थान का संचालन पीठ द्वारा गठित गवर्निंग काउंसिल करती है, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं. गवर्निंग काउंसिल ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई तथा कार्यक्रमों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है.उमर अब्दुल्ला ने की ‘आई लव मुहम्मद’ बोर्ड पर एफआईआर की निंदा, पूछा- इसे लिखना कैसे गैरक़ानूनी?विशेष कंपोनेंट कॉलेजों में 50% आरक्षण सीमा पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, यूपी सरकार से जवाब तलब दिल्ली: कोर्ट ने पत्रकारों को राहत देने वाले जज को अडानी संबंधी निर्देश के ख़िलाफ़ अपील भेजने से इनकार किया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया है वर्ल्ड रिकॉर्ड, अगर किसी ने तोड़ा तो उसका करियर खत्म समझो!एशिया कप 2004 में मोहम्मद सामी ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर में 17 गेंद फेंकी, जिसमें सात वाइड और चार नो-बॉल थीं, जिससे पाकिस्तान को 22 रन का नुकसान हुआ.
Read more »
12 लाख 50 हजार के सवाल पर उलझीं पल्लवी, 7.50 लाख जीतकर किया क्विटKBC 17: 12 लाख 50 हजार के सवाल पर उलझीं पल्लवी निफाडकर, 7.50 लाख जीतकर किया क्विट, आप दे पाएंगे सही जवाब?
Read more »
7.50 लाख के सवाल का आशा ने दिया गलत जवाब, बिग बी बोले- 'ज्यादा लालच...'KBC 17: 7.50 लाख के सवाल का आशा धीरयान ने दिया गलत जवाब, अमिताभ बच्चन बोले- ज्यादा लालच नहीं करना चाहिए
Read more »
दिल्ली के मैनेजमेंट कॉलेज की 17 लड़कियों के साथ छेड़छाड़, डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती फरार, केस दर्जदिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं ने कॉलेज डायरेक्टर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन शोषण जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
Read more »
Delhi Ashram horror: হোয়াটসঅ্যাপে নোংরা মেসেজ, জোর করে যৌন সম্পর্ক! ম্যানেজমেন্ট ইনস্টিটিউটের ১৭ ছাত্রীকে ধর্ষণ প্রধান বাবার...Delhi Vasant Kunj Ashram horror: 17 students of Sri Sharda Institute of Indian Management Accuse sexual harassment by Delhi Baba Swami Chaityananda
Read more »
iPhone 17 Unboxing: Sage कलर में कहर ढा रहा आईफोन 17, देखें VideoiPhone 17 Unboxing: हर बार की तरह इस बार भी लेटेस्ट आईफोन का वैनिला मॉडल धमाल मचा रहा है. नए कलर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
