Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
झारखंड के टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक कैथोलिक नन और 19 आदिवासी नाबालिगों से साउथ बिहार एक्सप्रेस से उतरने के तुरंत बाद लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई. बताया गया है कि बजरंग दल के सदस्यों ने धर्मांतरण की आशंका जताई थी- हालांकि जांचकर्ताओं और चाइल्ड हेल्पलाइन अधिकारियों को अभी तक इसमें कोई सच्चाई नहीं मिली है.
की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद ईसाई अधिकार समूहों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के सदस्यों ने नाबालिगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी फैलाए. इस समूह में चार लड़के और 15 लड़कियां शामिल थीं. सरायकेला-खरसावां जिले के आदिवासी बहुल गांवों में किशोर जागरूकता परियोजनाओं पर काम करने वाली नन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए खरसावां से जमशेदपुर जाते समय दो लोगों ने उनका और उनके बच्चों का पीछा किया. उन्होंने कहा, ‘वे हमारा पीछा कर रहे थे और एक समय पर टीटीई ने धीरे से मुझसे पूछा कि मैं उन्हें कहां ले जा रही हूं. बाद में एक बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई, मानो मैं कोई अपराधी हूं. यात्रियों और टीटीई ने नाबालिगों के धर्म के बारे में पूछताछ शुरू कर दी.’ अखबार के अनुसार, नन ने बताया कि उसने टीटीई को अनुमति पत्र दिखाए, जिसमें अभिभावकों और गांव के मुंडा ने बच्चों को उसके साथ जाने की अनुमति दी थी. उन्होंने कहा, ‘हम हर कुछ महीनों में यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं, और ये बच्चे पिछले कुछ सालों से हमारे संपर्क में हैं. गैर-ईसाई परिवारों के बच्चे भी हैं, जो अब भी अपने धर्म का पालन करते हैं, ईसाई धर्म का नहीं.’ उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं थे क्योंकि उन्होंने आखिरी समय में कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया था. उसने बताया कि जब टीटीई ने कहा कि वह उन्हें पुलिस के हवाले कर देगा, तो उसने डर के मारे एक फादर-बीरेंद्र टेटे, जो कार्यक्रम के निदेशक भी हैं, को फोन किया. टेटे ने आरोप लगाया, ‘मैं स्टेशन पहुंचा तो देखा कि कुछ नाबालिग प्लेटफ़ॉर्म पर बैठी थीं, जहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी. सभी को बजरंग दल के सदस्यों ने घेर रखा था और वे नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें ले रहे थे.’ उनके अनुसार, बच्चे शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार सुबह लगभग 4 बजे तक वहां थे, कुछ देर के लिए रेलवे सुरक्षा बल के साथ, उसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस वहां पहुंची और उनसे पूछताछ की. आख़िरकार, बजरंग दल के सदस्य वहां से चले गए और बच्चों को दो वाहनों में कार्यक्रम स्थल ले जाया गया.अखबार के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के एक अधिकारी पंकज गुप्ता ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है. उन्होंने कहा, ‘चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने तक ही सीमित थी.’ जीआरपी की पुलिस उपाधीक्षक जयश्री कुजूर ने कहा, ‘अभी तक किसी भी धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है.’ बजरंग दल की स्थानीय इकाई के प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक कार्यकर्ता ने बच्चों के हाथों में बंधे धागे देखे और उनसे पूछताछ शुरू कर दी. उन्होंने कहा, ‘बच्चे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. जब नन और पादरी से पूछा गया, तो उन्होंने दावा किया कि उनके पास माता-पिता की अनुमति है और वे बच्चों को जीवन कौशल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जमशेदपुर ले जा रहे हैं.’ उन्होंने दावा किया कि बच्चे कार्यक्रम को समझने के लिए बहुत छोटे थे. उन्होंने दावा किया, ‘अधिकारियों को सूचित किया गया और आरपीएफ अधिकारियों ने नाबालिगों को अपने साथ लिया और उनसे आधार कार्ड जैसे दस्तावेज़ मांगे, जो उपलब्ध नहीं थे. फिर बच्चों को जीआरपी अधिकारियों को सौंप दिया गया.’ नाबालिगों की तस्वीरें और वीडियो लेने के बारे में सिंह ने कहा कि उनके सदस्यों ने ‘सबूत जुटाने’ के लिए ऐसा किया था. आखिरकार, बच्चों ने घर वापस भेजे जाने से पहले दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया. इस घटनाक्रम के बाद ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता अजीत तिर्की ने कहा कि वे इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 जुलाई को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बजरंग दल के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 18-19 साल कीअगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें:उमर अब्दुल्ला ने की ‘आई लव मुहम्मद’ बोर्ड पर एफआईआर की निंदा, पूछा- इसे लिखना कैसे गैरक़ानूनी?विशेष कंपोनेंट कॉलेजों में 50% आरक्षण सीमा पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, यूपी सरकार से जवाब तलब दिल्ली: कोर्ट ने पत्रकारों को राहत देने वाले जज को अडानी संबंधी निर्देश के ख़िलाफ़ अपील भेजने से इनकार किया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम में बैठीं नेहल ने पलट दिया पूरा गेम, एक साथ दोस्तों की टोली को किया नॉमिनेटमनोरंजन | बिग बॉस: Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा सीक्रेट रूम में बैठकर इस हफ्ते नॉमिनेशन में तगड़ा ट्विस्ट लाने वाली हैं और एक साथ दोस्तों की टोली को नॉमिनेट करेंगी.
Read more »
Bigg Boss Day 19 Written Update Live: प्रणीत-GK ने बशीर को बताया गिरगिट, ये 6 सदस्य हुए एविक्शन के लिए नॉमि...Bigg Boss Day 19 Written Update Day 30: 'बिग बॉस 19' ने घरवालों को 2 टीम में बांटा था. शहबाज की टीम जीतती है और इस हफ्ते के लिए सेव है. जबकि प्रणित मोरे की टीम हार गई और एविक्शन के लिए नॉमिनेट है.
Read more »
Bigg Boss Day 19 Written Update Live: प्रणीत-GK ने बशीर को बताया गिरगिट, ये 6 सदस्य हुए एविक्शन के लिए नॉमि...Bigg Boss Day 19 Written Update Day 30: 'बिग बॉस 19' ने घरवालों को 2 टीम में बांटा था. शहबाज की टीम जीतती है और इस हफ्ते के लिए सेव है. जबकि प्रणित मोरे की टीम हार गई और एविक्शन के लिए नॉमिनेट है.
Read more »
Bigg Boss 19: तान्या की बातें सुन गौरव-नीलम का हुआ भेजा फ्राई, लंदन के बिस्कुट, दिल्ली की दाल, बच्चों के दे...Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल के अमीरी के किस्से काफी पॉपुलर हो रहे हैं. हाल ही में उन्होंने शाही शौक का बखान किया और अपने होने वाले बच्चों के लिए देख गए सपनों का जिक्र नीलम गिरी और गौरव खन्ना से किया, जिसके बाद दोनों ने उन्हें हंसी-मजाक में तंज भी कस दिया.
Read more »
Bigg Boss 19: शहबाज बने सेवक, तो अमाल मलिक ने हाथों से खिलाया खानाBigg Boss 19: शहबाज बने सेवक, तो अमाल मलिक ने हाथों से खिलाया खाना, पूरा हुआ तान्या मित्तल का महारानी बनने का सपना
Read more »
Bigg Boss 19: शहबाज बने सेवक, तो अमाल मलिक ने हाथों से खिलाया खाना, पूरा हुआ तान्या मित्तल का महारानी बनने ...Bigg boss 19: बिग बॉस 19 के 31वें एपिसोड में अमाल मलिक, शहबाज और जीशान कादरी का अलग ही अवतार देखने को मिला. वहीं घर की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मलिक का तो बिग बॉस के घर में बड़ा सपना पूरा हुआ है.
Read more »
