दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में बारिश, तापमान में वृद्धि

मौसम News

दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में बारिश, तापमान में वृद्धि
मौसम पूर्वानुमानतापमानबारिश
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 53%

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में शनिवार को फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इससे ठंड नहीं बढ़ेगी। धीरे धीरे तापमान में अब वृद्धि ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली मौसम ी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली - एनसीआर में इस सप्ताह के अंत में शनिवार को फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, इससे ठंड नहीं बढ़ेगी। धीरे धीरे तापमान में अब वृद्धि ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच सोमवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली, लेकिन हवा से ठंडक का असर भी बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.

5 डिग्री अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 91 से 41 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री पालम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पूसा में दर्ज हुआ। आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार की सुबह दिल्ली में ज्यादातर जगह धुंध रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं, जबकि हवा मंद गति से चलेगी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मौसम की मौजूदा स्थिति के कारण दिल्ली में इस सप्ताह दिन गर्म ही रहने की संभावना है। साफ आसमान, शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा, कम नमी और कोहरे की अनुपस्थिति के कारण अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। कम प्रदूषण ने भी तापमान में वृद्धि में योगदान दिया है। खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 268 रहा। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। रविवार को यह 216 रहा था। 24 घंटे के भीतर इसमें 52 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर में भी एक्यूआई में थोड़ा इजाफा देखा गया। गुरुग्राम में फिर लुढका रात का पारा, दिन में तल्ख धूप पिछले दो दिन से रात का पारा फिर से लुढक गया है और सर्द हवा चलने लगी है। इसके कारण अचानक सुबह-शाम ठिठुरन बढ गई है, लेकिन दिन में तल्ख धूप गर्मी का अहसास करवा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दो फरवरी को आंशिक बादल छा सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मौसम पूर्वानुमान तापमान बारिश दिल्ली एनसीआर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, ठंड का अहसासनजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश, ठंड का अहसासनजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
Read more »

उत्तर भारत में भीषण ठंड, दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में भीषण ठंड, दिल्ली में बारिश की संभावनादिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं। शीतलहर और कोहरे के कारण तापमान गिर गया है।
Read more »

नई दिल्ली में शीतलहर का खतरानई दिल्ली में शीतलहर का खतराबारिश के बाद शीतलहर बढ़ने की आशंका, सुबह शाम में तापमान में गिरावट
Read more »

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3ºदिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3ºमौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।
Read more »

धरती का बढ़ता तापमान लाया डेंगू का खतरा, विशेषज्ञों ने बताया- गर्मी के बढ़ते कहर से खुद को कैसे बचाएं?धरती का बढ़ता तापमान लाया डेंगू का खतरा, विशेषज्ञों ने बताया- गर्मी के बढ़ते कहर से खुद को कैसे बचाएं?हाल ही में आई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि के चलते डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है.
Read more »

मौसम में बदलाव: जनवरी में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, बारिश और शीतलहर का अलर्टमौसम में बदलाव: जनवरी में तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि, बारिश और शीतलहर का अलर्टजनवरी महीने में मौसम अचानक बदल रहा है, तापमान लगातार बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और बारिश की संभावना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:49