दिमागी बुखार: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से सात दिन के अंदर मांगा जवाब EncephalitisDeaths
के डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसका बच्चा एईएस से पीड़ित था। बच्चे के पिता इब्राहिम खान ने कहा, 'खाटेगांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मुझे हताया कि मेरा बेटा दिमागी बुखार से पीड़ित था। मैं उसे निजी अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि वह एईएस से पीड़ित हो सकता है। मैंने उसे एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।' हालांकि एमवाई अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बच्चा एईएस से पाड़ित था या नहीं। वह उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा वायरल बुखार से पीड़ित था लेकिन कुपोषित नहीं था जो एईएस का मुख्य कारण है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि बच्चे के खून के नूमनों को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वीरोलॉजी भेजा गया है ताकि पता चल सके कि वह एईएस से पीड़ित था या नहीं। बच्चे के गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजी गई है। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम पर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने केंद्र, बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार से सात दिनों में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है। जिसमें उनसे मुजफ्फरपुर में एईएस से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं का विवरण मांगा गया है। अदालत में दो वकीलों ने यह याचिका दाखिल की है। इस बीमारी के कारण अभी तक बिहार के मुजफ्फरपुर में 130 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे बिहार में मरने वालों की संख्या 152 हो चुकी है।SC issues notice to Centre, Bihar & Uttar Pradesh govts asking them to file affidavits within 7 days giving details of facilities dealing with public health, nutrition and sanitation, for treatment of children suffering from Acute Encephalitis Syndrome in Muzaffarpur.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिमागी बुखार: अपने घरों को छोड़कर जा रहे लोग, नीतीश सरकार ने की पहली कार्रवाईबिहार के मुजफ्फरपुर में एईएस (एक्यूट इन्फलाइटिस सिंड्रोम) से मरने वाले बच्चों की संख्या 129 हो गई है। इनमें से 109 मौत एसकेएमसीएच
Read more »
सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ दिवाली पर फोड़े पटाखे, अब लगा जुर्माना-Navbharat TimesDelhi Samachar: 2018 की दीवाली पर 550 से ज्यादा ऐसे मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 330 की तो गिरफ्तारी भी हुई थी। दिल्ली का यह पहला मामला है जिसमें किसी शख्स को दोषी ठहराया गया हो।
Read more »
मध्य प्रदेश में दिमागी बुखार से एक मौत, 'चमकी' की अटकलों से राज्य सरकार का इनकारमध्य प्रदेश में दिमागी बुखार से एक मौत, 'चमकी' की अटकलों से राज्य सरकार का इनकार MadhyaPradesh BrainFever ChamkiFever ChamkiBukhar
Read more »
अगस्ता वेस्टलैंड केस: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची EDअगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस मामले में कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार है. ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने राजीव सक्सेना को विदेश जाने की इजाजत दी थी.
Read more »
