Delhi Police Mamu Gang: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात 'मामू गिरोह' के सरगना कमरुल को महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया, जो फल विक्रेता बनकर बैंक चोरी की साजिश करता था. जांच में पता चला कि 'मामू गैंग' ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के की बैंकों में डकैती डाली थी, जिसके बाद इस गैंग के सदस्यों को वॉन्टेड घोषित कर दिया गया था.
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई बैंकों को निशाना बनाने वाले कुख्यात ‘मामू गिरोह’ के उस 51 साल के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है जो वारदात को अंजाम देने से पहले फल विक्रेता का वेश धारण करके टारगेट ठिकानों की टोह लेता था.
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस डिप्टी कमिश्नर हर्ष इंदौरा ने एक बयान में कहा, “दिन में वह एक साधारण फल विक्रेता के वेश में चुपचाप बैंक परिसर का निरीक्षण करता था, कर्मचारियों की दिनचर्या पर नजर रखता था और सुरक्षा खामियों का पता लगाता था. टोह लेने के बाद, रात में वह अपने गिरोह के सदस्यों को सटीकता से वारदात को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता था जिसमें तिजोरियों में सेंध लगाना और अलार्म बंद करना शामिल है.” अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी कमरुल उर्फ मामू कर्नाटक और महाराष्ट्र में बैंक चोरी के कई मामलों में वॉन्टेड है. डीसीपी ने कहा, “वह गिरोह का सरगना और साजिकर्ता है जो पकड़े जाने से बचने के लिए वेश बदलने के लिए जाना जाता था.” उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम ने इलाके में उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पांच नवंबर को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महावीर एन्क्लेव से उसे गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि कमरुल इस इलाके में एक झूठी पहचान के साथ रह रहा था और अपनी असलियत को छिपाने के लिए स्थानीय बाजारों में फल बेच रहा था. पुलिस की टीम ने उत्तम नगर में जाल बिछाया और उसे धर दबोचा. अधिकारी ने कहा, “जांच पड़ताल से पुष्टि हुई कि वह कर्नाटक में तीन बड़े बैंक चोरी के मामलों में वॉन्टेड आरोपी है.” पूछताछ के दौरान कमरुल ने माना कि ‘मामू गिरोह’ का सरगना वही है जो महाराष्ट्र और कर्नाटक में बैंक डकैती के लिए जिम्मेदार एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है. पुलिस ने कहा कि यह गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले वेश बदलकर और टोह लेकर चतुराई से काम करता था. डीसीपी इंदौरा ने कहा, “गिरोह के सदस्य फल विक्रेता के रूप में दिन में बैंकों के पास के बाजार में भीड़ के बीच घुलमिल जाते थे. इस तरह वे प्रवेश और निकास बिंदुओं, गार्ड की गतिविधियों, कर्मचारियों की दिनचर्या और सुरक्षा खामियों का पता लगा लेते थे.” उन्होंने कहा, “साजिश रचने के बाद वे रात में विशेष उपकरणों का इस्तेमाल करके अलार्म और सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर देते थे और फिर तिजोरियों में सेंध लगाते थे.” पुलिस के अनुसार, चोरी करने के बाद गिरोह के सदस्य जल्दी से तितर-बितर होकर अलग-अलग शहरों में पहुंच जाते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए फिर से फल विक्रेता का वेश धारण कर लेते थे. अधिकारी ने कहा कि कमरुल की गिरफ्तारी के साथ कर्नाटक में दर्ज बैंक चोरी के तीन बड़े मामले सुलझ गए हैं. कमरुल के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पहले भी दस से अधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी अनपढ़ है, लेकिन साजिश के तहत चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है और लगभग तीन दशकों से विभिन्न राज्यों में सक्रिय था. उन्होंने कहा, “वह एक शहर से दूसरे शहर जाता था. स्थानीय लोगों की भर्ती करता था और समन्वय के लिए कूट भाषा का इस्तेमाल करता था.” ‘मामू गिरोह’ के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी आय का पता लगाने के लिए जांच जारी है.
Bank Heists Mamu Gang Mastermind Delhi Mamu Gang Delhi Police News Multiple Bank Heists दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच बैंक डकैती मामू गैंग मास्टरमाइंड दिल्ली मामू गैंग दिल्ली पुलिस न्यूज कई बैंक डकैतियां
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Baba Live Updates: लड़कियों के बाथरूम में कैमरा था, जो बाबा के मोबाइल से कनेक्ट था... कोर्ट में दिल्ली...- delhi baba news live updates swami chaitanyananda saraswati bail hearing court argument delhi police
Read more »
Munawar Faruqui Target: Goldy Brar Gang Shooters Arrested After Delhi Police GunfightTwo Goldy Brar gang shooters were arrested by Delhi Police after a gunfight on Thursday. Sources revealed the target of the assassination plot was comedian Munawar Faruqui.
Read more »
Delhi News: रोहित गोदारा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ाDelhi News: रोहित गोदारा गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा Rohit Godara gang Two arrest by Delhi Police राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
Four Members Of Bihar’s Ranjan Pathak Gang Killed in Delhi Police EncounterDelhi Police, with Bihar Police, killed four members of Bihar’s notorious Ranjan Pathak gang in Rohini encounter. The gang, wanted for multiple murders and robberies, had fired at police during interception.
Read more »
Delhi Encounter: গভীর রাতের রাতের এনকাউন্টারে খতম খতরনাক গ্যাংস্টার রঞ্জন-সহ ৪ দুষ্কৃতী, মাথার দাম ছিল...Most wanted gangstars of Bihar Sigma Gang eliminated in an encounter in Delhi
Read more »
2 Suspected ISIS Operatives Plotting Attack In Delhi Mall, Park Arrested By Delhi PoliceInvestigations revealed that the accused had conducted reconnaissance of several crowded locations, including a major mall in South Delhi, as part of their preparations for a potential strike around Diwali.
Read more »
