दिग्विजय पर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल- आतंकी के समापन के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है via NavbharatTimes ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह पर प्रज्ञा की विवादित टिप्पणीसाध्वी प्रज्ञा ने कहा, आतंकी के समापन के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा हैहाल में शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी ने दिया था विवादित बयानचुनाव आयोग के नोटिस पर देना पड़ा जवाब, अयोध्या पर बोलकर भी घिरींभोपाल मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक के बाद एक विवादित बयान दे रही हैं। अब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकवादी कहा है। गुरुवार को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने उन्हें हराया था और वह 16 साल तक मुंह नहीं उठा पाया। राजनीति कर लेता.
.. इसकी कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी संन्यासी सामने आ गई है, जो उसके कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।' पढ़ें: प्रज्ञा के अलावा ये नेता जमानत पर लड़ रहे चुनाव उन्होंने कहा, ‘एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है।’ भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी और पार्टी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इससे पहले प्रज्ञा ने मुंबई में आतंकवादियों की गोली से शहीद हुए एटीएस के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत को लेकर विवादित बयान दिया था। पढ़ें: काशी में मोदी vs प्रियंका नहीं, सस्पेंस खत्म राजधानी के मानस भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘मैं कभी विवादों में नहीं रही, मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मालेगांव बम विस्फोट में गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रताड़ित किया गया। रात-रात भर पीटा जाता था, मुझे कई-कई दिन सिर्फ पानी के सहारे निकालने पड़े हैं।’ पुलिस प्रताड़ना का जिक्र करते समय प्रज्ञा ठाकुर की आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि अब कोई दूसरी बहन इस तरह से प्रताड़ित हो। वह इस चुनाव में वोट की भिक्षा मांग रही हैं, जब आप यह भिक्षा दे देंगे तो मानिए आपने राष्ट्र रक्षा के ऋण से मुक्त होने का प्रयास कर लिया। इससे पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ा है, हिंदू आतंकवाद बताया, एक महिला को प्रताड़ित किया गया, दिग्विजय सिंह सबूत मांग रहे हैं तो उन्हें प्रताड़ना के सबूत दिए जाएंगे।’ साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि एक महिला को किस तरह से प्रताड़ित किया गया, कानून का किस तरह से उल्लंघन किया गया, यह सब षड्यंत्रपूर्वक हुआ है, इन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ‘मुझे जिस तरह से प्रताड़ित किया गया, उस तरह तो गुलामी के दौर में भी प्रताड़ित नहीं किया गया होगा। अब मैं कैसे यह भरोसा कर लूं कि आने वाले दिनों में किसी अन्य महिला के साथ ऐसा नहीं होगा।’ यह पूछने पर कि सिंह प्रताड़ना के सबूत देने की बात कह रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वह स्वयं यह कह रहे हैं, उन्हें सबूत भी मिल जाएंगे। बिना प्रमाण के मैं कोई बात नहीं करती, उन्होंने अब तक जो गैरकानूनी कार्य और षड्यंत्र किए हैं उनका प्रत्यक्ष प्रमाण मैं हूं।’ पिछले दिनों मालेगांव बम धमाके के मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था, ‘उस समय मैंने करकरे से कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था और सवा माह के भीतर ही आतंकवादियों ने उसे मार दिया था। हिंदू मान्यता है कि परिवार में किसी का जन्म या मृत्यु होने पर सवा माह का सूतक लगता है। जिस दिन करकरे ने सवाल किए, उसी दिन से उस पर सूतक लग गया था, जिसका अंत आतंकवादियों द्वारा मारे जाने से हुआ।’ इस मामले के तूल पकड़ने पर प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था, जिसका उनकी ओर से जवाब दिया गया। उन्होंने अपने जवाब में कहा, ‘मैंने शहीद का अपमान नहीं किया है। मुझे जो यातनाएं दी गईं केवल उसी का जिक्र किया है।’ वहीं, अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने को लेकर दिए गए बयान पर प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव आयेाग ने मामला भी दर्ज कराया है। प्रज्ञा ने विवादित ढांचे को गिराए जाने को गर्व का विषय बताया था, साथ ही विवादित स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने की बात कही थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आंतकवादियों को जी कहने वाले देशभक्तों को आतंकी कहते हैं : साध्वी प्रज्ञाआजतक से हुई खास बातचीत में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं विवादों में कभी नहीं रही. मेरा जो जीवन है बहुत पहले से आप देख रहे हैं कि मेरे ऊपर कोई अंश मात्र का भी आरोप नहीं था. यह जो विवाद खड़ा किया है. भगवा आतंकवाद कहा है, हिंदुत्व को आतंकवाद कहा है. यह षड्यंत्र इनका(कांग्रेस) है और इन्होंने ही विवाद खड़ा किया है. इसलिए वे भयभीत हो रहे हैं.
Read more »
BJP ने दिल्ली में लगाया साध्वी प्रज्ञा का पोस्टर, लिखा- अब होगा न्यायदिल्ली में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने साध्वी प्रज्ञा के पोस्टर लगवाए हैं. पोस्टर के साथ लिखा है अब न्याय होगा. पोस्टर में साध्वी की उस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वो अस्पताल इलाज कराने जा रही हैं.
Read more »
साध्वी प्रज्ञा के सामने एक और चुनौती, उम्मीदवारी रद्द करने को कोर्ट पहुंचे पीड़ित के पिताप्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाले निसार सईद ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में अपने बेटे को खो दिया था। LoksabhaElections2019 PargyaThakur
Read more »
कसाब जैसा आतंकी था वैसी ही आतंकी हैं साध्वी प्रज्ञा: प्रकाश आंबेडकर– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा लगातार सुर्खियों में हैं. हेमंत करकरे पर की गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की विवादित टिप्पणी के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के पौत्र और वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे साध्वी प्रज्ञा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कसाब जैसा आतंकी था, वैसी ही आतंकी साध्वी प्रज्ञा है.
Read more »
IPL 2019: स्टेडियम में Live मैच देख रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है वजह!– News18 हिंदीइंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सटोरियों के पकड़े जाने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि सट्टेबाज स्टेडियम में लगाकर सट्टा खेल रहे हों. शुक्रवार को Rajasthan Royals-Kolkata Knight Riders के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. क्रिकेट सट्टेबाजी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के खूफिया विभाग ने एक ग्रुप के सात लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार महाराष्ट्र के नागपुर के और तीन मध्य प्रदेश के सागर से हैं.
Read more »
भोपाल में प्रज्ञा को हराने के लिए सीपीआई आई दिग्विजय के समर्थन में– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर को अपना प्रत्य़ाशी बनाया है. बीजेपी के इस निर्णय के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने इस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को समर्थन देने का निर्णय लिया है. सीपीआई के प्रदेश सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा है कि उनकी पार्टी ने यह निर्णय संसद की गरिमा बचाने के लिए लिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्य़ाशी दिग्विजय सिंह को समर्थन देने की सोमवार को घोषणा करते हुए सीपीआई ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में वह भोपाल से अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी.
Read more »
10 तक: अथ श्री साध्वी चुनाव कथा! 10 Tak: Election story of Sadhvi Pragya - Lok Sabha Election 2019 AajTakआज हम आपको दिखाएंगे कि भारत की सियासत में साध्वी प्रज्ञा होने का क्या मतलब होता है. कैसे तमाम संगीन धाराओं में फंसी हुई एक आरोपी राजनीति के केंद्र में आ जाती है और इसके बाद शुरु होता है एक ऐसा नाटक जिसमें जनता कहीं पीछे छूट जाती है. भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह मंदिर जा रही हैं, भीख मांग रही हैं, गौसेवा कर रही हैं. यही उनके लिए चुनाव है. साध्वी प्रज्ञा सिंह समझ गई हैं कि इतने कम समय में जनता के बीच काम से नहीं कलाकारी से ही पहुंचा जा सकता है. भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ बीजेपी की तरफ से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावेदारी ठोकी तो इस लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें गड़ गईं. जहां दिग्विजय सिंह लोगों से अपने जुडाव और काम पर वोट मांग रहे हैं तो वहीं साध्वी प्रज्ञा ने भगवा आतंक के मुद्दे को सुलगा दिया है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
शिवराज बोले- कांग्रेस ने भगवा को बदनाम किया, इसलिए साध्वी को दिया टिकटLok Sabha Election 2019 Today Live Hindi News: शिवराज सिंह ने कहा कि तुमने (कांग्रेस) तीन अपराध किए। तुमने भगवा को बदनाम किया, तुमने भारत की एक बेटी को अमानवीय रुप से प्रताड़ित किया, तुमने कानून का गलत इस्तेमाल किया।
Read more »
