दिग्विजय को लगता है कि आतंक के पक्ष में बोलने पर भारत का मुसलमान खुश होगा: उमा भारती

United States News News

दिग्विजय को लगता है कि आतंक के पक्ष में बोलने पर भारत का मुसलमान खुश होगा: उमा भारती
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

पुलवामा आतंकवादी हमले को दिग्विजय द्वारा ट्विटर पर दुर्घटना लिखे जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उमा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिग्विजय जी जो कहते हैं उसमें उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं. ’’

ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एवं उनके वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लगता है कि यदि वह आतंक एवं आतंकवादियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे. इसलिए उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं.

पुलवामा आतंकवादी हमले को दिग्विजय द्वारा ट्विटर पर दुर्घटना लिखे जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उमा भारती ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिग्विजय जी जो कहते हैं उसमें उनके निशाने पर हमेशा मुस्लिम वोट रहते हैं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को ही मुसलमानों की देशभक्ति पर शंका है. इसलिए उनको ऐसा लगता है कि आतंक के पक्ष में बोलने में, आतंकवादियों के पक्ष में बोलने में, भारत का जो मुसलमान है वह खुश होता है.’’आरएसएस की सार्वजनिक स्थानों पर शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कांग्रेसी मंत्रियों द्वारा कहे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘संघ के जो स्वयंसेवक होते हैं, वे राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं. उनको इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘बल्कि मैं तो यह सुझाव दूंगी कि दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ संघ की शाखा में जाया करें. इससे उनको देशभक्ति का पाठ सीखने को मिलेगा. उनकी भी समझ में आएगा कि देशभक्ति किसको कहते हैं.’’उमा भारती ने कहा, ‘‘कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी, राहुल गांधी जी, खासकर दिग्विजय सिंह को तो संघ की शाखा में जाना बहुत जरूरी है, ताकि आतंकवाद से उनका जो लगाव है, हाफिज सईद से और ओसामा लादेन से उनको जो प्यार है, वह कुंभ भी नहा आने, नर्मदा की परिक्रमा से भी कम नहीं होगा. वह संघ की शाखा में जाने से ही ठीक होगा.’’ भारती ने कहा कि कांग्रेस ने 1984 एवं 1991 में लोकसभा चुनाव में क्रमश: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत का राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश की. इन्हें तो शर्म आनी चाहिए.पर अदालत में चल रहे मुकदमे के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर हम कुछ भी नहीं कह सकते. सुप्रीम कोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से मक्का एवं वैटिकन सिटी में मंदिर नहीं बन सकता, उसी प्रकार अयोध्या में राममंदिर के अलावा कुछ नहीं बन सकता. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां मस्जिद बनाने की बात करने वाले खून खराबा करवाना चाहते हैं. हम ऐसा नहीं होने देंगे. हम चाहते हैं कि राममंदिर का समाधान हो जाये. उमा भारती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नदियों को मिलाने वाली महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना को हम इस साल में होने वाले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले लागू कर सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. पाकिस्तानी वायुसेना की नापाक कोशिशों को असफल करने में लगे भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया. भारत ने पाकिस्तान को पायलट को सुरक्षित लौटाने के लिए कहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र डिमार्श दिया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित भारत भेजने की मांग की गई है.
Read more »

सबूत मांगने वाले दिग्विजय चुल्लू भर पानी में डूब मरे: कैलाश विजयवर्गीय– News18 हिंदीसबूत मांगने वाले दिग्विजय चुल्लू भर पानी में डूब मरे: कैलाश विजयवर्गीय– News18 हिंदीकैलाश विजयवर्गीन ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेना में भेजकर देखें और महसूस करें कि जो मां बाप अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजते हैं, उनका कलेजा कैसा होता है.
Read more »

आईआईटी के स्टूडेंट्स को नियम तोड़ने पर मिलती है गरीब बच्चों को पढ़ाने की सजाआईआईटी के स्टूडेंट्स को नियम तोड़ने पर मिलती है गरीब बच्चों को पढ़ाने की सजाwill have to teach poor childern, students of IIT dhanbad, if rules breakes, | इस सजा का मकसद स्टूडेंट्स को अपनी गलती का अहसास कराना है नकद फाइन का बोझ अभिभावक पर पड़ता था, नई व्यवस्था से छात्र अब अपनी गलती को खुद महसूस कर सकते हैं
Read more »

दिग्विजय ने पुलवामा हमले को कहा दुर्घटना, एयर स्ट्राइक पर मोदी से पूछे सवालदिग्विजय ने पुलवामा हमले को कहा दुर्घटना, एयर स्ट्राइक पर मोदी से पूछे सवालनई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान पर हुए एयरस्ट्राइक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल पूछे हैं।
Read more »

दिग्विजय ने पुलवामा को कहा दुर्घटना तो मोदी के मंत्री ने दिया ये जवाब..दिग्विजय ने पुलवामा को कहा दुर्घटना तो मोदी के मंत्री ने दिया ये जवाब..कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को दुर्घटना बताए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वे बताएं कि राजीव गांधी की हत्या एक दुर्घटना थी या आतंकी घटना?
Read more »

पुलवामा हमले के लिए दिग्विजय के 'दुर्घटना' शब्द पर हंगामापुलवामा हमले के लिए दिग्विजय के 'दुर्घटना' शब्द पर हंगामाकांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में आतंकी हमले के लिए 'दुर्घटना' शब्द का इस्तेमाल क्यों किया?
Read more »

ओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaओसामा को 'जी' और हाफिज को 'साहब' क्यों कहते हैं दिग्विजय?- Amarujalaदिग्विजय सिंह भारतीय राजनीति का ऐसा चेहरा हैं जिनका विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। साल 2013 में उन्होंने एक बयान दिया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:33