दावा- हमास चीफ याह्या सिनवार जिंदा है: उसने कतर से संपर्क किया; इजराइली सेना ने हमले में मारे जाने की आशंका...

Israel Military Intelligence News

दावा- हमास चीफ याह्या सिनवार जिंदा है: उसने कतर से संपर्क किया; इजराइली सेना ने हमले में मारे जाने की आशंका...
Hamas Leader Yahya Sinwar DeathIsraeli ArmyGaza Attacks
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

Hamas chief Yahya Sinwar, presumed killed in Israeli strike, is alive: Report , इजराइल के मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार की मौत हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सिनवार पिछले कुछ समय से लापता है। उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इजराइल के मीडिया आउटलेट द जेरुसलम...

उसने कतर से संपर्क किया; इजराइली सेना ने हमले में मारे जाने की आशंका जताई थीतस्वीर याह्या सिनवार की है, माना जाता है कि इजराइल की जेल में बिताए 22 सालों ने उसे कट्टरपंथी बना दिया था। इजराइल के मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार की मौत हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सिनवार पिछले कुछ समय से लापता है। उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इजराइल के मीडिया आउटलेट द जेरुसलम पोस्ट ने सोमवार को दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार जिंदा है। उसने उसने कतर के साथ सीक्रेट तरीके से संपर्क स्थापित किया है। हालांकि, कतर के एक सीनियर डिप्लोमैट ने जेरूसलम पोस्ट को बताया कि सिनवार से सीधे संपर्क की खबरें गलत हैं। हमास के एक सीनियर नेता खलील अल-हयाह के जरिए बातचीत हुई है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिनवार की मौत का दावा किया जा रहा था। इजराइल डिफेंस फोर्स का भी कहना था कि उन्होंने कुछ दिन पहले गाजा में एक स्कूल पर हमला किया था। यहां हमास का कमांड सेंटर था। इस अटैक में 22 लोग मारे गए थे। ऐसे में आशंका है कि सिनवार की मौत भी इसी एयरस्ट्राइक में हो गई है।तस्वीर 10 अक्टूबर 2023 की है, जब सिनवार गाजा की एक सुरंग में छिपा था।इजराइली मीडिया हारेट्ज के मुताबिक, इजराइल ने पिछले कुछ समय में गाजा में उन सुरंगों पर हमले किए जहां सिनवार के छिपे होने के आसार थे। हालांकि, अब तक हमलों में सिनवार की मौत से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। यह पहली बार नहीं है जब सिनवार अचानक से गायब हो गया है। इससे पहले भी कई बार सिनवार कुछ समय के लिए गायब रहने के बाद सीजफायर डील या किसी और मैसेज के साथ लौट आया है। दूसरी तरफ, इजराइल की इंटरनल सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेत ने सिनवार की मौत के कयासों को खारिज कर दिया है।इजराइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले के तीन अहम किरदार थे। इनमें पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह, मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ के अलावा गाजा में हमास का लीडर याह्या सिनवार शामिल था। 31 जुलाई को ईरान में हानियेह की मौत के बाद सिनवार ही संगठन का नया चीफ बना था। वहीं हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ की 13 जुलाई को ही एक हवाई हमले में मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि 1 अगस्त को हुई थी। ऐसे में अब हमास की टॉप लीडरशिप में सिर्फ सिनवार ही बचा है। लिहाजा इजराइल का पूरा ध्यान इस वक्त सिनवार को ढूंढकर उसे मारने पर है।याह्या सिनवार, गाजा में हमास का लीडर है। वह इजराइल के मोस्ट वॉन्टेड लोगों में से एक है। 61 बरस के याह्या सिनवार को लोग अबु इब्राहिम के नाम से भी जानते हैं। उसका जन्म गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके में स्थित खान यूनिस के शरणार्थी शिविर में हुआ था। याह्या के मां-बाप अश्केलॉन के थे, लेकिन, जब 1948 में इजराइल की स्थापना की गई और हज़ारों फलस्तीनियों को उनके पुश्तैनी घरों से निकाल दिया गया, तो याह्या के माता-पिता भी शरणार्थी बन गए थे। फलस्तीनी उसे 'अल-नकबा' यानी तबाही का दिन कहते हैं। BBC के मुताबिक याह्या सिनवार को पहली बार इजराइल ने 1982 में गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 19 साल थी। याह्या पर 'इस्लामी गतिविधियों' में शामिल होने का इल्जाम था। 1985 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया। लगभग इसी दौरान, याह्या ने हमास के संस्थापक शेख अहमद यासीन का भरोसा जीत लिया। 1987 में हमास की स्थापना के दो साल बाद, याह्या ने इसके बेहद खतरनाक कहे जाने वाले अंदरूनी सुरक्षा संगठन, अल-मज्द की स्थापना की। तब सिनवार 25 साल का था।मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया; लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन में इजराइली सैनिक की मौतसड़कों पर उतरे वामपंथी, मोदी सरकार पर लगाए इजराइल को हथियार बेचने के आरोपमाइक्रो RNA की खोज के लिए मिला सम्मान, ये कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों की पहचान में मददगारहमारे रिश्ते अच्छे हैं, इस यात्रा से और मजबूत होंगे; मोदी से मुलाकात कीगुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत11 अक्टूबर के बाद होगी मानसून की विदाईराजस्थान में मानसून की विदाई के बाद पहली तेज बारिशबाढ़ के कारण बाजार की रौनक कमटोंक में 11 दिन बाद फिर हुई 10 MM बारिशगोरखपुर में मौसम का बदलता मिजाज.

उसने कतर से संपर्क किया; इजराइली सेना ने हमले में मारे जाने की आशंका जताई थीतस्वीर याह्या सिनवार की है, माना जाता है कि इजराइल की जेल में बिताए 22 सालों ने उसे कट्टरपंथी बना दिया था। इजराइल के मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार की मौत हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सिनवार पिछले कुछ समय से लापता है। उसका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। इजराइल के मीडिया आउटलेट द जेरुसलम पोस्ट ने सोमवार को दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार जिंदा है। उसने उसने कतर के साथ सीक्रेट तरीके से संपर्क स्थापित किया है। हालांकि, कतर के एक सीनियर डिप्लोमैट ने जेरूसलम पोस्ट को बताया कि सिनवार से सीधे संपर्क की खबरें गलत हैं। हमास के एक सीनियर नेता खलील अल-हयाह के जरिए बातचीत हुई है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिनवार की मौत का दावा किया जा रहा था। इजराइल डिफेंस फोर्स का भी कहना था कि उन्होंने कुछ दिन पहले गाजा में एक स्कूल पर हमला किया था। यहां हमास का कमांड सेंटर था। इस अटैक में 22 लोग मारे गए थे। ऐसे में आशंका है कि सिनवार की मौत भी इसी एयरस्ट्राइक में हो गई है।तस्वीर 10 अक्टूबर 2023 की है, जब सिनवार गाजा की एक सुरंग में छिपा था।इजराइली मीडिया हारेट्ज के मुताबिक, इजराइल ने पिछले कुछ समय में गाजा में उन सुरंगों पर हमले किए जहां सिनवार के छिपे होने के आसार थे। हालांकि, अब तक हमलों में सिनवार की मौत से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। यह पहली बार नहीं है जब सिनवार अचानक से गायब हो गया है। इससे पहले भी कई बार सिनवार कुछ समय के लिए गायब रहने के बाद सीजफायर डील या किसी और मैसेज के साथ लौट आया है। दूसरी तरफ, इजराइल की इंटरनल सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेत ने सिनवार की मौत के कयासों को खारिज कर दिया है।इजराइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमले के तीन अहम किरदार थे। इनमें पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानियेह, मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ के अलावा गाजा में हमास का लीडर याह्या सिनवार शामिल था। 31 जुलाई को ईरान में हानियेह की मौत के बाद सिनवार ही संगठन का नया चीफ बना था। वहीं हमास के मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ की 13 जुलाई को ही एक हवाई हमले में मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि 1 अगस्त को हुई थी। ऐसे में अब हमास की टॉप लीडरशिप में सिर्फ सिनवार ही बचा है। लिहाजा इजराइल का पूरा ध्यान इस वक्त सिनवार को ढूंढकर उसे मारने पर है।याह्या सिनवार, गाजा में हमास का लीडर है। वह इजराइल के मोस्ट वॉन्टेड लोगों में से एक है। 61 बरस के याह्या सिनवार को लोग अबु इब्राहिम के नाम से भी जानते हैं। उसका जन्म गाजा पट्टी के दक्षिणी इलाके में स्थित खान यूनिस के शरणार्थी शिविर में हुआ था। याह्या के मां-बाप अश्केलॉन के थे, लेकिन, जब 1948 में इजराइल की स्थापना की गई और हज़ारों फलस्तीनियों को उनके पुश्तैनी घरों से निकाल दिया गया, तो याह्या के माता-पिता भी शरणार्थी बन गए थे। फलस्तीनी उसे 'अल-नकबा' यानी तबाही का दिन कहते हैं। BBC के मुताबिक याह्या सिनवार को पहली बार इजराइल ने 1982 में गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 19 साल थी। याह्या पर 'इस्लामी गतिविधियों' में शामिल होने का इल्जाम था। 1985 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया। लगभग इसी दौरान, याह्या ने हमास के संस्थापक शेख अहमद यासीन का भरोसा जीत लिया। 1987 में हमास की स्थापना के दो साल बाद, याह्या ने इसके बेहद खतरनाक कहे जाने वाले अंदरूनी सुरक्षा संगठन, अल-मज्द की स्थापना की। तब सिनवार 25 साल का था।मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया; लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन में इजराइली सैनिक की मौतसड़कों पर उतरे वामपंथी, मोदी सरकार पर लगाए इजराइल को हथियार बेचने के आरोपमाइक्रो RNA की खोज के लिए मिला सम्मान, ये कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों की पहचान में मददगारहमारे रिश्ते अच्छे हैं, इस यात्रा से और मजबूत होंगे; मोदी से मुलाकात कीगुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत11 अक्टूबर के बाद होगी मानसून की विदाईराजस्थान में मानसून की विदाई के बाद पहली तेज बारिशबाढ़ के कारण बाजार की रौनक कमटोंक में 11 दिन बाद फिर हुई 10 MM बारिशगोरखपुर में मौसम का बदलता मिजाज

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Hamas Leader Yahya Sinwar Death Israeli Army Gaza Attacks Hamas Leader Death Israel Defense Force

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि कीहिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि कीहिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की
Read more »

क्या इजराइली हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार: ​​​​​​​कई दिनों से लापता; इजराइली सेना को शक- सुरंग ...क्या इजराइली हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार: ​​​​​​​कई दिनों से लापता; इजराइली सेना को शक- सुरंग ...Israel Gaza War - Hamas Chief Yahya Sinwar Death Case. इजराइल के मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि हमास लीडर याह्या सिनवार की मौत हो चुकी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सिनवार पिछले कुछ समय से लापता है।
Read more »

हमास के नए चीफ सिनवार का भी हो गया खात्मा! IDF के हमले में मारे जाने की आशंका, अब इजरायल ने मोसाद को सौंपा ये काम?हमास के नए चीफ सिनवार का भी हो गया खात्मा! IDF के हमले में मारे जाने की आशंका, अब इजरायल ने मोसाद को सौंपा ये काम?Israel Hamas War इजरायल ने गाजा को खंडहर में तबदील कर दिया है। सैकड़ों हमास लड़ाकों को मौत की नींद सुला चुकी इजरायली सेना ईरान में उसके पूर्व चीफ इस्माइल हनीयेह को भी मार चुका है। इजरायल ने बीते दिन हमास के एक स्कूल को निशाना बनाया जिसमें हमास के नए चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही...
Read more »

Israel-Hezbollah: बेरूत हमले को लेकर इस्राइल का दावा, हिजबुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट का शीर्ष कमांडर ढेरIsrael-Hezbollah: बेरूत हमले को लेकर इस्राइल का दावा, हिजबुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट का शीर्ष कमांडर ढेरइस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट इकाई के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है।
Read more »

हमास ने इजरायली हमले में कमांडर जही यासर औफी के मारे जाने की पुष्टि कीहमास ने इजरायली हमले में कमांडर जही यासर औफी के मारे जाने की पुष्टि कीहमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने वेस्ट बैंक के शहर तुलकरम पर एक इजरायली हमले में अपने एक कमांडर जही यासर औफी के साथ सात अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की है.
Read more »

क्या हमास चीफ याह्या सिनवार अभी जिंदा है? मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावाक्या हमास चीफ याह्या सिनवार अभी जिंदा है? मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावापिछले 15 दिनों से इजरायल इस संभावना की जांच कर रहा था कि सिनवार की मौत 21 सितंबर को गाजा शहर में विस्थापित फिलिस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए रॉकेट हमले में हुई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:25:52