हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की

United States News News

हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की

हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में टॉप कमांडर इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि कीबेरूत, 21 सितंबर । इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी इलाके में बमबारी की, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर इब्राहिम अकील मारा गया। हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई हमले में वरिष्ठ नेता इब्राहिम अकील के मारे जाने की पुष्टि की है। हिजबुल्लाह ने अपने एलीट राडवान फोर्स के कार्यवाहक कमांडर इब्राहिम अकील के निधन पर शोक जताया। हिजबुल्लाह ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा गया, महान जिहादी नेता इब्राहिम अकील अपने जिहाद से भरपूर जीवन के बाद अपने शहीद भाइयों में शामिल हो गए हैं। उनका जीवन जिहाद, संघर्ष, बलिदान और विजय से भरा था। इस बीच, स्थानीय एमटीवी चैनल ने बताया कि अकील का शव हिजबुल्लाह के एलीट राडवान फोर्स के सात अन्य सदस्यों के साथ मिला है। एमटीवी चैनल ने पहले बताया था कि एलीट राडवान फोर्स की पूरी कमांड कमेटी उस इमारत में बैठक कर रही थी, जिसे इजरायली हवाई हमले का निशाना बनाया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, नागरिक सुरक्षा दल अभी भी मलबे के नीचे शवों की तलाश कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमले में 14 लोग मारे गए हैं और 66 अन्य घायल हुए हैं। बता दें कि हिजबुल्लाह ने पश्चिमी गैलिली में 30 से अधिक बस्तियों और उत्तरी इजरायल में एक प्रमुख खुफिया अड्डे पर 100 से अधिक रॉकेट दागे हैं। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हवाई हमले का बदला लेने के लिए हिजबुल्लाह ने यह कार्रवाई की है। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया था कि इजरायली हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान के छह स्थानों को निशाना बनाया गया, जबकि तोपखाने ने दिन में 11 सीमावर्ती शहरों पर गोले दागे। इस हफ्ते की शुरुआत में लेबनान में संचार उपकरणों में हुए दो विस्फोटों के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है, जिसमें 37 लोग मारे गए और 2,931 घायल हो गए थे। लेबनान की सरकार ने विस्फोटों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक की मांग की। हिजबुल्लाह ने अपनी इकाइयों को निशाना बनाने के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई की शपथ ली। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गाजा: इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौतगाजा: इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौतगाजा: इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत
Read more »

इजरायली हवाई हमले में गाजा में इस्लामिक जिहाद के 2 कमांडर मारे गएइजरायली हवाई हमले में गाजा में इस्लामिक जिहाद के 2 कमांडर मारे गएइजरायली हवाई हमले में गाजा में इस्लामिक जिहाद के 2 कमांडर मारे गए
Read more »

लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत, दो घायललेबनान पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत, दो घायललेबनान पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत, दो घायल
Read more »

गाजा ने इजरायली हमलों में मारे गये 34,344 लोगों की पहचान जारी कीगाजा ने इजरायली हमलों में मारे गये 34,344 लोगों की पहचान जारी कीगाजा ने इजरायली हमलों में मारे गये 34,344 लोगों की पहचान जारी की
Read more »

बेरूत में मारा गया हिज्बुल्लाह का कमांडर, इजरायल ने इब्राहिम अकील को किया ढेरबेरूत में मारा गया हिज्बुल्लाह का कमांडर, इजरायल ने इब्राहिम अकील को किया ढेरहिज्बुल्लाह कमांडर इब्राहिम अकील बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मारा गया है. लेबनान के आंतकवादी समूह के एक करीबी सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी को इसकी जानकारी दी है. सूत्र ने अकील की पहचान हिज्बुल्लाह की राडवान फोर्स के कमांडर के रूप में की है.
Read more »

बेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाईबेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाईबेरूत पर इजरायली हवाई हमले में 12 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह ने की जवाबी कार्रवाई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:22