उत्तर प्रदेश के दादरी में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में एक छात्र को गोली लग गई। इस घटना के बाद दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना दादरी में पिछले 11 दिनों में दूसरी ऐसी घटना है।
संस जागरण, दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में बरात चढ़त में 11 दिन के अंदर हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। हर्ष फायरिंग में पैर में गोली लगने से कक्षा 11वीं का छात्र घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को स्वत: संज्ञान लेकर दूल्हे और उसके पिता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया नरौली गांव निवासी अजीत नागर की बेटी की बुधवार रात लोनी के मेवला भट्टी गांव से बरात आई थी। शादी के दौरान दूल्हे निखिल बैसला की चढ़त में एक युवक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। नरौली निवासी सत्ते का 16 वर्षीय पुत्र तनिष्क उर्फ कालू भी चढ़त देख रहा था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली तनिष्क के पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। छात्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की? स्वजन का कहना है कि गोली पैर की हड्डी में फंसी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरातियों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपित दूल्हे का करीबी बताया जा रहा है। एसीपी दादरी अजीत कुमार ने बताया दूल्हे निखिल और उसके पिता समेत सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के वीडियो से आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की गई, यह भी पता लगाया जा रहा है। कई राउंड फायरिंग की चर्चा ग्रामीणों का कहना है कि चढ़त के दौरान आरोपित युवक ने कई राउंड फायरिंग की थी। चढ़त शुरू होने के बाद से ही आरोपित लगातार फायरिंग करता रहा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया। शुरू में ही उसे रोक दिया जाता तो घटना नहीं होती। इससे पहले इसी कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में भी 30 नवंबर को बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय कृष के सिर में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत की बात रही कि 10 दिन बाद वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा। पहले कब-कब हुए हर्ष फायरिंग के मामले 30 नवंबर 2025: जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय कृष घायल। 16 फरवरी 2025: नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में हर्ष फायरिंग में मकान की तीसरी मंजिल पर पिता विकास की गोद में ढाई साल के बच्चे अंश की गोली लगने से मौत। 5 दिसंबर 2024: नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में बीबीए छात्र ने हर्ष फायरिंग की। 29 फरवरी 2024: ग्रेटर नोएडा रबूपुरा के खेरली भाउ गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से एक युवक घायल हो गया था। 22 अप्रैल 2023: जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में हर्ष फायरिंग से सीने में गोली लगने से रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- नोएडा में Asian Paints के CEO और मैनेजर समेत पांच पर एफआईआर, डीलरशिप देने के नाम पर की धोखाधड़ी!.
संस जागरण, दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में बरात चढ़त में 11 दिन के अंदर हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। हर्ष फायरिंग में पैर में गोली लगने से कक्षा 11वीं का छात्र घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को स्वत: संज्ञान लेकर दूल्हे और उसके पिता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया नरौली गांव निवासी अजीत नागर की बेटी की बुधवार रात लोनी के मेवला भट्टी गांव से बरात आई थी। शादी के दौरान दूल्हे निखिल बैसला की चढ़त में एक युवक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। नरौली निवासी सत्ते का 16 वर्षीय पुत्र तनिष्क उर्फ कालू भी चढ़त देख रहा था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली तनिष्क के पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। छात्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की? स्वजन का कहना है कि गोली पैर की हड्डी में फंसी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरातियों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपित दूल्हे का करीबी बताया जा रहा है। एसीपी दादरी अजीत कुमार ने बताया दूल्हे निखिल और उसके पिता समेत सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के वीडियो से आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की गई, यह भी पता लगाया जा रहा है। कई राउंड फायरिंग की चर्चा ग्रामीणों का कहना है कि चढ़त के दौरान आरोपित युवक ने कई राउंड फायरिंग की थी। चढ़त शुरू होने के बाद से ही आरोपित लगातार फायरिंग करता रहा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया। शुरू में ही उसे रोक दिया जाता तो घटना नहीं होती। इससे पहले इसी कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में भी 30 नवंबर को बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय कृष के सिर में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत की बात रही कि 10 दिन बाद वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा। पहले कब-कब हुए हर्ष फायरिंग के मामले 30 नवंबर 2025: जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय कृष घायल। 16 फरवरी 2025: नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में हर्ष फायरिंग में मकान की तीसरी मंजिल पर पिता विकास की गोद में ढाई साल के बच्चे अंश की गोली लगने से मौत। 5 दिसंबर 2024: नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में बीबीए छात्र ने हर्ष फायरिंग की। 29 फरवरी 2024: ग्रेटर नोएडा रबूपुरा के खेरली भाउ गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से एक युवक घायल हो गया था। 22 अप्रैल 2023: जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में हर्ष फायरिंग से सीने में गोली लगने से रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- नोएडा में Asian Paints के CEO और मैनेजर समेत पांच पर एफआईआर, डीलरशिप देने के नाम पर की धोखाधड़ी!
Celebratory Firing Student Shot FIR Filed Uttar Pradesh Crime Noida Police Illegal Firearms Marriage Procession Firing Crime In Dadri Noida Crime News Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में 12 पुलिसकर्मियों पर होगा FIR, इस मामले में मथुरा कोर्ट ने दिया आदेशमथुरा कोर्ट ने एक सनसनीखेज मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। गजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे हरेंद्र को फर्जी मुठभेड़ में फंसाया, घर से अपहरण किया और गोली मारी।
Read more »
भोपाल में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला, दो बांग्लादेशी भाइयों पर FIRभोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान और पासपोर्ट हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Read more »
मुजफ्फरपुर में राजद नेता की हत्या में 4 पर FIR, एक आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में राजद नेता मिंटू साह की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल...
Read more »
पटना पुलिस की कार्रवाई: अश्लील गाने बनाने और वायरल करने पर मगही गायक पर FIRपटना पुलिस ने अश्लील गाने बनाने और वायरल करने के मामले में मगही गायक अनूप पांडेय के खिलाफ FIR दर्ज की। गायक को हिरासत में लिया गया और बाद में नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। अनूप पांडेय ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसे वीडियो न बनाने का वादा किया है।
Read more »
ராசிபலன்: கார்த்திகை 25 - இன்று இந்த 2 ராசிகளுக்கு பிரச்னைகள் குறையும்?December 11 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 25ஆம் நாளான இன்று (டிசம்பர் 11), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
फर्जी मुठभेड़ दिखाने के आरोप में 15 पुलिसकर्मियों पर FIR, मथुरा कोर्ट का सख्त आदेशमथुरा कोर्ट ने ग्राम प्रधान हरेंद्र को उठाकर फर्जी मुठभेड़ में फंसाने के आरोप में हाथरस SOG और कोतवाली प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश दिया है. प्रधान के पिता ने आरोप लगाया कि 25 फरवरी को पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की और ₹50,000 नकद व मोबाइल फोन भी ले गई थी.
Read more »
