मुजफ्फरपुर में राजद नेता की हत्या में 4 पर FIR, एक आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur Murder Case News

मुजफ्फरपुर में राजद नेता की हत्या में 4 पर FIR, एक आरोपी गिरफ्तार
RJD Leader Mintu Sah MurderFIR Against 4 In MuzaffarpurMintu Sah Murder Investigation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

मुजफ्फरपुर में राजद नेता मिंटू साह की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल...

संवाद सहयोगी, मीनापुर। युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष मिंटू साह की हत्या के मामले में मंगलवार को स्थानीय थाने में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दो नामजद और दो अज्ञात हैं। मामले में एक आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रामपुरहरि थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मृतक मिंटू साह के पिता ब्रह्मदेव साह के लिखित आवेदन पर विशुनपुर रूपौली निवासी अजय कुशवाहा, मोथहां फकीराना निवासी रमेश राय और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि रमेश राय सोमवार को उनके घर आया और अजय कुशवाहा के यहां से बकाया पैसा लाने के लिए दोनों एक ही बाइक से विशुनपुर रुपौली गांव के लिए निकले। जब वे अजय कुशवाहा के अर्द्धनिर्मित मकान के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने मिंटू को गोली मार दी। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के पिता का दावा है कि अजय कुशवाहा और रमेश राय ने दो अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से उनके बेटे की हत्या की है, क्योंकि अजय कुशवाहा के यहां उनके बेटे का दो से तीन लाख रुपये बकाया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे विशुनपुर रूपौली श्मशान घाट के निकट दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सीने में गोली मारकर मोथहामाल गांव निवासी युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष मिंटू साह की हत्या कर दी थी। नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला रामपुरहरि थाना क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले में ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। 17 दिन पूर्व मझौलिया में 12 वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में मात्र ग्रामीणों की सूचना पर लीची गाछी से खरपतवार से ढकी साइकिल बरामद की गई है। मामले में पुलिस हत्यारे का पता लगाने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर, एक सप्ताह बीतने के बावजूद मकसूदपुर में हुई पूर्व मुखिया के पौत्र गौतम कुमार की हत्या को पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है। यहां भी सच्चाई का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। इस बीच, विशुनपुर रूपौली में सोमवार की सुबह सड़क पर बाइक रोककर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गोलियां चलाई गईं।.

संवाद सहयोगी, मीनापुर। युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष मिंटू साह की हत्या के मामले में मंगलवार को स्थानीय थाने में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दो नामजद और दो अज्ञात हैं। मामले में एक आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रामपुरहरि थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मृतक मिंटू साह के पिता ब्रह्मदेव साह के लिखित आवेदन पर विशुनपुर रूपौली निवासी अजय कुशवाहा, मोथहां फकीराना निवासी रमेश राय और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि रमेश राय सोमवार को उनके घर आया और अजय कुशवाहा के यहां से बकाया पैसा लाने के लिए दोनों एक ही बाइक से विशुनपुर रुपौली गांव के लिए निकले। जब वे अजय कुशवाहा के अर्द्धनिर्मित मकान के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने मिंटू को गोली मार दी। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के पिता का दावा है कि अजय कुशवाहा और रमेश राय ने दो अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से उनके बेटे की हत्या की है, क्योंकि अजय कुशवाहा के यहां उनके बेटे का दो से तीन लाख रुपये बकाया था। उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे विशुनपुर रूपौली श्मशान घाट के निकट दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सीने में गोली मारकर मोथहामाल गांव निवासी युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष मिंटू साह की हत्या कर दी थी। नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला रामपुरहरि थाना क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले में ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। 17 दिन पूर्व मझौलिया में 12 वर्षीय आदित्य की हत्या के मामले में मात्र ग्रामीणों की सूचना पर लीची गाछी से खरपतवार से ढकी साइकिल बरामद की गई है। मामले में पुलिस हत्यारे का पता लगाने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी ओर, एक सप्ताह बीतने के बावजूद मकसूदपुर में हुई पूर्व मुखिया के पौत्र गौतम कुमार की हत्या को पुलिस सड़क दुर्घटना मान रही है। यहां भी सच्चाई का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। इस बीच, विशुनपुर रूपौली में सोमवार की सुबह सड़क पर बाइक रोककर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े गोलियां चलाई गईं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

RJD Leader Mintu Sah Murder FIR Against 4 In Muzaffarpur Mintu Sah Murder Investigation Bihar Crime News Muzaffarpur Crime RJD Leader Killed Mintu Sah Murder Arrest Bihar Political Crime Muzaffarpur Police Investigation Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली: इंडिया गेट के पास कीर्तन में उपद्रव, बुजुर्ग महिला घायल, FIR दर्ज नहींदिल्ली: इंडिया गेट के पास कीर्तन में उपद्रव, बुजुर्ग महिला घायल, FIR दर्ज नहींनई दिल्ली के पंडारा रोड कालोनी में राधा रानी के कीर्तन के दौरान रविवार देर शाम उपद्रवियों ने हमला किया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच जारी है और दो श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि एमएलसी की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और बिना सत्यापन के श्रमिकों को रात में रुकने की अनुमति देने पर आपत्ति जताई है।
Read more »

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के गायब होने पर FIR का किया स्वागतदिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के गायब होने पर FIR का किया स्वागतदिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के गायब होने के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज किए जाने का स्वागत किया है। डीएसजीएमसी का कहना है कि संगत लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रही थी और अब दोषियों को सजा मिलने की उम्मीद है। सरना बंधुओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए हैं।
Read more »

Pakistan: पाकिस्तानी जज के ऑफिस में हुई चोरी, दावा- ये देश के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाPakistan: पाकिस्तानी जज के ऑफिस में हुई चोरी, दावा- ये देश के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाPakistan: पाकिस्तानी जज के ऑफिस से चोरी हुए दो सेब और हैंडवॉश की बोतल, पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR Apple and handwash Theft from Pakistan Judge Chamber Punjab Police FIR
Read more »

Illegal mining row in Himachal: বিজেপি বিধায়কের বেআইনি পাথর খাদানের খোঁজ! তদন্তে বিস্ফোরক তথ্য, দায়ের FIR...Illegal mining row in Himachal: বিজেপি বিধায়কের বেআইনি পাথর খাদানের খোঁজ! তদন্তে বিস্ফোরক তথ্য, দায়ের FIR...FIR against stone crusher owned by BJP MLA Ashish Sharma in Himachal
Read more »

यूपी में 12 पुलिसकर्मियों पर होगा FIR, इस मामले में मथुरा कोर्ट ने दिया आदेशयूपी में 12 पुलिसकर्मियों पर होगा FIR, इस मामले में मथुरा कोर्ट ने दिया आदेशमथुरा कोर्ट ने एक सनसनीखेज मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। गजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे हरेंद्र को फर्जी मुठभेड़ में फंसाया, घर से अपहरण किया और गोली मारी।
Read more »

भोपाल में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला, दो बांग्लादेशी भाइयों पर FIRभोपाल में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला, दो बांग्लादेशी भाइयों पर FIRभोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान और पासपोर्ट हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:05:28