बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2027 चुनाव के लिए अपनी पुरानी सोशल इंजीनियरिंग रणनीति पर जोर दिया है। उन्होंने दागियों से दूरी बनाने और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के निर्देश दिए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के लिए अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूूले पर काम कर रही बसपा टिकट वितरण में भी इसके ही सहारे जातीय गोलबंदी की जमीन तैयार करेेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार दागियों से दूरी बनाएगी। उन्होंने प्रत्याशी चयन में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है। मंगलवार को संगठन की बैठक में बसपा सुप्रीमो ने नेताओं को इसी हिसाब से संभावित दावेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ मायावती ने पार्टी चलाने के लिए आर्थिक सहयोग करने का भी सभी से आह्वान किया। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ.
बीआर आंबेडकर जयंती पर प्रदेश भर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को परिवार सहित लखनऊ स्थित आंबेडकर स्मारक में जुटने के भी निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आंबेडकर जयंती पर राजधानी में भारी भीड़ जुटाकर बसपा एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश और जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारियों संग बैठक में बसपा प्रमुख ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिए लक्ष्यों की समीक्षा की। कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह आपराधिक तत्वों को अपने यहां कतई प्रश्रय न दिया जाए। सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय वाली पार्टी की पहचान के अनुसार प्रत्याशियों को शार्टलिस्ट कर सर्वसमाज को उचित एवं समुचित हिस्सेदारी का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जयंती पर इस बार प्रदेश के सभी 18 मंडलों के कार्यकर्ता लखनऊ में एकत्र होकर श्रद्धांजलि देंगे। पूर्व में पार्टी ने छह मंडलों के कार्यकर्ताओं को नोएडा में स्थापित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर जुटने के निर्देश दिए थे, लेकिन वहां मरम्मत होने के चलते पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं को भी लखनऊ आने को कहा गया है। जबकि अन्य राज्यों में पार्टी के लोग जोन स्तर पर जयंती मनाएंगे। बैठक में बसपा प्रमुख ने कहा कि जनता को राहत देने के मामले में सरकारें विफल हैं। ईरान युद्ध के चलते रसोई गैस, पेट्रोल आदि के संकट के साथ विभिन्न वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार प्रभावी कदम उठाए ताकि नोटबंदी व कोरोना महामारी जैसा संकट फिर से न झेलना पड़े। प्रतिपक्ष को विश्वास में दीर्घकालीन नीति पर काम होना चाहिए। सवाल उठाते कहा कि मुट्ठी भर सत्ताधारी लोगों के विकास से देश, प्रदेश व व्यापक जनहित कैसे संभव है? क्या प्राइवेट सेक्टर पर अत्यधिक आश्रित होकर देश को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है? मायावती ने महिला आरक्षण में कमजोर वर्गों की महिलाओं को अलग से कोटा दिए जाने की भी मांग उठाई। लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में मायावती के भाई और पार्टी के उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 'रुपये और भाजपा में गिरने का मुकाबला', अखिलेश ने Indian Rupee की कीमत गिरने को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
Mayawati Election Plan Social Engineering Ticket Distribution Ambedkar Jayanti Lucknow Uttar Pradesh Politics Criminal Candidates Women Reservation Quota BSP Organization Lucknow Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2027 चा वर्ल्ड कप रोहित शर्मा खेळणार? स्वतः केलं स्पष्ट, म्हणालाRohit Sharma on 2027 ODI World Cup: भारत आणि ऑस्ट्रेलिया यांच्यातील वनडे मालिकेपूर्वी रोहित शर्माने स्वतः स्पष्ट केलं आहे की तो 2027 चा वर्ल्ड कप खेळणार की नाही.
Read more »
UP 2027 चुनाव की तैयारी, अपना दल एस ने 6 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, जानें नामUP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस ने 6 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
Read more »
मायावती के अकेले चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान का क्या है मतलब, क्या BJP-SP को घेरने की तैयारीMayawati on UP Election 2027: मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले उतरने का ऐलान कर दिया है। इसे यूपी की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Read more »
मिशन 2027: संगठन की सिफारिश, संस्था की रिपोर्ट; सियासी सच्चाई परख चुनावी रण में कैंडिडेट उतारेंगे अखिलेश यादव!Akhilesh Yadav UP Election 2027: अखिलेश यादव के यूपी चुनाव 2027 की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर रणनीति की चर्चा है।
Read more »
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में होगी कड़ी जंग, इन 5 शहरों में खेली जाएगी सीरीज; WTC फाइनल भी दांव परभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जनवरी-फरवरी 2027 में खेली जाएगी। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल के लिए अहम होने वाली है।
Read more »
2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शनUP Assembly Elections 2027: लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की अध्यक्षता में BSP बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति तय हुई। संगठन मजबूती, जनाधार बढ़ाने और जमीनी सक्रियता पर जोर दिया गया।
Read more »
