आजादी के 72 साल बाद आखिर पंजाब सरकार ने राज्य की छह हजार एकड़ जमीन को उन लोगों के नाम पर करने का फैसला कर लिया है जो इन जमीनों पर काबिज हैं।
चंडीगढ़ [इन्द्रप्रीत सिंह]। यह जमीन विभिन्न जातियों के पास है जो लंबे समय से इस पर खेेेेती कर रही हैं, लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। ये आर्थिक रूप से इतनेे सशक्त भी नहीं हैं कि इन जमीनों को खरीद सकें। ये सभी जातियां 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत में आईं थी और यहां पर उन्होंने इन जमीनों पर खेती करनी शुरू कर दी थी। तभी से ये जमीनें उनके कब्जे में हैं। आने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार 'द पंजाब भोंडेदार, बूटेमार, दोहलीदार, इंसार मियादी, मुकारीदार, मंधीमार, पुनाहीकदमी, सौंझीदार बिल 2019' लाने जा रही है। बताया जाता है कि सरकार इसके लिए इनसे करीब दस हजार रुपये प्रति एकड़ लेगी और इन जमीनों का मालिकाना हक इन्हें दे दिया जाएगा। राजस्व विभाग के मंत्री रहे सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने बताया कि पंजाब में ऐसी 6000 एकड़ जमीन है जिन पर ऐसे सात हजार लोग काबिज हैं। चूंकि इनके पास जमीनों के मालिकाना हक नहीं हैं, इसलिए लोन आदि मिलने में दिक्कतें आती है। राज्य सरकार ने अब उनको मालिकाना हक देने का फैसला किया है जिसके तहत यह बिल लाया जा रहा है। सरकारिया ने यह बिल तैयार किया था, लेकिन अब उनके पास अब राजस्व विभाग नहीं है। हाल ही में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में उन्हें शहरी विकास विभाग दे दिया गया है।उल्लेखनीय है कि एक हफ्ता पहले शिलांग में सिखों को उनकी जमीन से हटाए जाने का मसला जब सामने आया तो पंजाब सरकार ने सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में शिष्टमंडल वहां की सरकार से मिलने के लिए भेजा था। रंधावा ने वहां के गृह मंत्री जेम्स के संगमा को इस बिल की कॉपी देकर बताया कि बरसों से जो लोग जमीन पर काबिज हैं उनसे कुछ पैसा लेकर सरकार उन्हें मालिकाना हक देने जा रही है। मेघालय सरकार भी वहां के सिखों के लिए ऐसा ही प्रबंध करके समस्या से निजात दिला सकती है। दरअसल मेघालय भूमि कानून 1972 के अनुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति मेघालय में जमीन नहीं खरीद सकता।इस तरह की समस्या कई अन्य प्रदेशों में भी है। बरसों से लोग सरकारी जमीनों पर खेती कर रहे हैं। आज जमीनें महंगी होने के कारण भूमाफिया के निशाने पर हैं। खासतौर पर जो जमीनें शहरों के पास आ गई हैं उन पर ऐसे लोगों की नजर है जो उन्हें वहां से किसी भी तरह हटाने का बाट जोह रहे हैं।.
चंडीगढ़ [इन्द्रप्रीत सिंह]। यह जमीन विभिन्न जातियों के पास है जो लंबे समय से इस पर खेेेेती कर रही हैं, लेकिन इनके पास मालिकाना हक नहीं है। ये आर्थिक रूप से इतनेे सशक्त भी नहीं हैं कि इन जमीनों को खरीद सकें। ये सभी जातियां 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत में आईं थी और यहां पर उन्होंने इन जमीनों पर खेती करनी शुरू कर दी थी। तभी से ये जमीनें उनके कब्जे में हैं। आने वाले विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार 'द पंजाब भोंडेदार, बूटेमार, दोहलीदार, इंसार मियादी, मुकारीदार, मंधीमार, पुनाहीकदमी, सौंझीदार बिल 2019' लाने जा रही है। बताया जाता है कि सरकार इसके लिए इनसे करीब दस हजार रुपये प्रति एकड़ लेगी और इन जमीनों का मालिकाना हक इन्हें दे दिया जाएगा। राजस्व विभाग के मंत्री रहे सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने बताया कि पंजाब में ऐसी 6000 एकड़ जमीन है जिन पर ऐसे सात हजार लोग काबिज हैं। चूंकि इनके पास जमीनों के मालिकाना हक नहीं हैं, इसलिए लोन आदि मिलने में दिक्कतें आती है। राज्य सरकार ने अब उनको मालिकाना हक देने का फैसला किया है जिसके तहत यह बिल लाया जा रहा है। सरकारिया ने यह बिल तैयार किया था, लेकिन अब उनके पास अब राजस्व विभाग नहीं है। हाल ही में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में उन्हें शहरी विकास विभाग दे दिया गया है।उल्लेखनीय है कि एक हफ्ता पहले शिलांग में सिखों को उनकी जमीन से हटाए जाने का मसला जब सामने आया तो पंजाब सरकार ने सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में शिष्टमंडल वहां की सरकार से मिलने के लिए भेजा था। रंधावा ने वहां के गृह मंत्री जेम्स के संगमा को इस बिल की कॉपी देकर बताया कि बरसों से जो लोग जमीन पर काबिज हैं उनसे कुछ पैसा लेकर सरकार उन्हें मालिकाना हक देने जा रही है। मेघालय सरकार भी वहां के सिखों के लिए ऐसा ही प्रबंध करके समस्या से निजात दिला सकती है। दरअसल मेघालय भूमि कानून 1972 के अनुसार कोई भी बाहरी व्यक्ति मेघालय में जमीन नहीं खरीद सकता।इस तरह की समस्या कई अन्य प्रदेशों में भी है। बरसों से लोग सरकारी जमीनों पर खेती कर रहे हैं। आज जमीनें महंगी होने के कारण भूमाफिया के निशाने पर हैं। खासतौर पर जो जमीनें शहरों के पास आ गई हैं उन पर ऐसे लोगों की नजर है जो उन्हें वहां से किसी भी तरह हटाने का बाट जोह रहे हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सचिन-लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से विराट 37 रन दूर, सबसे कम पारी में पूरे करेंगे 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रनसचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने 453 पारी में 20 हजार रन पूरे किए थे रिकी पॉन्टिंग ने 20 हजार रन पूरे करने के लिए 468 पारियां खेलीं विराट 416 पारियां खेल चुके हैं, वे तीनों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे | Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar Brian Lara 20000 International Run Records वर्ल्ड कप में 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के दौरान विराट ने 77 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 हजार वनडे रन पूरे किए थे
Read more »
राजस्थान: जयपुर में विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे मीडियाकर्मीजयपुर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के दफ्तर के बाहर कई मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए हैं. दरअसल, सरकार ने विधानसभा में पत्रकारों की एंट्री पर रोक लगाने के साथ मंत्रियों को अपने कमरों में पत्रकारों से बातचीत न करने का फैसला किया है.
Read more »
विराट ने सबसे कम 417 पारियों में 20 हजार रन पूरे किए, सचिन-लारा का रिकॉर्ड तोड़ाकोहली 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज बने कोहली ने टेस्ट में 131, वनडे में 224 और टी-20 में 62 पारियां खेलीं सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने 453 पारी में 20 हजार रन पूरे किए थे रिकी पोंटिंग ने 20 हजार रन पूरे करने के लिए 468 पारियां खेलीं | Virat Kohli becomes fastest to 20,000 ODI runs breaking Sachin Tendulkar Brian Lara\'s record
Read more »
कैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मुहल्ले में लगे 'मकान बिकाऊ है' के बोर्डकैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मोहल्ले में 'मकान बिकाऊ है' के बोर्ड लग गए हैं. अपराध और छेडछाड़ जैसी घटनाओं के चलते प्रहलाद नगर के कई परिवारों का रहना दूभर हो गया है.
Read more »
भाजपा मुख्यालय को दो एकड़ ज़मीन देने के लिए केंद्र ने दिल्ली मास्टरप्लान में किया बदलावभाजपा को दी जाने वाली 2.189 एकड़ की अतिरिक्त भूमि 3बी, डीडीयू मार्ग पर है. पहले ये प्लॉट आवासीय उपयोग की श्रेणी में था. हालांकि, इसमें संशोधन करके सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक सुविधाओं की श्रेणी में कर दिया गया.
Read more »
Jammu News: ‘गद्दारों’ की पहचान के लिए संसद में अनुच्छेद 370 व 35ए पर मतदान हो : एमएस बिट्टा - for the identification of 'ghadars', vote on article 370 and 35 a in the parliament, ms bitta | Navbharat Timesजम्मू न्यूज़: जम्मू, 28 जून (भाषा) ‘ऑल इंडिया टेरिज्ज़म फ्रंट (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द करने के लिए संसद में मतदान कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे राष्ट्र को ‘गद्दारों’ की पहचान करने में मदद मिलेगी। बिट्टा ने कहा कि कश्मीर से ये दोनों अनुच्छेद रद्द होने के बाद समूचे देश के लोगों को घाटी को फिर से जन्नत बनाने के लिए वहां ज़मीन खरीदनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ संसद का सत्र चल रहा है और सरकार को यह जानने के लिए मतदान कराना चाहिए कि संविधान के अनुच्छेद
Read more »
