दंतेवाड़ा में 2 नक्सली ढेर, ऑपरेशन में महिला कमांडो भी शामिल-Navbharat Times

United States News News

दंतेवाड़ा में 2 नक्सली ढेर, ऑपरेशन में महिला कमांडो भी शामिल-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

दंतेवाड़ा में 2 नक्सली ढेर, ऑपरेशन में महिला कमांडो भी शामिल via NavbharatTimes dantewada naxalencounter

हाइलाइट्स:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला कमांडो ने भी मुठभेड़ में हिस्सा लेकर 2 नक्सलियों को ढेर कर दियादंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों के सफाए के लिए दंतेश्वरी लड़ाका का गठन किया है, कुल 30 सदस्य हैंइस पलटन में नक्सल काडर या फिर सरेंडर किए हुए नक्सलियों की पत्नियों को शामिल किया जाता हैदंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऐंटी नक्सल ऑपरेशन की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी कमांडो के रूप में डीआरजी के लड़ाकों का साथ दिया। इन्हें दंतेश्वरी लड़ाके नाम दिया गया है जो राज्य की पहली महिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम है। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पास गोंदरस जंगल में बुधवार तड़के करीब 5 बजे नक्सलियों और डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया गया। एक INSAS राइफल और गोला-बारूद के साथ 12 बोर का एक हथियार और अन्य खतरनाक सामग्री घटनास्थल से बरामद की गई है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फीमेल कमांडोज ने भी हिस्सा लिया। इस पलटन में नक्सल काडर या फिर सरेंडर किए हुए नक्सलियों की पत्नियों को शामिल किया जाता है। इस टीम में कुल 30 महिलाएं हैं जिन्हें हर तरह का प्रशिक्षण दिया गया है। पति के साथ सरेंडर कर बनीं लड़ाका राज्य के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की सुशीला कारम कुछ समय पहले नक्सलियों के साथ पुलिस के खिलाफ लड़ती थी। इस दौरान कारम ने कई घटनाओं में नक्सलियों का साथ दिया, लेकिन जब वह माओवाद की खोखली विचारधारा के नाम पर खून खराबे से तंग आ गई तब पति के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब वह दंतेश्वरी माई की लड़ाका है। दंतेश्वरी देवी के नाम पर दंतेश्वरी लड़ाका का गठन दंतेश्वरी देवी दंतेवाड़ा की देवी है और यहां उनका भव्य मंदिर है। माना जाता है कि दंतेश्वरी माई क्षेत्र के लोगों की रक्षा करती हैं। दंतेश्वरी देवी के नाम से दंतेवाड़ा पुलिस ने 'दंतेश्वरी लड़ाके' का निर्माण किया है जो राज्य की पहली महिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव बताते हैं कि दंतेवाड़ा पुलिस ने महिला कमांडो 'दंतेश्वरी लड़ाके' का गठन किया है जो पुरुष कमांडो के साथ मिलकर नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दे रही हैं। टीम में 30 महिलाएं हैं शामिल पल्लव बताते हैं कि यह राज्य का पहला डीआरजी प्लाटून है जिसमें सभी महिलाएं हैं। इसमें शामिल 30 महिलाओं में से 10 आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सली हैं जो आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पत्नी हैं। वहीं 10 महिला कमांडो सहायक आरक्षक हैं। यह पूर्व में सलवा जुडूम आंदोलन की हिस्सा थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंतेवाड़ा में डीआरजी के पांच प्लाटून हैं और अब छठी प्लाटून महिलाओं की है जिसका नेतृत्व पुलिस उपअधीक्षक दिनेश्वरी नंद कर रही हैं। डीआरजी का उद्देश्य नक्सलों का सफाया राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डीआरजी के दल को सबसे तेज माना जाता है। यह दल स्थानीय युवा और आत्मसमर्पित नक्सलियों का समूह है जो यहां की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हैं। डीआरजी ने पिछले कुछ वर्षों में नक्सल विरोधी कई अभियानों में सफलता पाई है और यह दल अब नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल का बड़ा हथियार है। डीआरजी का उद्देश्य अपनी खोई हुई भूमि को फिर से प्राप्त करना और इसे माओवादी हिंसा से मुक्त कराना है। पहली बार डीआरजी सदस्यों को मिला महिला कमांडो का साथपल्लव ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान यह महिला प्लाटून नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा रही है, जिसमें अलग-अलग घटनाओं में तीन नक्सल कमांडरों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब क्षेत्र में पुरुष डीआरजी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिला डीआरजी कमांडो नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हो रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें करीब 15 जवान शहीद हो गए थे। इनके साथ गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया था। इस घटना के बाद से सुरक्षाकर्मियों की तरफ से नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गया है।.

हाइलाइट्स:छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला कमांडो ने भी मुठभेड़ में हिस्सा लेकर 2 नक्सलियों को ढेर कर दियादंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों के सफाए के लिए दंतेश्वरी लड़ाका का गठन किया है, कुल 30 सदस्य हैंइस पलटन में नक्सल काडर या फिर सरेंडर किए हुए नक्सलियों की पत्नियों को शामिल किया जाता हैदंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। इस ऐंटी नक्सल ऑपरेशन की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी कमांडो के रूप में डीआरजी के लड़ाकों का साथ दिया। इन्हें दंतेश्वरी लड़ाके नाम दिया गया है जो राज्य की पहली महिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम है। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पास गोंदरस जंगल में बुधवार तड़के करीब 5 बजे नक्सलियों और डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया गया। एक INSAS राइफल और गोला-बारूद के साथ 12 बोर का एक हथियार और अन्य खतरनाक सामग्री घटनास्थल से बरामद की गई है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड फीमेल कमांडोज ने भी हिस्सा लिया। इस पलटन में नक्सल काडर या फिर सरेंडर किए हुए नक्सलियों की पत्नियों को शामिल किया जाता है। इस टीम में कुल 30 महिलाएं हैं जिन्हें हर तरह का प्रशिक्षण दिया गया है। पति के साथ सरेंडर कर बनीं लड़ाका राज्य के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की सुशीला कारम कुछ समय पहले नक्सलियों के साथ पुलिस के खिलाफ लड़ती थी। इस दौरान कारम ने कई घटनाओं में नक्सलियों का साथ दिया, लेकिन जब वह माओवाद की खोखली विचारधारा के नाम पर खून खराबे से तंग आ गई तब पति के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब वह दंतेश्वरी माई की लड़ाका है। दंतेश्वरी देवी के नाम पर दंतेश्वरी लड़ाका का गठन दंतेश्वरी देवी दंतेवाड़ा की देवी है और यहां उनका भव्य मंदिर है। माना जाता है कि दंतेश्वरी माई क्षेत्र के लोगों की रक्षा करती हैं। दंतेश्वरी देवी के नाम से दंतेवाड़ा पुलिस ने 'दंतेश्वरी लड़ाके' का निर्माण किया है जो राज्य की पहली महिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीम है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव बताते हैं कि दंतेवाड़ा पुलिस ने महिला कमांडो 'दंतेश्वरी लड़ाके' का गठन किया है जो पुरुष कमांडो के साथ मिलकर नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दे रही हैं। टीम में 30 महिलाएं हैं शामिल पल्लव बताते हैं कि यह राज्य का पहला डीआरजी प्लाटून है जिसमें सभी महिलाएं हैं। इसमें शामिल 30 महिलाओं में से 10 आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सली हैं जो आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पत्नी हैं। वहीं 10 महिला कमांडो सहायक आरक्षक हैं। यह पूर्व में सलवा जुडूम आंदोलन की हिस्सा थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंतेवाड़ा में डीआरजी के पांच प्लाटून हैं और अब छठी प्लाटून महिलाओं की है जिसका नेतृत्व पुलिस उपअधीक्षक दिनेश्वरी नंद कर रही हैं। डीआरजी का उद्देश्य नक्सलों का सफाया राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डीआरजी के दल को सबसे तेज माना जाता है। यह दल स्थानीय युवा और आत्मसमर्पित नक्सलियों का समूह है जो यहां की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हैं। डीआरजी ने पिछले कुछ वर्षों में नक्सल विरोधी कई अभियानों में सफलता पाई है और यह दल अब नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल का बड़ा हथियार है। डीआरजी का उद्देश्य अपनी खोई हुई भूमि को फिर से प्राप्त करना और इसे माओवादी हिंसा से मुक्त कराना है। पहली बार डीआरजी सदस्यों को मिला महिला कमांडो का साथपल्लव ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान यह महिला प्लाटून नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा रही है, जिसमें अलग-अलग घटनाओं में तीन नक्सल कमांडरों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब क्षेत्र में पुरुष डीआरजी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिला डीआरजी कमांडो नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हो रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों के वाहन में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें करीब 15 जवान शहीद हो गए थे। इनके साथ गाड़ी का ड्राइवर भी मारा गया था। इस घटना के बाद से सुरक्षाकर्मियों की तरफ से नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WhatsApp से होगी शॉपिंग, नए फीचर के बाद बदलेगा यूजर एक्सपीरिएंसWhatsApp से होगी शॉपिंग, नए फीचर के बाद बदलेगा यूजर एक्सपीरिएंसWhatsApp Shopping - जल्द ही इस तरह का ऑप्शन आपको भी मिल सकता है. WhatsApp बिजनेस के लिए कंपनी ने प्रोडक्ट कैटलॉग का ऑप्शन दिया है. यानी कंपनियां अब आपको वॉट्सऐप पर ही प्रोडक्ट सेलेक्ट करने को कह सकती हैं.
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रामोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रासारे जहां में चुनावी चर्चा / मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रा NarendraModi Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 PrimeMinister
Read more »

शोपियां के इमाम साहिब में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेरशोपियां के इमाम साहिब में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेरअफवाह फैलने की आशंका से इलाके में इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद कर दी गई है माना जा रहा है कि आतंकियों का मकसद चुनाव में खलल डालना था | Security Forces killed Terrorist in encounter in Jammu and Kashmir news and updates
Read more »

बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

पुलवामा के पोलिंग बूथ में फेंका ग्रेनेड, पश्चिम बंगाल में BJP-TMC नेताओं में फिर झड़पपुलवामा के पोलिंग बूथ में फेंका ग्रेनेड, पश्चिम बंगाल में BJP-TMC नेताओं में फिर झड़पहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: Lok Sabha Election 2019 के 5वें चरण के तहत आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें यूपी की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश की 7-7, बिहार की 5, झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है।
Read more »

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपबंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »

तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiतस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:51