थाईलैंड के चिआंग माई शहर के 'कैन डू बार' में बैठी सारी महिलाएं सेक्स वर्कर हैं. यहीं वे अपने ग्राहकों से मिलती हैं. ये सेक्स वर्कर बाकी थाई सेक्स वर्कर्स से अलग हैं. Thailand
थाईलैंड के उत्तर में चिआंग माई शहर के 'कैन डू बार' में बैठी सारी महिलाएं सेक्स वर्कर हैं. यहीं वे अपने ग्राहकों से मिलती हैं. वे इस बार की सामूहिक मालकिन भी हैं. आम तौर पर देश की बाकी सेक्स वर्करों को ना मिलने वाली चीजें इन्हें मिलती हैं, जैसे स्वास्थ्य बीमा, काम के तय घंटे और ब्रेक भी.
इस बार की शुरुआत 2006 में हुई थी. बैंकॉक की विश्व प्रसिद्ध रेड लाइट डिस्ट्रिक में इसे स्थापित किया था एक गैरलाभकारी संगठन 'एमपावर फाउंडेशन' ने. मकसद था सेक्स उद्योग से जुड़ी महिलाओं को काम के लिए एक अच्छा माहौल देना. सेक्स उद्योग से जुड़े हजारों थाई और प्रवासी लोगों ने एमपावर के इस प्रयोग से काफी कुछ सीखा है. जैसे कि बार और मसाज पार्लर मालिकों से अपने काम के लिए सही कीमत के लिए मोलभाव करना, काम के लिए बेहतर नियम बनवाना और सरकार पर इसका दबाव बनाना कि उनके काम को मान्यता मिले जिससे उनकी आय, सुरक्षा और हालात सुधरें.करीब आठ सालों से सेक्स के पेशे में लगी 30 साल की माई चांता बताती है,"लोग हमें बोलते हैं कि ये काम बंद करके हमें सिलाई कढ़ाई या कुछ खाना पकाने जैसा काम करना चाहिए. लेकिन मैं पूछती हूं कि केवल ऐसे ही काम उचित क्यों माने जाते हैं?" माई कहती है कि"हमने यही काम चुना है और हमें इसमें गर्व है. हमें संतोष है कि हम भी बाकी लोगों की तरह ही काम करते हैं." दुनिया भर में लाखों महिलाएं सेक्स वर्क से पैसे कमाने का रास्ता चुनती हैं. फिर भी केवल कुछ ही देशों में इसे वैध माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स, सेनेगल और पेरू जैसे गिने चुने देशों के अलावा बाकी सब जगह ये वर्कर तरह तरह के दुर्व्यवहार के शिकार बनते हैं.12. इंडोनेशिया: 2.25 अरब डॉलर इंडोनेशिया में देह व्यापार गैरकानूनी है. इसे नैतिक अपराध माना जाता है. लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में देह व्यापार काफी फैला हुआ और संगठित है. यूनिसेफ के मुताबिक इंडोनेशिया में देह व्यापार से जुड़ी 30 फीसदी युवतियां नाबालिग है.स्विट्जरलैंड में देह व्यापार के अड्डे को आम तौर पर"सेक्स रूम" कहा जाता है. इसे सरकार से वित्तीय मदद भी मिलती है. यह शहर के केंद्र से बाहर होते हैं. वहां शावर, लॉकर, डेस्क और वॉशिंग मशीन भी होती है. ज्यूरिख शहर ने तो देह व्यापार के ठिकाने को शहर से दूर बसाने के लिए 26 लाख डॉलर भी दिए.तुर्की में देह व्यापार कानूनी है लेकिन देह व्यापार को बढ़ावा देना प्रतिबंधित है. तुर्की का अप्रावसन कानूनी देह व्यापार के लिए तुर्की आने की इजाजत नहीं देता है. लेकिन इसके बावजूद तुर्की 10वें नबंर पर है.देह व्यापार फिलीपींस में गैरकानूनी है. लेकिन सब जानते हैं कि फिलीपींस सेक्स टूरिज्म के लिए किस हद तक बदनाम है. बहुत ज्यादा गरीबी और इंटरनेट तक आसान पहुंच ने इस देश को सेक्स टूरिज्म के लिए चुंबक जैसा बना दिया है. बच्चे और नाबालिग भी इसका शिकार हो रहे हैं.यह देश भी सेक्स टूरिज्म के लिए मशहूर है. थाइलैंड में देह व्यापार कानूनी है. यहां खास जगहों पर ही देह व्यापार की अनुमति है. स्थानीय अधिकारी कभी कभार यौनकर्मियों की रक्षा भी करते हैं. वियतनाम युद्ध के बाद से ही थाइलैंड सेक्स टूरिज्म के लिए मशहूर हुआ.आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे बड़े देश, भारत में देह व्यापार से जुड़ा कानून बड़ा उलझा हुआ है. पैसे के लिए सेक्स करना कानूनी है लेकिन सार्वजनिक जगहों पर, होटल में ऐसा करना, अड्डा चलाना या इसे बढ़ावा देना गैरकानूनी है. निजी आवास में बालिग के साथ आपसी सहमति से सेक्स करना कानूनी है.हालांकि दक्षिण कोरिया में यह गैरकानूनी है लेकिन कोरियन वुमेन्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयान करती है. दक्षिण कोरिया में देह व्यापार का कारोबार 12-13 अरब डॉलर का है. यह जीडीपी का 1.6 फीसदी है. रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के 20 से 64 साल के 20 फीसदी पुरुष महीने में औसतन 580 डॉलर देह व्यापार पर खर्च करते हैं.अमेरिका में आम तौर पर देह व्यापार कानूनी है. हालांकि नेवाडा राज्य के कुछ इलाकों में यह गैरकानूनी है. अमेरिका में देह व्यापार के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन किया जा सकता है. इस कारोबार से जुड़े लोगों को टैक्स, कर्मचारियों की हिफाजत, न्यूनतम मजदूरी, बीमा, मेडिकल जांच के नियम मानने पड़ते हैं.अनुमान के मुताबिक जर्मनी में 40,000 सेक्स वर्कर हैं. यह कानूनी है लेकिन सामाजिक दशा और अधिकारों से जुड़े कई नियम हैं. यौनकर्मियों को दूसरे पेशों की तरह सामाजिक सुरक्षा मिल सकती है. देह व्यापार के लिए मजबूर करना या स्थिति का लाभ उठाना अपराध है.देह व्यापार जापान के इतिहास के साथ जुड़ा है. 1956 के एंटी प्रोस्टिट्यूशन एक्ट के मुताबिक,"कोई भी व्यक्ति यौनकर्मी नहीं बनेगा और ना ही ग्राहक बनेगा." कानूनी कमियों के चलते जापान में सेक्स उद्योग शुरू हुआ, यह उद्योग खुद को देह व्यापार नहीं कहता है.यूएन यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक 39 फीसदी स्पेनिश पुरुषों ने एक बार यौनकर्मी से संबंध बनाए हैं. 2009 में स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक सर्वे किया जिसमें 32 फीसदी पुरुषों ने यह स्वीकारा. यह हॉलैंड और ब्रिटेन की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है.दुनिया का सबसे बड़ा यौन कारोबार उस देश में होता है जहां देह व्यापार गैरकानूनी है. चीन में सरकार यौनकर्मियों के साथ अपराधियों की तरह पेश आती है. समय समय पर छापे मारे जाते हैं लेकिन इसके बावजूद चीन के मसाज पार्लरों, बारों और नाइट क्लबों में यह फलता फूलता रहा है.थाईलैंड में इतनी बड़ी सेक्स इंडस्ट्री होने के बावजूद इस काम से जुड़े लोगों के प्रति बहुत दुराग्रह हैं. देह व्यवसाय करना अवैध है और इसके लिए सजा और जुर्माना हो सकती है. कम उम्र की लड़कियों से सेक्स करने वाले ग्राहकों को छह साल तक की जेल हो सकती है. 2014 की यूएनएड्स रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड में करीब सवा लाख सेक्स वर्कर हैं. एडवोकेसी समूहों की मानें तो असली संख्या इसके दोगुनी होगी, जिसमें पड़ोसी देशों म्यांमार, लाओस, कम्बोडिया और वियतनाम से आए हजारों प्रवासी भी शामिल हैं. थाईलैंड में इस स्तर पर सेक्स इंडस्ट्री तब फैली, जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने यहां अपनी मिलिट्री बेस बनाया था. फिर वियतनाम युद्ध के दौरान इसका और विस्तार हुआ, जब अमेरिकी सेनाएं खाली समय में मनोरंजन के लिए बैंकॉक जाने लगीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज इन 2 राशि वालों के लिए विदेश जाने के बन रहे हैं शुभ योगHoroscope Today, May 13, 2019 (आज का राशिफल): कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। लेन-देन के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं।
Read more »
दिल्ली में 2014 के मुकाबले 5% कम वोटिंग, जानें क्या हैं इस जनादेश के मायनेदिल्ली में हुई 60 प्रतिशत वोटिंग भले ही 2014 से कम है, लेकिन उससे पहले हुए लोकसभा चुनावों की वोटिंग का ट्रेंड देखा जाए तो आंकड़े थोड़ा हैरान करने वाले हैं. 1977 से लेकर 2009 तक ऐसे तीन ही मौके आए हैं जब दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत 60 पार कर पाया हो. साल 1977 में यहां सबसे ज्यादा 71.3 फीसदी वोटिंग हुई थी. इसके बाद 1980 में 64.9 और 1984 में 64.5 फीसदी वोटिंग हुई.
Read more »
नंदी बाबा सपा की सभा में पूछते हैं- कसाइयों के मित्र कहां हैं: योगी आदित्यनाथLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
टीम इंडिया से कहीं ज्यादा फिट है वर्ल्ड कप खेलने वाली PAK क्रिकेट टीम - Sports AajTakइंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया को सबसे प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है. टीम
Read more »
इन राशियों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने के हैं आसारHoroscope Today, May 14, 2019 (आज का राशिफल): मीन राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। आय में भी कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।
Read more »
12वीं के टॉपर दीपक के पापा राजमिस्त्री तो पलक के पिता हैं टेलरदैनिक भास्कर प्लस एप से दीपक ने साझा किए अपने अनुभव | HBSE Haryana Board Class 12th Results: Meet HBSE 12th toppers, Check Marks on bseh.org.in and indiaresult.in
Read more »
आज इन राशि वालों की इनकम बढ़ने की है संभावना, जानें यहांHoroscope Today, May 16, 2019 (आज का राशिफल): मकर राशिफल: किसी करीबी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। नौकरी करने वालों का आज कार्यस्थल पर झगड़ा होने की संभावना है।
Read more »
BHIM App से बिना इंटरनेट के भी होते हैं पैसे ट्रांसफर, जानिए खास फीचर्स के बारे में...– News18 हिंदीमोबाइल फोन से फंड ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आइए जानें BHIM ऐप के नए फीचर्स के बारे में...
Read more »
