थाइलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई जारी, 33 की मौत, करीब 2 लाख लोग हुए विस्थापित

Thailand Cambodia Conflict News

थाइलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई जारी, 33 की मौत, करीब 2 लाख लोग हुए विस्थापित
Preah Vihear Temple DisputeBorder Clashes Thailand CambodiaASEAN Mediation
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शिव मंदिर को लेकर तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और लगभग 170000 विस्थापित हो गए। दोनों देशों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। कंबोडिया ने 12 लोगों के मरने की सूचना दी जिससे मरने वालों की संख्या 13 हो गई जबकि थाईलैंड में 20 लोग मारे...

एपी, बैंकाक। शिव मंदिर को लेकर थाइलैंड और कंबोडिया का संघर्ष शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों ओर से हो रही फायरिंग और गोलाबारी में अभी तक 33 लोग मारे गए हैं और करीब 1,70,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संघर्ष रोकने के लिए दोनों पक्षों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रसात ता मोआन थोम मंदिर के नजदीक लैंडमाइन विस्फोट से थाइलैंड के पांच सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एकाएक बढ़ गया था और उसकी परिणति गुरुवार सुबह लड़ाई छिड़ने से हुई। सीमा पर छिड़ी हुई है लड़ाई दोनों देशों की 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई छिड़ी हुई है। कंबोडिया ने शनिवार की लड़ाई में अपने 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इन्हें मिलाकर तीन दिनों की लड़ाई में वहां मरे लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। जबकि थाइलैंड में 20 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और चीन ने संघर्षविराम के लिए दोनों देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा है कि लड़ाई के बीच कंबोडिया के कोह कोंग प्रांत के नजदीक समुद्र में थाई नौसेना के चार युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं और चार अन्य वहां आ रहे हैं। कंबोडियो में कितने लोगों की हुई मौत? ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। नौसेना की यह तैनाती कंबोडिया पर थाइलैंड का आक्रमण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक की लड़ाई में कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए हैं। कंबोडिया में करीब 38 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के आरोपों को गलत बताते हुए प्रतिद्वंद्वी देश पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। लाओस को भी हुआ नुकसान थाइलैंड के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमलों से पड़ोसी देश लाओस को भी नुकसान हुआ है। वहां के कई घरों और संपत्तियों को कंबोडियाई गोलाबारी से नुकसान हुआ है, हजारों लोगों को ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। अमेरिका के सामने पाकिस्तान का 'यू-टर्न', TRF को माना आतंकी संगठन; 2023 में भारत ने लिया था एक्शन.

एपी, बैंकाक। शिव मंदिर को लेकर थाइलैंड और कंबोडिया का संघर्ष शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोनों ओर से हो रही फायरिंग और गोलाबारी में अभी तक 33 लोग मारे गए हैं और करीब 1,70,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संघर्ष रोकने के लिए दोनों पक्षों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रसात ता मोआन थोम मंदिर के नजदीक लैंडमाइन विस्फोट से थाइलैंड के पांच सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एकाएक बढ़ गया था और उसकी परिणति गुरुवार सुबह लड़ाई छिड़ने से हुई। सीमा पर छिड़ी हुई है लड़ाई दोनों देशों की 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर दर्जन भर जगह लड़ाई छिड़ी हुई है। कंबोडिया ने शनिवार की लड़ाई में अपने 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है। इन्हें मिलाकर तीन दिनों की लड़ाई में वहां मरे लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। जबकि थाइलैंड में 20 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका और चीन ने संघर्षविराम के लिए दोनों देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कहा है कि लड़ाई के बीच कंबोडिया के कोह कोंग प्रांत के नजदीक समुद्र में थाई नौसेना के चार युद्धपोत लंगर डाले हुए हैं और चार अन्य वहां आ रहे हैं। कंबोडियो में कितने लोगों की हुई मौत? ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। नौसेना की यह तैनाती कंबोडिया पर थाइलैंड का आक्रमण है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक की लड़ाई में कंबोडिया के पांच सैनिक और आठ नागरिक मारे गए हैं। कंबोडिया में करीब 38 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जबकि थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के आरोपों को गलत बताते हुए प्रतिद्वंद्वी देश पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। लाओस को भी हुआ नुकसान थाइलैंड के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमलों से पड़ोसी देश लाओस को भी नुकसान हुआ है। वहां के कई घरों और संपत्तियों को कंबोडियाई गोलाबारी से नुकसान हुआ है, हजारों लोगों को ठिकाने छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। अमेरिका के सामने पाकिस्तान का 'यू-टर्न', TRF को माना आतंकी संगठन; 2023 में भारत ने लिया था एक्शन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Preah Vihear Temple Dispute Border Clashes Thailand Cambodia ASEAN Mediation International Pressure Thailand Cambodia Thai Navy Cambodia Cambodia Casualties Thailand Casualties Displaced Persons Conflict Laos Shelling

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ट्रेनों के सभी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों की सेफ्टी बढ़ेगी, बदमाशों की भी होगी पहचानट्रेनों के सभी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों की सेफ्टी बढ़ेगी, बदमाशों की भी होगी पहचानCCTV Cameras in Coaches: यात्रियों की सुरक्षा और बदमाशों की पहचान के लिए रेलवे ट्रेनों के सभी डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। करीब चार लाख कैमरे लगाए जाएंगे।
Read more »

बंगबंधु की समाधि को नापाक करने की कोशिश... गोपालगंज हिंसा पर भड़कीं शेख हसीना , यूनुस को बताया भीड़तंत्र का गॉडफादरबंगबंधु की समाधि को नापाक करने की कोशिश... गोपालगंज हिंसा पर भड़कीं शेख हसीना , यूनुस को बताया भीड़तंत्र का गॉडफादरबांग्लादेशी सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच इस हफ्ते टकराव देखने को मिला है। गोपालगंज में हुए इस टकराव में चार लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
Read more »

थाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के सैन्‍य ठिकाने पर बोला हवाई हमला, भारत के पड़ोस में भीषण जंग, जानें क्‍यों लड़ रहे 2 एशियाई देशथाइलैंड की सेना ने कंबोडिया के सैन्‍य ठिकाने पर बोला हवाई हमला, भारत के पड़ोस में भीषण जंग, जानें क्‍यों लड़ रहे 2 एशियाई देशथाईलैंड और कंबोडियाई के बीच सीमा पर गोलीबारी और राजदूत वापस बुलाए जाने के बाद युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। थाईलैंड ने कंबोडिया में बमबारी की है।
Read more »

कंबोडियाई सैनिकों की गोलीबारी में 12 थाई लोगों की मौत: थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले किए, F-...कंबोडियाई सैनिकों की गोलीबारी में 12 थाई लोगों की मौत: थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले किए, F-...Thailand Cambodia Military Air Strike Updateकंबोडिया और थाईलैंड के बीच विवाद 16 जुलाई को बढ़ा था, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर लैंडमाइंस बिछाने का आरोप लगाया, जिसमें 4 सैनिक घायल हुए थे।
Read more »

थाईलैंड-कंबोडिया का संघर्ष पूर्ण युद्ध में बदलेगा... थाई नेता की चेतावनी, क्या भारत के पड़ोस में छिड़ने जा रही लंबी जंगथाईलैंड-कंबोडिया का संघर्ष पूर्ण युद्ध में बदलेगा... थाई नेता की चेतावनी, क्या भारत के पड़ोस में छिड़ने जा रही लंबी जंगथाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर लड़ाई तेज होता जा रहा है। सीमा पर झड़पों के बाद गोलीबारी और रॉकेट हमलों के अलावा लड़ाकू विमान से बमबारी भी गई है।
Read more »

सैन्य ताकत में कंबोडिया से काफी आगे है थाईलैंड, अमेरिका ने दिया है अपना एडवांस फाइटर जेटसैन्य ताकत में कंबोडिया से काफी आगे है थाईलैंड, अमेरिका ने दिया है अपना एडवांस फाइटर जेटथाईलैंड और कंबोडिया के बीच दूसरे दिन भी भीषण लड़ाई जारी रही जिसमें विमानों टैंकों और तोपों का इस्तेमाल हो रहा है। थाईलैंड को ज्यादा नुकसान हुआ है उसके सात सैनिकों समेत 20 लोग मारे गए हैं और करीब डेढ़ लाख लोगों को सीमा से हटाना पड़ा है। कंबोडिया ने नुकसान सार्वजनिक नहीं किया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:47:38