CCTV Cameras in Coaches: यात्रियों की सुरक्षा और बदमाशों की पहचान के लिए रेलवे ट्रेनों के सभी डिब्बों और इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। करीब चार लाख कैमरे लगाए जाएंगे।
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने चोर-उचक्कों और अन्य तरह से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय किया है कि वह अपने तमाम 74 हजार डिब्बों और 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए करीब चार लाख कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें एआई का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरे फेसियल रिकग्निशन सिस्टम से लैस होंगे। ताकि ट्रेनों में सक्रिय वांटेड बदमाशों और संगठित गिरोह की समय रहते पहचान भी की जा सके। इसके लिए शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इंजनों और डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति की समीक्षा भी की थी। इसमें नॉर्दन रेलवे में डिब्बों और इंजनों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल कामयाब होने पर इसे देश की तमाम ट्रेनों और इंजनों में लगाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में रेलवे बोर्ड के भी तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग में तय किया गया कि 74 हजार ट्रेन डिब्बों में से प्रत्येक कोच में चार-चार डोम कैमरे और 15 हजार इंजनों में प्रत्येक में छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके अलावा जरूरत के मुताबिक अन्य जगहों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।हमसे ना रहा जाएगा.
.. एम्प्लॉई ने 3 महीने में ही छोड़ दिया बेंगलुरु, कारण जानकर आप भी सिर पकड़ लेंगेकम लाइट में भी ले सकेंगे फुटेजकैमरों की क्वालिटी भी ऐसी होगी, जो 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार और कम लाइट में भी हाई क्वालिटी वाली फुटेज ले सकें। यात्रियों की निजता का ख्याल रखते हुए डिब्बों में कैमरे कोच के बीच में नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि यह कोच के चारों गेटों के आसपास कॉरिडोर में लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों के साथ आए दिन होने वाली बदमाशों और संगठित गिरोह द्वारा चोरी-चकारी, जहरखुरानी के मामले और अन्य तरह के अपराधों पर रोक लगाना है।कहां-कहां लगाए जाएंगे कैमरे?360 डिग्री कवरेज के लिए प्रत्येक रेल डिब्बे में 4 डोम सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर 2 और प्रत्येक लोकोमोटिव में 6 होंगे। इनमें लोकोमोटिव के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा लगाया जाएगा। जबकि प्रत्येक कैब में आगे और पीछे में एक-एक डोम सीसीटीवी कैमरा और डेस्क पर 2 माइक्रोफोन भी लगाए जाएंगे।
Cctv Camera In Train Coaches Rail Minister Ashwini Vaishnaw Train Passengers Safety ट्रेन के कोचों में सीसीटीवी कैमरे ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा फेसियल रिकग्निशन सिस्टम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सीसीटीवी कैमरे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहाड़ों की रानी शिमला तक चलेंगी AC वाली ट्रेनें, पर्यटकों के लिए शानदार होगा ये एक्सपीरियंस; कब होगी शुरुआत?शिमला तक चलने वाले विस्टाडोम कोच Shimla Toy Train में मिली खामियों को दूर करने के लिए कपूरथला से इंजीनियर आ रहे हैं। कोच में एसी कूलिंग और खिड़कियों में कमियां पाई गई हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे इन कोचों के किराए में बढ़ोतरी पर भी विचार कर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोचों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए...
Read more »
आईसीएमआर के सस्ते टेस्ट किट से जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर की पहचान में मिलेगी मददआईसीएमआर के सस्ते टेस्ट किट से जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर की पहचान में मिलेगी मदद
Read more »
लेकसिटी में हल्की फुहारों के बाद ठंडक: उदयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए बादलउदयपुर संभाग के सभी जिलो में आज बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है।
Read more »
भारत अंतरिक्ष में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए 52 एआई-आधारित सैटेलाइट लॉन्च करने वाला हैभारत पाकिस्तान से लेकर चीन तक सभी सेफ्टी गार्ड की निगरानी के लिए अंतरिक्ष में अपनी सेना का एक नया पहलू तैयार कर रहा है।
Read more »
राजसमंद में छाए घने बादल: दोपहर तक नहीं हुई बारिश, उमस से लोग परेशानराजसमंद में आज भी आसमान में बादल छाए हुए है। बादलों के कारण आज भी बारिश की संभावना बनी, पिछले 24 घंटों के दौरान 27 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
Read more »
यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे सभी कोचों में लगाएगा सीसीटीवी कैमरेयात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे सभी कोचों में लगाएगा सीसीटीवी कैमरे
Read more »
