Cyclone Ditwah Rainfall LIVE Photos Update; Tamil Nadu Puducherry andhra pradesh | Sri Lanka
चक्रवात दितवाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित रीजनल मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम 1 दिसंबर की सुबह उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से करीब 20 किमी की मिनिमम दूरी पर रहेगा। राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, आंध्र प्रदेश में चक्रवात से प्रभावित होने वाले जिलों में करीब 7900 गर्भवती महिलाओं की पहचान की है। इनमें से रविवार को 375 महिलाओं को पहले ही सुरक्षित रूप से अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी महिलाओं को भी शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। वहीं चक्रवात से प्रभावित होने वाले पुडुचेरी में सोमवार को स्कूल बंद रखे गए हैं। भारत के राज्यों में प्रवेश से पहले चक्रवात ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई है। यहां अबतक 200 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। इतने ही लोग लापता हैं। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम साइक्लोन वार्निंग सेंटर के जगन्नाथ कुमार ने बताया- तूफान दितवाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर श्रीलंका के पास से आगे बढ़कर अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास स्थित है। कुमार ने बताया तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा में कुड्डालोर से 100 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, कराईकल से 100 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में, पुडुचेरी से 110 किमी दक्षिण-पूर्व, वेदरन्यम से 140 किमी उत्तर-पूर्व और चेन्नई से 180 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में तट के बराबर से आगे बढ़ रहा है।मौसम विभाग ने तूफान दितवाह के चलते तमिलनाडु के कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर रविवार को दिनभर बारिश हुई। NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित की हैं। IMD ने मछुआरों के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन तट, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के साथ और उसके आस-पास समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। यहां 60-80 kmph की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़कर 90 kmph तक पहुंच सकती हैं। 1 दिसंबर को हवा की रफ्तार थोड़ी कम होकर 45-55 kmph होने की उम्मीद है, जो बढ़कर 65 kmph तक पहुंच सकती है।रामेश्वरम-चेन्नई सेक्टर में 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है।पुडुचेरी में साइक्लोन से निपटने के लिए 2 NDRF टीम तैनात की गईं।3 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।तस्वीर पुडुचेरी की है। यहां पर तूफान दितवाह के असर के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठीं।तमिलनाडु के नागापट्टिनम में समुद्र किनारे रखीं दर्जनों नाव। मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।तस्वीर श्रीलंका के कोलंबो की है। यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने वहां फंसे भारतीयों को रेस्क्यू किया।भारत ने साइक्लोन दितवाह से तबाही के कारण श्रीलंका की मदद के लिए शनिवार को ऑपरेशन सागर बंधु लॉन्च किया। विदेश मंत्री एस.
जयशंकर ने X पर बताया कि भारतीय वायुसेना का IL-76 एयरक्राफ्ट कोलंबो पहुंचा है। NDRF के 80 कर्मियों की टीमों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से अब लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है।राजस्थान में जमा किया जा रहा पाकिस्तान का गोला-बारूद:उज्जैन में नदी में कूदे युवक-युवती:उत्तराखंड के मौलाना को NIA ने 20 घंटे बाद छोड़ा:यूपी में दिखेगा दितवाह तूफान का असरप्रदेश में सबसे ठंडा रहा कानपुर, पारा 7.7°C पहुंचाचित्तौड़गढ़ में फिर बदला मौसम, रात का पारा गिराछत्तीसगढ़ में पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़काभोपाल में 6 दिन बाद फिर शीतलहर...पारा 8.6°
Tamil Nadu Puducherry Andhra Pradesh | Sri Lanka
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Cyclone Senyar: স্থলভাগ থেকে দূরে, এখনই সেনিয়ার-এর দাপটে বিপর্যয় শুরু...বন্ধ স্কুল-কলেজ! টানা ৪ দিন চলবে দুর্যোগ...Cyclone Senyar Update: Cyclone Senyar starts to batter Tamil Nadu most, heavy rainfall
Read more »
Cyclone Ditwah Update: সেনিয়ারের পর এবার ধেয়ে আসছে অতি শক্তিশালী ঘূর্ণিঝড় দিতোয়া! ফুঁসছে বঙ্গোপসাগর... আর ১২ ঘণ্টায় সব ওলটপালট?Cyclone Ditwah brewing in Bay of Bengal Tamil Nadu Andhra on alert
Read more »
Cyclone Ditwah: ল্যান্ডফলের আগেই ভয়ংকর তাণ্ডব! দিতোয়া কাড়ল ৫৬ প্রাণ! বন্ধ স্কুল-কলেজ, স্তব্ধ জীবন... ভারতেও রেড অ্যালার্ট...Cyclone Ditwah Update: Cyclone Ditwah Claims 46 Lives In Sri Lanka, 23 Missing, moving towards Tamil Nadu, landfall in 48 hours, Red alert
Read more »
साइक्लोन दितवाह- तमिलनाडु में बारिश, 54 फ्लाइट्स कैंसिल: पुडुचेरी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं रोकीं; श्रीलंका ...IMD Weather (Cyclone Ditwah) Rainfall Damage Situation Update; Follow Tamil Nadu, Andhra Pradesh and Puducherry Cyclone Ditwah Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Cyclone Ditwah: Death Toll Rises To 123, India Launches Operation Sagar Bandhu For AssistanceCyclone Ditwah Update: The Disaster Management Centre (DMC) has reportedly said that the destruction caused by Cyclone Ditwah has affected communities across Sri Lanka.
Read more »
Cyclone Ditwah: সন্ধেতেই তাণ্ডব শুরু ঘূর্ণিঝড় দিতোয়া-র! জেলায় জেলায় জারি রেড অ্যালার্ট, বন্ধ স্কুল-কলেজ...Heavy rain strong winds blowing in Tamil Nadu as Cyclone Ditwah coming close to coastline
Read more »
