तीसरा टेस्ट: सरफराज और रोहित को अंपायरों ने क्यों दी चेतावनी?
मुंबई, 1 नवंबर । बेंगलुरु और पुणे टेस्ट में जीत के साथ कीवी टीम वानखेड़े में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में है। वहीं, दूसरी ओर भारत हर हाल में इस अनचाहे रिकॉर्ड से बचना चाहेगी। इसलिए टीम इंडिया मैदान पर काफी आक्रामक नजर आ रही है। इस बीच भारतीय फील्डर सरफराज खान को अंपायर ने चेतावनी दी। मुंबई टेस्ट के पहले दिन सरफराज खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि अंपायरों को उनसे बात करनी पड़ी। उन्हें चेतावनी तक दी गई और यही नहीं कप्तान रोहित शर्मा से भी उनकी शिकायत की गई। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने सरफराज और रोहित को बुलाया और पारी के 32वें ओवर से पहले तीनों के बीच लंबी चर्चा हुई। अंपायर जाहिर तौर पर नाखुश थे क्योंकि बल्लेबाज के करीब फील्डिंग कर रहे सरफराज बार-बार बल्लेबाजों को कुछ कह रहे थे। सरफराज खान इतना ज्यादा बोल रहे थे कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का ध्यान भंग होने लगा। इसके बाद डैरेल मिचेल ने उनकी शिकायत कर दी। रोहित शर्मा ने सरफराज का बचाव किया और इस बीच विराट कोहली भी इस चर्चा में शामिल हुए। भारतीय खिलाड़ी को बातचीत कम करने को कहा गया, विशेषकर तब जब गेंद सक्रिय हो। रोहित शर्मा ने बात को खत्म करते हुए अंपायर को आश्वस्त किया। चर्चा समाप्त होने के बाद उन्होंने और मिचेल ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया। इससे पहले, भारत ने सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड के तीन विकेट चटका दिए थे। जब टॉम लैथम ने वानखेड़े के विकेट पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जहां शुरुआती सेशन में ही पिच टर्न लेने लगती है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 180 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी क्रीज पर हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नेतन्याहू सहित इन नेताओं को खत्म करने की ईरान ने दी धमकी, लिस्ट जारी करके दी चेतावनीनेतन्याहू सहित इन नेताओं को खत्म करने की ईरान ने दी धमकी, लिस्ट जारी करके दी चेतावनी विदेश Iran threatens eliminate leaders including Netanyahu issued Most Wanted List
Read more »
ईरान ने गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन, इजरायल को चेतावनी दीईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सीरिया यात्रा के दौरान गाजा और लेबनान में युद्ध विराम का समर्थन किया और इजरायल को किसी भी हमले का जवाब देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान सभी परिस्थितियों में सीरिया का समर्थन जारी रखेगा।
Read more »
PAK vs ENG: टेस्ट में पाकिस्तान की लगातार छठी हार, इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई, ब्रूक-रूट के बाद जैक लीच चमकेपाकिस्तान की टीम की यह टेस्ट में लगातार छठी हार है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम को लगातार तीन टेस्ट और बांग्लादेश ने लगातार दो टेस्ट में हराया था।
Read more »
इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को दी पारी से मातइंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को दी पारी से मात
Read more »
सरफराज ने जड़ा पहला शतक, दिखा जोशीला जश्न, कोहली-रोहित का रिएक्शन VIRALन्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद सरफराज खान का आक्रामक जश्न देखने लायक था, इस दौरान कोहली-रोहित और कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने लायक था.
Read more »
तीसरा टेस्ट: सुंदर ने झटके दो विकेट, न्यूजीलैंड लंच तक 92/3तीसरा टेस्ट: सुंदर ने झटके दो विकेट, न्यूजीलैंड लंच तक 92/3
Read more »
