तमिलनाडु विधानसभा ने जातिगत जनगणना के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

United States News News

तमिलनाडु विधानसभा ने जातिगत जनगणना के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi

तमिलनाडु विधानसभा ने बुधवार को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा पेश जातिगत जनगणना से जुड़ा एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से सामान्य जनगणना के साथ-साथ देशव्यापी जातिगत जनगणना कराने की मांग की.

की खबर के मुताबिक इस प्रस्ताव में कहा गया है, ‘यह सदन इस बात को स्वीकार करता है कि भारत के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार में समान अधिकार व समान अवसर प्रदान करने के लिए नीतियां बनाने को लेकर जातिगत जनगणना करना बेहद आवश्यक है. इसलिए यह सदन सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से जनगणना का काम तुरंत शुरू करने का आग्रह करता है, जो साल 2021 से लंबित है. इसके साथ ही सदन द्वारा जाति आधारित जनगणना की भी मांग की जाती है.’ मालूम हो कि जाति जनगणना की मांग हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों में से एक थी. राज्य स्तर पर जातिगत जनगणना के सवाल पर मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकारों के पास जाति पर डेटा एकत्र करने और उनके आधार पर कानून का मसौदा तैयार करने की सीमाएं हैं, जिन्हें कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी पट्टाली मक्कल काची के विधायकों ने सत्तारूढ़ द्रमुक से अपने दम पर जाति जनगणना कराने का आग्रह किया था. हालांकि, तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. हालांकि, बुधवार को अन्नाद्रमुक के विधायकों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था. इन विधायकों को कल्लाकुरिची त्रासदी का मुद्दा उठाने के लिए इस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था, जिसमें 63 लोगों की जान चली गई थी. विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने सदन से बाहर होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह हमारी अन्नाद्रमुक सरकार थी जिसने जातिगत जनगणना के लिए काम शुरू किया था. लेकिन हमारे बाद आई द्रमुक सरकार सिर्फ नाटक कर रही है. राज्य के पास जातिगत जनगणना कराने की शक्ति है.’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में जातियों, समुदायों और जनजातियों का डेटा एकत्र करने के लिए 2020 में सेवानिवृत्त जस्टिस ए. कुलशेखरन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी. उन्होंने समिति को छह महीने का विस्तार नहीं देने के लिए मई 2021 में सरकार बनाने वाली द्रमुक को दोषी ठहराया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी सवाल कि स्टालिन का यह बताने का नैतिक दायित्व है कि उन्होंने समिति को विस्तार क्यों नहीं दिया.नगालैंड में बीस साल बाद निकाय चुनाव होने के क्या मायने हैं?बार काउंसिल ने वकीलों के संगठनों से नए आपराधिक क़ानूनों का विरोध न करने को कहा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस राज्य को मिलने जा रहा है नया IIM, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; पीएम मोदी देंगे सौगातअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह बताया कि नए आईआईएम के लिए शिक्षा मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी इसकी सौगात राज्य को देंगे।
Read more »

UP: योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, कुंभ की तैयारियों के लिए आवंटित किए 2500 करोड़ रुपयेUP: योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, कुंभ की तैयारियों के लिए आवंटित किए 2500 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कुल 41 प्रस्ताव रखे गए हैं।
Read more »

MP में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार, CM ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरीMP में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार, CM ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है. इस कदम से न केवल बाजारों में आर्थिक विकास होगा, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी. जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे.
Read more »

चीन के खिलाफ G-7 एकजुट: आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी; रूस की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर भी होगी कार्रवाईचीन के खिलाफ G-7 एकजुट: आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी; रूस की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर भी होगी कार्रवाईशिखर सम्मेलन के दूसरे दिन जी-7 में शामिल मेजबान इटली के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और कनाडा ने चीन के खिलाफ दो संकल्पों को मंजूरी दी।
Read more »

प्रकृति को कैसे बचाएगा 'ईयू नेचर लॉ'प्रकृति को कैसे बचाएगा 'ईयू नेचर लॉ'यूरोपीय संघ (ईयू) के पर्यावरण मंत्रियों ने क्षतिग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्रों की सेहत सुधारने और उन्हें बहाल करने के कानून को मंजूरी दे दी है.
Read more »

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र में बनेगी 2024 का रण जीतने की रणनीति, अमित शाह देंगे जीत का मंत्रहरियाणा विधानसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र में बनेगी 2024 का रण जीतने की रणनीति, अमित शाह देंगे जीत का मंत्रहरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है। इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:41:44