MP में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार, CM ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

MP Government News

MP में अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार, CM ने श्रम विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी
MP NewsMohan YadavJabalpur
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 113%
  • Publisher: 51%

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में बाजारों को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी है. इस कदम से न केवल बाजारों में आर्थिक विकास होगा, बल्कि सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी. जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे.

MP Hindi News : मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. अब मध्य प्रदेश के बाजार 24 घंटे चहल-पहल से भरे रहेंगे. राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए जबलपुर , भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और 16 नगर निगमों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति दी है.

इस नई व्यवस्था के तहत बाजार, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, रिसोर्ट, ऑफिस, दुकानें, आईटी सेक्टर, बिजनेस सेंटर और कंस्ट्रक्शन साइट पर 24 घंटे काम हो सकेगा. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक मीडिया से बातचीत में बताया कि इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार तक जारी की जा सकती है. इसके बाद बाजार 24 घंटे खुलने शुरू हो जाएंगे.महत्वपूर्ण निर्णय की पृष्ठभूमि आपको बता दें कि गुरुवार, 13 जून को राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा की. श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया. अगले 3-4 दिनों में अधिसूचना जारी होने के साथ ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी. इस निर्णय का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देना और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है.नई व्यवस्था में श्रमिकों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. मध्य प्रदेश दुकान एवं स्थापना अधिनियम के तहत फैक्ट्री प्रबंधन सप्ताह में 48 घंटे से अधिक श्रमिकों की सेवा नहीं ले सकेगा. इसके अलावा, अधिक काम लेने पर ओवरटाइम का प्रावधान होगा. वहीं शराब और भांग की दुकानों का संचालन आबकारी पॉलिसी के तहत ही किया जाएगा.इसके अलावा आपको बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी 24 घंटे व्यापारिक गतिविधियों का संचालन होगा. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. तीन पालियों में काम होने से राजस्व के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रेम दुबे ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.हालांकि, 24 घंटे व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के साथ लॉ-एंड-आर्डर से जुड़ी नई समस्याओं की आशंका भी है. सरकार को इस दिशा में अतिरिक्त साधन जुटाने होंगे. रात को सुरक्षा की व्यवस्था, बाजारों में लाइटिंग और वेरीफाइड टैक्सी सर्विस जैसी सुविधाओं की आवश्यकता होगी. प्रेम दुबे ने सरकार से मांग की है कि रात को आने-जाने की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए.श्रम विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

MP News Mohan Yadav Jabalpur Economics Trade Markets Be Open 24 Hours In MP CM Mohan Yadav Accepts Labour Department Proposal Breaking News Hindi News मध्य प्रदेश की खबर जबलपुर अर्थव्यवस्था व्यापार बाजार चौबीस घंटे खुलेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रम विभाग के फैसले को क न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IDFC और IDFC फर्स्‍ट बैंक का होगा मर्जर, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी; आगे क्‍या होगा?IDFC और IDFC फर्स्‍ट बैंक का होगा मर्जर, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी; आगे क्‍या होगा?IDFC Ltd: बैंक की तरफ से शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि रिमोट और ई-वोटिंग के जर‍िये इक्‍व‍िटी शेयरहोल्‍डर ने मर्जर के प्रस्‍ताव को पार‍ित कर द‍िया.
Read more »

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, श्रम विभाग ने तैयार किया प्लान, लोकसभा चुनाव के बाद होगा एक्शनमध्य प्रदेश में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, श्रम विभाग ने तैयार किया प्लान, लोकसभा चुनाव के बाद होगा एक्शनमध्य प्रदेश भी जल्द ही उन राज्यों की पंक्ति में शामिल हो जाएगा, जहां बाजार 24 घंटे खुले रहते हैं। प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 24 घंटे उद्योग, माल, रेस्टोरेंट और प्रमुख बाजारों को खोलने का निर्णय होने जा रहा है। इसके लिए श्रम विभाग ने दुकान स्थापना नियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया...
Read more »

पुणे के शहजादे को क्या होगी सजा? निर्भया केस के बाद आए जुवेनाइल एक्ट को समझिएपुणे के शहजादे को क्या होगी सजा? निर्भया केस के बाद आए जुवेनाइल एक्ट को समझिएजुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने इस मामले के नाबालिग आरोपी को कस्टडी में लिए जाने के 15 घंटे के अंदर 4 अजीब शर्तों के साथ जमानत दे दी थी.
Read more »

Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारWeather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारHeatwave: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।
Read more »

UP: योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, कुंभ की तैयारियों के लिए आवंटित किए 2500 करोड़ रुपयेUP: योगी सरकार ने नई तबादला नीति को दी मंजूरी, कुंभ की तैयारियों के लिए आवंटित किए 2500 करोड़ रुपयेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कुल 41 प्रस्ताव रखे गए हैं।
Read more »

Terror Network : घने जंगलों की आड़ ले रहे हैं दहशतगर्द, मुठभेड़ स्थलों पर तीन से चार आतंकी छिपे होने की आशंकाTerror Network : घने जंगलों की आड़ ले रहे हैं दहशतगर्द, मुठभेड़ स्थलों पर तीन से चार आतंकी छिपे होने की आशंकाडोडा जिले में बुधवार को 24 घंटे के भीतर हुए दो आतंकी हमलों के बाद पूरे इलाके की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:50:17