तमिलनाडुः स्टालिन ने तिरुवरूर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की, पलानीस्वामी और बीजेपी पर निशाना साधा

Tamilnadu Elections News

तमिलनाडुः स्टालिन ने तिरुवरूर से चुनाव प्रचार की शुरुआत की, पलानीस्वामी और बीजेपी पर निशाना साधा
MK StalinDMKAIADMK
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 68%

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने एक जनसभा में कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके यह साबित करेगी कि पार्टी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं, चाहे 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में उसे चुनौती देने के लिए कितनी ही टीम क्यों न खड़ी कर दी जाएं।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना प्रचार अभियान शुरू किया और अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास कोई दीर्घकालिक दृष्टिकोण नहीं है। वहीं उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने एक सभा में कहा कि सत्तारूढ़ डीएमके यह साबित करेगी कि पार्टी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं, चाहे 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में उसे चुनौती देने के लिए कितनी ही टीम क्यों न खड़ी कर दी जाएं।.

द्रविड़ मुनेत्र कषगम प्रमुख स्टालिन ने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों का औपचारिक रूप से परिचय कराते हुए और उनके लिए समर्थन मांगते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य तमिलनाडु के विकास में बाधा डालना है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए का उद्देश्य द्रविड़ मॉडल के तहत हुए विकास को खत्म करना है।.स्टालिन ने कहा, ‘‘एनडीए का यही उद्देश्य है। एनडीए का नेतृत्व करने वाली बीजेपी ने अन्नाद्रमुक को इसलिए खरीदा है क्योंकि तमिलनाडु में हमारे खिलाफ लड़ने की ताकत उनके पास नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में एनडीए की हार निश्चित है। विधानसभा चुनाव तमिलनाडु और दिल्ली-एनडीए के बीच की लड़ाई है।’’ स्टालिन ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी को आसानी से डराकर पार्टी को अपने ‘‘गुलाम गठबंधन’’ में फंसा लिया। रैली के बाद, स्टालिन तिरुवरूर की सड़कों पर घूमे और लोगों से बातचीत करते हुए वोट मांगे।.साबित करेंगे कि डीएमके और स्टालिन चैंपियन हैंः उदयनिधितमिलनाडु के धर्मपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि चाहे 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे चुनौती देने के लिए कितनी ही टीम क्यों न खड़ी कर दी जाएं, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम यह साबित करेगी कि पार्टी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं। उदयनिधि ने अन्नाद्रमुक पर राज्य में बीजेपी को पैर जमाने में मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव आत्मसम्मान की भूमि तमिलनाडु और दिल्ली की टीम के बीच एक मुकाबला है।.उदयनिधि ने जिले के पप्पिरेड्डीपट्टी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चुनाव में हमारे खिलाफ खड़ी कई टीम की परवाह किए बिना, हम साबित करेंगे कि डीएमके और हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही असली चैंपियन हैं।’’ उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘‘क्या आप साबित करेंगे कि डीएमके और हमारे मुख्यमंत्री ही असली चैंपियन हैं? क्या आप ऐसा कर पाएंगे? क्या आप साबित करेंगे कि आत्मसम्मान की भूमि तमिलनाडु हमेशा दिल्ली के नियंत्रण से बाहर है और राज्य में किसी भी चाटुकार समूह के लिए कोई जगह नहीं है?’’ उदयनिधि के सवालों का वहां मौजूद लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

MK Stalin DMK AIADMK Bjp

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Today Horoscope: నేటి రాశి ఫలాలు.. ఈ రాశివారు జాగ్రత్త పడకపోతే నష్టాలే..Today Horoscope: నేటి రాశి ఫలాలు.. ఈ రాశివారు జాగ్రత్త పడకపోతే నష్టాలే..Todays March 23 Horoscope Telugu: నేటి రాశి ఫలాలు శ్రీ క్రోధి నామ సంవత్సరం, ఉత్తరాయణం, బహుళ పక్షం శిశిర ఋతువు 2025 మార్చి 23వ తేదీ ఫాల్గుణ మాసంలో ద్వాదశ రాశులకు ఎలా ఉంటుంది?
Read more »

Myanmar Attack: म्यांमार के बौद्ध मठ पर हमला, 23 लोगों ने गंवाई जानMyanmar Attack: म्यांमार के बौद्ध मठ पर हमला, 23 लोगों ने गंवाई जानMyanmar Attack: म्यांमार के बौद्ध मठ पर हमला, 23 लोगों ने गंवाई जान 23 People killed in Myanmar Bodh Temple Attack विदेश
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 7 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு சாதகமான நாள்...?இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 7 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு சாதகமான நாள்...?November 23 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 7ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 23), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

गोव्यातील क्लबमध्ये अग्नीतांडव! 23 जणांचा होरपळून मृत्यू; पोलीस म्हणाले, '12.04 वाजता...'गोव्यातील क्लबमध्ये अग्नीतांडव! 23 जणांचा होरपळून मृत्यू; पोलीस म्हणाले, '12.04 वाजता...'Goa Club Fire 23 Dead: गोव्यातील या प्रसिद्ध नाईट क्लबला मध्यरात्रीच्या सुमारास आग लागली. या आगीमध्ये 23 जणाचा श्वास गुदमरुन आणि होरपळून मृत्यू झालाय.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 23, 2025): கவனம் வேண்டிய நாள்!இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 23, 2025): கவனம் வேண்டிய நாள்!December 23 Today Rasi Palan: இன்றைய ராசிபலன் - டிசம்பர் 23 செவ்வாய்கிழமை, 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

आगरा में कोहरे और गलन से राहत, पारा 9 डिग्री: सुबह से छाये हल्के बादल, 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी की संभा...आगरा में कोहरे और गलन से राहत, पारा 9 डिग्री: सुबह से छाये हल्के बादल, 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी की संभा...22-23. 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके बाद एक बार फिर से तापमान गिरने की संभावना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:22:32