अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। विजय खुद पेरम्बूर और त्रिची पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अभिनेता विजय खुद दो सीटों पेरम्बूर और त्रिची पूर्व की दो सीटों से से चुनाव लड़ेंगे। विजय जिन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं - पेरम्बूर और त्रिची पूर्व - उन पर वर्तमान में डीएमके का कब्जा है। पेरम्बूर से आर.
डी. शेखर और त्रिची पूर्व से इनिगो एस. इरुदयाराज विधायक हैं। दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। इससे पहले TVK प्रमुख विजय ने आज विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए विजय ने जनता से टीवीके को एक मौका देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं को उनके और अन्य टीवीके उम्मीदवारों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि वे सभी एक समान हैं। हमारे विधायकों को नहीं होना चाहिए लूटपाट का अनुभव विजय ने कहा कि यह सिर्फ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं है। यह जनता के रक्षकों के नामों की घोषणा करने की सभा है। हमारे उम्मीदवार साधारण पृष्ठभूमि से हैं, वे कोई बड़े नेता नहीं हैं। हमारे विधायकों को लूटपाट और अवैध खनन का अनुभव नहीं होना चाहिए, न ही पत्रकारों पर हमला करने का। डीएमके के एक उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह जेल गए और वापस आ गए। आप सब सोचिए कि वह कौन हैं। स्टालिन से होगा वीएस बाबू का मुकाबला टीवीके ने कोलातुर सीट से वीएस बाबू को उतारा है, जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, चेपॉक सीट पर सेल्वम को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन से होगा। वरिष्ठ पार्टी नेताओं और विजय की आंतरिक टीम के सदस्यों- एन आनंद, अधाव अर्जुन, आर अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और केए सेंगोट्टैयान को पार्टी प्रमुख द्वारा टी नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम सहित सीटों के लिए टीवीके उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में सीटों के चयन को लेकर सामने आया कांग्रेस का अंतर्विरोध, सांसद ज्योतिमणि ने जताई नाराजगी यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा
Tamil Nadu Elections Assembly Polls MK Stalin Udhayanidhi Stalin Perambur Trichy East Kolathur Chepauk Actor Politician Assembly Elections 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है: शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 2...West Bengal BJP Manifesto likely today, TVK announces candidates March 29 in Tamil Nadu & Puducherry. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
विजय दो सीटों से चुनावी मैदान में... तमिलनाडु में TVK ने किया युवाओं को ₹4000 देने का वादातमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. विजय खुद त्रिची ईस्ट और पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने 234 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं.
Read more »
TN Polls 2026: तमिलनाडु चुनाव के लिए TVK ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; विजय दो सीटों से चुनावी मैदान मेंतमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में TVK प्रमुख विजय ने रविवार को अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। विजय ने घोषणा की कि विधानसभा चुनावों में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने
Read more »
