तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. विजय खुद त्रिची ईस्ट और पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने 234 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं.
तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के प्रमुख विजय ने आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी सूची का ऐलान कर दिया. 234 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए.
और पढ़ेंसबसे बड़ी खबर यह रही कि विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. वे त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर से मैदान में उतरेंगे. दोनों सीटों पर उनका नाम सी. जोसेफ विजय के रूप में दर्ज है. यह पहली बार है जब विजय सीधे चुनावी मैदान में कदम रख रहे हैं.पार्टी के बड़े नेता कहां से लड़ेंगे?पार्टी के महासचिव एन. आनंद टी. नगर से, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लिवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा गोबीचेट्टीपालयम से के सेंगोट्टयान, तिरुचेंगोडे से केजी अरुणराज, तिरुपरनकुंडम से सीटीआर निर्मल कुमार, थाउजेंड लाइट्स से जेसीडी प्रभाकर, कोलाथुर से वीएस बाबू और आरके नगर से डॉ. मारिया विल्सन को टिकट दिया गया है.#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor and TVK chief Vijay announces the list of candidates for the 2026 Assembly elections today.Vijay is contesting in 2 constituencies- Trichy East and Perambur pic.twitter.com/20Ga9CvY5Z— ANI March 29, 2026युवाओं के लिए बड़े वादेउम्मीदवारों की घोषणा के साथ-साथ विजय ने युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए. पार्टी ने ऐलान किया कि अगर TVK की सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के उन युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये दिए जाएंगे जिन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है. डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया. Advertisement इसके अलावा "तमिल एंप्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम" का भी ऐलान किया गया. इसके तहत जो निजी कंपनियां अपने 75 फीसदी कर्मचारी तमिलनाडु के लोगों में से रखेंगी उन्हें SGST में 2.5 फीसदी और बिजली बिल में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी.यह भी पढ़ें: TVK प्रमुख विजय ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सलाहकार रहे पोनराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायतविजय का भावनात्मक संदेशउम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को चुना है जो जनता की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़कर जनता के लिए राजनीति में कदम रखा, उसी तरह ये उम्मीदवार भी जनता के लिए समर्पित हैं. #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor and TVK Chief Vijay announces the names of Tamilaga Vettri Kazhagam’s Assembly election candidates.The party’s General Secretary, N Anand, will contest from the T Nagar constituency, Treasurer Venkat Ramanan will contest from Mylapore and… pic.twitter.com/B4PZJD6xsp— ANI March 29, 2026विजय ने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि उम्मीदवार अलग नहीं हैं और वे खुद भी अलग नहीं हैं, सब एक ही मकसद के साथ मैदान में हैं.तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बड़ा पल माना जा रहा है क्योंकि एक बड़े फिल्म स्टार का इस तरह सीधे चुनावी मैदान में उतरना और पूरे राज्य में उम्मीदवार खड़े करना यह दिखाता है कि TVK इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ने के लिए तैयार है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Actor Vijay Contesting Trichy East Perambur Seats Tamilaga Vettri Kazhagam Candidates Announcement TVK Youth Scheme Rs 4000 Unemployment Support Tamil Nadu Employment Credit System Policy Detail N Anand T Nagar Venkat Raman Mylapore Candidates Villivakkam Aadhav Arjuna Candidate TVK List Vijay Political Entry Tamil Nadu Election Campaig Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Candidates Lis SGST Discount Employment Policy Tamil Nadu TVK Vijay Speech Candidate Selection Message Voters A Tamil Nadu Politics New Party TVK Impact Analysis Perambur Trichy East High Profile Constituencies Youth Employment Schemes Tamil Nadu Election Prom TVK Manifesto Highlights Vijay Announcement विजय TVK उम्मीदवार सूची तमिलनाडु चुनाव 2026 विजय चुनाव लड़ेंगे युवाओं के लिए योजना रोजगार नीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक्टर विजय की रैली में भगदड़, अबतक 39 मौतें: अपनी ही रैली में देर से पहुंचे, हादसे के बाद सीधे चेन्नई गए, सं...Actor Vijay Rally Stampede; Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) LIVE Update | Tamil Nadu Karur
Read more »
CM சார்.. என்னை என்ன வேண்டுமானாலும் செய்யுங்கள்.. ஆனால்! வீடியோ வெளியிட்ட விஜய்!TVK Vijay Video: தமிழக வெற்றிக் கழக தலைவர் விஜய், கரூர் கூட்ட நெரிசல் சம்பவம் குறித்து பேசி வீடியோ வெளியிட்டிருக்கிறார்.
Read more »
करूर भगदड़-सुप्रीम कोर्ट में CBI जांच को लेकर आज सुनवाई: विजय की पार्टी ने भी SIT जांच के खिलाफ याचिका लगाई...TVK Vijay Karur Rally Stampede Case Update; Follow Supreme Court, Karur News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय बने TVK के सीएम उम्मीदवार, गठबंधन पर होगा जल्द फैसलातमिल फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय को पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। साथ ही, उन्हें गठबंधन
Read more »
एक्टर विजय की रैली में बंदूक लेकर पहुंचा व्यक्ति: महिलाएं बैरिकेड फांदकर घुसीं; करूर भगदड़ में 41 मौतें हुई...TVK Vijay Puducherry Uppalam Ground Rally Controversy Update; तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की
Read more »
ममता बोलीं- भगवान की चक्की धीमी लेकिन बारीक पीसती है: शाह TMC के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे; तमिलनाडु में 2...West Bengal BJP Manifesto likely today, TVK announces candidates March 29 in Tamil Nadu & Puducherry. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
